11 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल का मैच खेलागया. बहुत रोमांचक मैच रहा. राजस्थान ने पहले बैटिंग करते हुए 151 रन बनाए थे.टारगेट का पीछा करते हुए चेन्नई ने 19 ओवर के बाद 134 रन बना लिए थे. आख़िरी ओवर मेंचेन्नई को मैच जीतने के लिए 18 रन चाहिए थे. स्ट्राइक पर थे जडेजा और बॉलिंग करनेको तैयार थे स्टोक्स. आख़िरी ओवर की पहली गेंद पर जडेजा ने बॉलर के सर के उपर सेउड़ाते हुए एक शॉट लगाया. इस शॉट को लगाते हुए जडेजा का बैलेंस बिगड़ गया और वह क्रीज़पर ही गिर गए. धोनी नॉनस्ट्राइक पर थे और रन लेने के लिए भागे. फिर देखा कि बॉल कोबाउंड्री के पार पहुंच गई है. इसके बाद धोनी जडेजा के नज़दीक पहुंचे और उनके हेलमेटपर मजाकिया तौर पर बैट मार रहे थे.वीडियो देखिए.Sir Jadeja's unbelievable SHOT https://t.co/ym3cW4ybBU— Khabarwala/ख़बरवाला/ਖਬਰਵਾਲਾ (@Khabaronwala) April 12, 2019इस पहली गेंद पर जडेजा तो बैलेंस बिगड़ने की वजह से गिर ही गए थे. बॉलर स्टोक्स भीलड़खड़ाकर गिर पड़े. यह फोटो भी सोशल मीडिया पर खूब शेयर की जा रही है.गिरे पड़े बॉलर स्टोक्स और बैट्समैन जडेजाधोनी इस ओवर की तीसरी गेंद पर 58 रन बनाकर आउट हो गए. अगली गेंद पर नोबॉल वाले इशूको लेकर धोनी फिर से मैदान में पहुंचे लेकिन अंपायर ने अपना आख़िरी फैसला नहीं बदलाऔर धोनी को वापस जाना पड़ा. मैच के बाद धोनी को मैच रेफ़री ने तलब किया और धोनी नेअपनी गलती मान ली. धोनी पर IPL के कोड ऑफ़ कंडक्ट के आर्टिकल 2.20 के तहत लेवल 2 केअपराध का चार्ज लगा था. इसके बाद उन्हें सज़ा सुनाई गई जिसमें उनकी आधी मैच फ़ीस काटली गई. धोनी इस मैच में सेंटर में रहे. उन्हें प्लेयर ऑफ दी मैच का ख़िताब भी मिला.--------------------------------------------------------------------------------वीडियो- IPL 2019 की तरह 2012 में अम्पायरिंग से नाराज़ धोनी ने ऑस्ट्रेलिया में कीथी मैदान में बहस