आईपीएल 2019 चल रहा है. खूब धूम धड़ाम हो रही है. 35 मैचों से ज्यादा हो चुके हैंऔर बल्लेबाजों की मौज है. चौके छक्कों की बरसात हो रही है. अब चौकों छक्कों कीबरसात की बात हो तो आपके जहन में कौन सा बल्लेबाज सबसे पहले आ रहा है? बताइए बताइए.जी नाम याद आ रहा है... आंद्रे रसल. कोलकाता नाइट राइडर्स के आंद्रे रसल ने रॉयलचैलेंजर्स बेंगलोर की बखियां उधेड़ दीं. 25 गेंदों में 65 रन मार दिए. जब जीत दूरदूर तक आती नहीं दिख रही थी, रसल की ये पारी केकेआर को जीते के मुहाने तक ले गई.हालांकि कोलकाता ये मैच 10 रन से हार गई मगर आंद्रे रसल की एक और पारी लोगों के जहनमें बस गई. अभी तक रसल ने 9 मैचों की 8 पारियों में 377 रन बना लिए हैं यानी पिंककैप इसी खिलाड़ी के पास है. 7 विकेट भी ली हैं. अभी तक इस सीजन में रसल ने 39 छक्केमार लिए हैं जो सबसे ज्यादा हैं. किंगस्टन जैमैका से आने वाला ये क्रिकेटर गबज काहिटर है और वेस्टइंडीज टीम के लिए भी खेलता है. 2012 से आईपीएल में खेल रहे हैं मगर2015 से 2019 तक काफी कंसिस्टेंट हैं. अब आंद्रे रसल की बात हो रही है तो उनकैरीबियन क्रिकेटर्स की भी बात कर लेतें हैं जो इस आईपीएल जबरदस्त बैटिंग कर रहेहैं. क्रिस गेल- वैसे तो ज्यादातर बार कैरीबियन क्रिकेटरों में क्रिस गेल का हीडंका बजता है मगर इस बार रसल के बाद इनका नंबर आ रहा है. इस बार गेल बेंगलोर सेपंजाब आ गए हैं और बढ़िया परफॉर्मेंस दिखा रहे हैं. अभी तक 8 मैच खेले हैं और 352रन बनाए हैं. रसल के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने और छक्के मारने में गेल दूसरे नंबरपर हैं. गेल ने रसल के बाद 26 छक्के मारे हैं. आईपीएल से पहले इंग्लैंड के खिलाफवनडे सीरीज खेलकर आए हैं और आईपीएल के बाद फिर से इंग्लैंड वर्ल्ड कप खेलने जानाहै. उसके बाद ये इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे, ऐसा ऐलान ये कर चुके हैं.रसल ने अभी एक इंटरव्यू में कहा है कि उन्होंने क्रिस गेल से ही पावरहिंटिंग सीखीहै. कीरन पोलार्ड- इस फेहरिश्त में तीसरा कैरीबियन नाम है कीरन पोलार्ड का. मुंबईइंडियन्स के पोलार्ड ने कई मजेदार मैच टीम को जितवाए हैं. अभी तक खेले 10 मैचों मेंपोलार्ड ने रन तो 185 बनाए हैं मगर ये रन टीम के बड़े काम आए हैं. इस दौरान 17छक्के मारे हैं. पोलार्ड ने किंग्स इलेवन पंजाब के ख़िलाफ़ ताबड़तोड़ 83 रनों की पारीखेली. सिर्फ 31 गेंदों में. फिर चेन्नई के खिलाफ पोलार्ड ने 7 गेंदों में 17 रनबनाकर टीम को बचाया. इसके बाद हैदराबाद के ख़िलाफ़ एक बकवास बैटिंग परफॉरमेंस के बीचसिर्फ़ एक पोलार्ड ही थे जिन्होंने दिमाग से खेलते हुए वो रन्स बनाए जो हैदराबाद औरमुंबई के बीच का अंतर बने. पोलार्ड ने हैदराबाद के ख़िलाफ़ 26 गेंदों में 46 रन बनाए.वो काफ़ी नीचे बैटिंग करने के लिए आये थे और अपनी बैटिंग से टीम के स्कोर को 136 तकपहुंचाया. इसके बाद का सारा काम मुंबई के बॉलर्स ने किया और एक बेहद छोटे टार्गेटको निपटा दिया. सुनील नारायण- ये आईपीएल का वो खिलाड़ी है जो विदेशी लगता ही नहींहै. इंडिया का अपना हो चुका है. ऊपर से नाम भी सुनील नारायण. खैर, इस सीजन भी अच्छाखेल रहे हैं सुनील. अभी तक खेले 7 मैचों में इस ऑलराउंडर ने 107 रन बनाए हैं और 6विकेट लिए हैं. 2012 से लगातार वो आईपीएल का हिस्सा हैं और कोलकाता की टीम की अहमकड़ी हैं. इसीलिए केकेआर ने इस सीजन भी नारायण को 8.5 करोड़ रुपए में रीटेन कियाहै. 30 साल के सुनील भी कैरीबियन धरती से आते हैं और त्रिनिडाड में परिवार रहता है.इनके पूर्वज भारतीय मूल के ही हैं. जोफ्रा आर्चर- आईपीएल में सबसे ज्यादा चर्चित औरचलने वाले कैरेबियन खिलाड़ियों में जोफ्रा आर्चर भी एक हैं. यूं तो इंग्लैंड मेंजाकर क्रिकेट खेलते हैं और वहां की वर्ल्ड कप टीम में शामिल होने की रेस में हैंमगर फिलहाल राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल रहे हैं. अभी तक आर्चर ने 9 मैच खेले हैं और10 विकेट लिए हैं. 150 से ऊपर की रफ्तार से गेंदबाज करते हैं और जरूरत पड़ने परबल्ला भी चला लेते हैं. ये आईपीएल का इनका दूसरा सीजन है और राजस्थान ने 7.20 करोड़रुपए की मोटी रकम देकर इस बॉलर को अपने पाले में डाला है. बारबेडोस में पैदा हुआजोफ्रा अपने साथ पूरा कैरेबियन टच लेकर आते हैं. आईपीएल में कैरीबियन खिलाड़ियों केप्रति हर फ्रैंचाइजी लालायित होती है. 2019 में 13 कैरीबियन खिलाड़ियों की बोली लगीथी. इसके लिए इनको करीब 62.8 करोड़ रुपए दिया गया है. सबसे ऊपर इंडिया के 127खिलाड़ी हैं और दूसरे नंबर पर कैरीबियन है. आईपीएल की कुल फीस का 62 फीसदी हिस्साइंडियन खिलाड़ियों के नाम रहता है और 10 फीसद कैरीबियन खिलाड़ी लेते हैं. विदेशीखिलाड़ियों के मामले में ये हिस्सा सबसे बड़ा है. जो भी हो ये तो साफ हो गया है किकैरीबियन लैंड में कुछ खास खिलाड़ी पैदा होते हैं और ये इस तरह की क्रिकेट लीग्समें फुल टू पैसा वसूल भी साबित होते हैं. इन 5 खिलाड़ियों ने तो कम से कम इसे सहीसाबित किया ही हैं.--------------------------------------------------------------------------------लल्लनटॉप वीडियो भी देखें-