कुछ चीज़ें होती हैं जिनके ज़िक्र मात्र से किसी एक चीज़, जगह, बात या इंसान की यादआती है. जैसे कितने ही लोगों ने कितने ही कम्पटीशनों में निशाना लगाया होगा औरगोल्ड मेडल जीते होंगे. लेकिन निशाने के एकदम सटीक लगने पर अर्जुन के मछली की आंखमें तीर मारने की कहानी याद आती है. जैसे अ अक्षर से कितने ही शब्द शुरू होते हैंलेकिन अ से अनार ही याद आता है.जैसे कितनी ही फ़िल्में देखीं हो लेकिन विलेन के नामपर गब्बर ही याद आता है. जैसे क से कबूतर और च से... चरखा. वैसे ही हेलिकॉप्टर शॉटपर याद आता है तो महिंदर सिंह धोनी. माही. मुंबई इंडियन्स वर्सेज़ डेल्ही कैपिटल्स.दिल्ली के फ़िरोज़ शाह कोटला में मैच खेला जा रहा था. मुंबई ने टॉस जीता और कितने हीवक़्त के बाद आईपीएल में किसी टीम ने टॉस जीत कर पहले बैटिंग करने का फ़ैसला लिया.मुंबई का ये फ़ैसला एकदम सही साबित हुआ जब वो 40 रनों से ये मैच जीत गई. लेकिनफ़िलहाल बात होगी हेलिकॉप्टर शॉट की. वो शॉट जिसके नाम का पर्याय है धोनी. इंडिया का(विश्व का?) सबसे आतिशी विकेटकीपर बल्लेबाज़ और सफलतम कप्तान. लेकिन मुंबई और दिल्लीके बीच मैच में हेलिकॉप्टर शॉट दिखाई दिया. ये सब कुछ तब, जब मैच में धोनी खेल हीनहीं रहे थे. तो शॉट मारा किसने? हार्दिक पंड्या ने. ओवर नंबर आख़िरी. रबाडा के हाथमें गेंद थी. रबाडा आईपीएल 2019 में सबसे ज़्यादा विकेट लेने का काम कर चुके हैं. वोफ़ुल लेंथ गेंद फ़ेंक चुके थे और हार्दिक पंड्या बल्ला घुमा चुके थे. गेंद ऐसी जगह परगिरी थी जहां अगर पंड्या हाथ खोलकर बल्ला घुमाते तो बोल्ड हो जाते क्यूंकि वो लेंथमिस करते. उन्होंने छोटे हाथों से शॉट मारा और कोहनियां शरीर के नज़दीक होने के कारणबल्ला गेंद से टकराने के बाद एक पूरा चक्कर खाकर रुका. एकदम हेलिकॉप्टर शॉट की तरह.बाउंड्री पार बैठे कीरोन पोलार्ड ने ताली पीटी और हार्दिक को शाबाशी दी. हार्दिकपंड्या ने मैच में एक बार फिर से मुंबई की इनिंग्स को तेज़ किया और 200 के ऊपरस्ट्राइक रेट से 22 गेंदों में 32 रन बनाये.M34: DC vs MI – Hardik Pandya Six https://t.co/6WOyaowoPQ via @ipl— The Lallantop (@TheLallantop) April 19, 2019--------------------------------------------------------------------------------वीडियो देखें - रायबरेली कैसे बनी कांग्रेस की पुश्तैनी सीट?