The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • IPL 2019: Deepak Chahar is as cool as MS Dhoni

दीपक चाहर विकेट लेने के बाद जो करते हैं, ये बताता है वो धोनी की खोज हैं

सोशल मीडिया पर लोग कर रहे दीपक की तारीफ.

Advertisement
pic
27 मार्च 2019 (अपडेटेड: 27 मार्च 2019, 07:50 AM IST)
Img The Lallantop
आईपीएल के इस सीजन में पहला विकेट लेने के बाद दीपक चाहर.
Quick AI Highlights
Click here to view more
चेन्नई सुपर किंग्स वर्सेज डेल्ही कैपिटल्स. डेल्ही ने टॉस जीता और चेन्नई को बॉलिंग के लिए बुलाया. पहला ओवर डालने आया राजस्थान का लड़का. दीपक चाहर. पिछले मैच का फॉर्म बरकरार रखते हुए दीपक ने यहां भी शुरुआत से सधी हुई गेंदबाजी की. पांचवें ओवर में एक बनती हुई पार्टनरशिप को तोड़ा. पृश्वी शॉ को आउट किया. ये दीपक का इस सीजन का पहला विकेट था. विकेट लेने के बाद दीपक को क्या करना चाहिए था. उछलना चाहिए था, जश्न मनाना चाहिए था. मगर नहीं, दीपक शांति से मुस्कुरा रहे थे. जबकि उन्हीं की टीम में एक हैं ड्वेन ब्रावो जिनका हर विकेट के बाद डांस देखने को मिलता है. साफ है दीपक पर ब्रावो का नहीं, धोनी का रंग चढ़ा हुआ है. कैप्टन कूल का कूल बॉलर.
आईपीएल के इस सीजन में पहला विकेट लेने के बाद दीपक चाहर.
आईपीएल के इस सीजन में पहला विकेट लेने के बाद दीपक चाहर.

सोशल मीडिया पर भी लोग दीपक की इस कूल छवि की खूब तारीफ कर रहे हैं. दिग्गज भी इसकी तारीफ कर रहे हैं. आकाश चोपड़ा ने दीपक को लेकर इंस्टाग्राम पर लिखा -
दीपक चाहर की प्रोग्रेस देखकर खुश हूं. हमेशा माना है कि वह एक एसेट है. उम्मीद है कि आप ऊंची उड़ान भरेंगे, भाई.
आकाश ने आगे लिखा- बाक़ी टीम खिलाड़ियों को तलाशती हैं और धोनी उन्हें तराशते हैं.
आकाश चोपड़ा की पोस्ट देखिए.
आकाश चोपड़ा की पोस्ट देखिए.

एकदम ठीक कहा आकाश ने. दीपक चाहर धोनी की ही खोज हैं. पिछले सीजन से ही दीपक पर धोनी ने पूरा ध्यान दिया. उनके बॉलिंग की शुरुआत करवाई. मोटिवेट किया. नतीजा सामने है. चाहर चमक रहे हैं. साथ ही धोनी वाला कूलत्व भी ले बैठे हैं. पिछले आईपीएल सीजन में दीपक ने मीडिया से बात करते हुए कहा था-
मेरे कप्तान (धोनी) को मुझमें पूरा भरोसा है. ऑक्शन से पहले ही उन्होंने मुझे हिंट दे दिया था कि वह मुझे टीम में चुनेंगे. धोनी ने मुझे बहुत ग्रूम किया है. मुझे नई गेंद से बॉलिंग करने का मौका देते हैं. डेथ ओवर में बॉलिंग को लेकर जब मैंने धोनी ने पूछा था तो उन्होंने कहा कि हम सभी धीरे-धीरे सीखते हैं. उन्हें पता है कि किसी भी खिलाड़ी से बेस्ट कैसे निकालते हैं. कोई और कप्तान होते तो चीजें मेरे लिए शायद इतनी आसान न होती.
दीपक ने पिछले सीजन में 12 मैच खेलकर 10 विकेट लिए थे. 27.80 की औसत से. रन 7.28 प्रति ओवर की दर से दिए थे. इस बार भी शुरुआत अच्छी है, मगर अभी लंबा टूर्नामेंट बचा है. जाहिर है, चाहर पर सबकी नजर रहेगी.


वीडियो- जयदेव उनादकट पर फिर से इतनी रक़म ख़र्च करने के बाद खोपड़ी पीट रही होगी राजस्थान रॉयल्स

Advertisement

Advertisement

()