कईयों को कहते सुना है कि आईपीएल में कुछ खास है. यहां मुर्दे में भी जान आ जातीहै. प्लेयर्स फील्डिंग, बैटिंग या फिर बॉलिंग करते हुए जान झोंक देते हैं. कईमजेदार कैच लपके जाते हैं. कई हैरान करने वाले फील्डिंग स्टंट किए जाते हैं. आखिरीगेंद तक पता नहीं होता है कि कौन जीत जाएगा. ये सब इसलिए होता है क्योंकि ये इवेंटकंपीटिटिव है. घनघोर कंपीटिटिव. अब ऐसे में भी कई खिलाड़ी बिल्कुल चल ही नहीं रहेहैं. मोटी फीस जेब में आ रही है मगर प्रदर्शन के नाम पर वो रिफलेक्ट नहीं हो रही.आइए एक नजर डालते हैं उन 5 खिलाड़ियों पर जिन्हें आईपीएल ढो रहा है-1. युसुफ पठान- मुझे पक्का पता है कि ये नाम सुनते ही यकीनन सोच रहे होंगे कि आपकेजहन में भी ये नाम है. क्या हो गया है युसुफ पठान को? क्या इस ऑलराउंडर का टाइमखत्म हो गया है? 37 साल के युसुफ पठान ने बीते 6 मैचों में पता है कितने रन बनाएहैं. सिर्फ 32. उसमें भी एक मैच में 16 मारे हैं. बाकी पांच में 16. एक भी विकेट भीनहीं लिया है. युसुफ को हैदराबाद की टीम ने इस साल 1.9 करोड़ रुपए देकर रीटेन कियाथा. पिछले सीजन भी युसुफ ने पूरे 15 मैच खेले थे और 28 के औसत से 260 रन मारे थे.पूरे सीजन 1 विकेट ली थी. अब तक टीम यही सोच रही है कि कब खून खौलेगा रे तेरा युसुफपठान.सभी स्क्रीनग्रैब्स IPL की साइट से लिए गए हैं.2. मनीष पांडे- अपनी पावरफुल हिटिंग के लिए मशहूर इस प्लेयर का बल्ला भी शांत होचुका है. 2009 में बेंगलोर के लिए डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ 2009 में जब मनीष ने वो114 रनों की पारी खेली थी तो दुनिया के कान खड़े हो गए थे. 2018 में सनराइजर्सहैदराबाद ने मनीष पांडे को 11 करोड़ रुपए में खरीदा था. पूरे 11 11 करोड़ और 2019के लिए भी रीटेन किया. 2018 में 15 मैचों में सिर्फ 284 रन बनाए थे और और इस बारपता है कितने रन बनाए हैं साहब ने? पूरे 54. वो भी 6 मैच में. 30 साल के मनीष पांडेको समझना चाहिए कि और भी यंगस्टर्स हैं जो अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं.3. कीरन पोलार्ड- 32 साल का ये विंडीज खिलाड़ी मुंबई इंडियन्स के लिए खेल रहा है.अभी तक 5 मैच खेल लिए हैं और बल्ले से सिर्फ 96 रन निकले हैं. इसमें एक मैच में 46रनों की पारी है. बाकी चार में देख लीजिए क्या प्रदर्शन रहा है. पोलार्ड बहुत बड़ेमैच विनर रहे हैं इसलिए इनका बल्ला न चलना मुंबई इंडियन्स के साथ-साथ उनके फैन्स केलिए दिल तोड़ने वाला है. बल्ले के साथ साथ पोलार्ड गेंदबाजी में भी कुछ नहीं कर पाएहैं. एक भी विकेट नहीं मिला है पोलार्ड को. पिछले सीजन भी पोलार्ड ने मुंबई के लिए9 मैचों में सिर्फ 133 रन बनाए थे. बावजूद इसके उन्हें इस सीजन में 5.4 करोड़ रुपएकी फीस देकर रखा गया और यहां भी खराब फॉर्म जारी है.4. युवराज सिंह- हर क्रिकेटर का एक दौर होता है. युवराज सिंह का भी एक दौर था.आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेल तो रहे हैं मगर जिस तरह के प्रदर्शन की युवीसे उम्मीद है, वो नहीं दिख रहा है. अभी तक 4 मैच खेले हैं और 98 रन बनाए हैं. इनमेंएक 53 रनों की पारी भी है जो पहले ही मैच में खेल ली थी. मगर उसके बाद युवी ने 23,18 औऱ 4 रनों की पारियां खेलीं. पिछले मैच से ड्रॉप भी हो गए हैं. जब युवराज कोकहीं कोई खरीददार नहीं मिल रहा था तो मुंबई ने उनके 1 करोड़ के बेस प्राइस पर खरीदलिया था. पिछले साल पंजाब के लिए खेलते हुए भी युवराज सिंह ने 8 मैचों में सिर्फ 65रन बनाए थे.5. जयदेव उनाडकट- आईपीएल में एक खिलाड़ी और है जो हर साल ऑक्शन के दौरान मोटी रकमपाने के लिए चर्चा में आता है. मगर प्रदर्शन हमेशा सामान्य से भी हल्का रहता है.नाम जयदेव उनाडकट है और अभी तक इस लेफ्ट आर्म मीडियम पेसर ने सिर्फ तीन मैच खेलेहैं और दो विकेट लिए हैं. पिछले सीजन भी उनाडकट ने 15 मैच खेले और सिर्फ 11 विकेटलिए यानी प्रति मैच एक विकेट का भी औसत नहीं रहा. 28 साल के उनाडकट को पहलेराजस्थान रॉयल्स ने रिलीज करने का प्लैन बना लिया था मगर फिर ऑक्शन के आखिर में फिरसे 8.4 करोड़ रुपए में खरीद लिया. इस खिलाड़ी के बारे में एक बात कही जा सकती है किनाम बड़े और दर्शन छोटे.--------------------------------------------------------------------------------लल्लनटॉप वीडियो भी देखें-