अभी तक मुझे ऐसा लगता था कि कठिन मैच को आसान बनाकर उसे जीतना एक कला होती है.लेकिन आज मुझे एक नई आर्ट के बारे में मालूम चला. एक जीता हुआ मैच हारने की कला.ऐसे तो भतेरे मैच हुए हैं जिसमें टीम्स जीतने की सिचुएशन से हार जाती हैं. लेकिन आजजिस तरह से दिल्ली हारी है, बिना कला के ऐसा करना पॉसिबल ही नहीं है. मतलब, 21गेंदों में 23 रन जीतने के लिए चाहिए और 7 विकेट हाथ में है. ऐसे में कौन मैच हारसकता है? इस सवाल का जवाब है - डेल्ही कैपिटल्स. किंग्स इलेवन पंजाब 14 रनों से मैचजीत गई. पंजाब की जीत और दिल्ली की हार की कुछ बातें:1. पंजाब की बड़ी पार्टनरशिपडेविड मिलर और सरफराज़ खान की पार्टनरशिप. 62 रन 40 गेंदों में. इस पार्टनरशिप केदौरान मिलर ने 24 गेंदों में 33 रन और सरफराज़ ने 16 गेंदों में 22 रन बनाए. एक वक़्तजब पंजाब के तीन विकेट 58 रन पर गिर गये थे, इस पार्टनरशिप ने इनिंग्स को संभाला.हालांकि इस पहले दूसरे विकेट के लिए सैम करन और मयंक अग्रवाल के बीच 12 गेंद में 21रन बने जिसमें सैम ने 10 गेंद में 20 रन मारे लेकिन वो पार्टनरशिप ज़्यादा देर तकनहीं चली और सरफराज़ खान को आना पड़ा. दूसरी तरफ़ मयंक अग्रवाल थोड़ा स्ट्रगल करते हुएदिख रहे थे. 9 गेंदों में सिर्फ़ 6 रन ही बना पाए. इसके बाद आना हुआ डेविड मिलर काऔर पंजाब यहां से थोड़ी बेहतर हालत में पहुंचा.2. दिल्ली की दो बढ़िया पार्टनरशिप्ससबसे पहले बात शिखर धवन और श्रेयस अय्यर की पार्टनरशिप. दोनों ने मिलकर 53 गेंदोंमें 61 रन बनाए. पहला विकेट पहली ही गेंद पर गिर गया था. इसके बाद दिल्ली को एकअच्छी शुरुआत मिली. दूसरी पार्टनरशिप बनी कोलिन इनग्राम और ऋषभ पंत के बीच. 41गेंदों में 62 रन. इसी पार्टनरशिप ने दिल्ली को जीतने की कगार पर पहुंचा दिया. ऐसालग रहा था जैसे ये दोनों ही जीता ले जायेंगे. लेकिन फिर धवन आउट हुए और विकेट्स कीझड़ी लग गई.3. दिल्ली का भरभरा कर ढहनाडेल्ही कैपिटल्स जीत के दरवाज़े पर खड़ी थी. 21 गेंदों में 23 रन जीत के लिए चाहिएथे. लेकिन तभी ऋषभ पंत आउट हो गए. इसके बाद विकेट्स ऐसे गिरे जैसे दिल्ली की टीमशिल्पा शेट्टी हो, पंजाब की टीम शाहरुख खान और मैच नहीं बल्कि बाज़ीगर फ़िल्म चल रहीहो. 17 गेंदों में 7 विकेट्स गिरे. रन बने मात्र 8. इतने कम अंतर पर इतने सारे रन्सइससे पहले आईपीएल के इतिहास में कभी भी नहीं गिरे थे. डेल्ही कैपिटल्स ने न चाहतेहुए भी एक ऐसा रिकॉर्ड बना दिया है जो कि शायद सालों तक बरक़रार रहेगा. मैन ऑफ़ द मैचसैम करन ने हैट्रिक मारी. उन्होंने 2 ओवर और 2 गेंदों में यानी कुल 14 गेंदों में11 रन दिए और 4 विकेट्स लिए. सैम ने अपने दूसरे ओवर की आख़िरी गेंद पर हर्शल पटेल कोविकेटकीपर केएल राहुल के हाथों कैच करवाया और फिर अगली ओवर की पहली दो गेंदों पर 2विकेट्स लिए. पहले रबाडा और फिर लमीछन्ने को बोल्ड किया. इस तरह से आईपीएल 2019 कीये पहली हैट्रिक साबित हुई. पॉइंट्स टेबल में अपने सारे मैच जीतकर 6 पॉइंट्स के साथचेन्नई सबसे ऊपर है. दूसरे नंबर पर पंजाब है जो कि एक मैच हारी है और उसके कुल 6पॉइंट्स हैं. डेल्ही कैपिटल्स पांचवें नंबर है. डेल्ही ने 4 मैच खेले हैं और 2 हीजीते हैं.