IPL 2019. 25वां मैच. जयपुर में मैच था राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स केबीच में. चेन्नई पॉइंट्स टेबल में सबसे ऊपर थी और राजस्थान सातवें नंबर पर थी. मैचके बाद भी यही स्थिति बनी हुई है क्यूंकि चेन्नई ने राजस्थान को अब तक के सबसेरोमांचक मैच में हरा दिया है. राजस्थान को चेन्नई ने पहले बैटिंग करने के लिए कहाऔर राजस्थान ने रनों के मामले में अच्छी शुरुआत की. लेकिन फिर बीच के ओवर्स मेंउनकी इनिंग्स काफ़ी हल्की हो गई और पॉवरप्ले में गिरे 3 विकेट्स की बदौलत वो बहुतज़्यादा कैश नहीं कर सके और स्कोरबोर्ड पर सिर्फ़ 151 रन ही चढ़े. चेन्नई ने जवाब मेंजब बैटिंग करनी शुरू की तो उनकी शुरुआत काफ़ी ख़राब रही लेकिन फिर धोनी और रायडू कीपार्टनरशिप और बाद में जडेजा के कुछ अच्छे शॉट्स ने चेन्नई को आख़िरी ओवर में मैचजितवा दिया. चेन्नई की जीत और राजस्थान की हार के दौरान के कुछ टॉकिंग पॉइंट्सदेखते हैं:1. एमएस धोनी43 गेंदों पर 58 रन. एक अच्छी ऐंकरिंग इनिंग्स और वो भी उस मौके पर जब टीम को ऐसीही एक पारी की ज़रुरत थी. केदार जाधव चौथे विकेट के रूप में गिरे थे. ये विकेटपॉवरप्ले के आख़िरी ओवर में आया था. इस वक़्त चेन्नई का स्कोर था 24 रनों पर 4 विकेट.ये एक ख़राब शुरुआत कही जायेगी. लेकिन यहां से एक पार्टनरशिप की शुरुआत हुई. धोनी औरअम्बती रायडू की. दोनों ने मिलकर 95 रन बनाए. धोनी ने अपने 58 रनों के दौरान 3छक्के और 2 चौके मारे. उन्होंने अपने चिर-परिचित अंदाज़ में स्ट्राइक रोटेट की औरसिंगल डबल का गेम खेला. बीच-बीच में जब भी उन्हें लूज़ बॉल मिली, बाउंड्री के पारपहुंचाया. टार्गेट उतना बड़ा नहीं था इसलिए वो अपने नेचुरल गेम को खेल रहे थे. वोबिना कोई रिस्क लिए अंत तक गेम को ले जाना चाहते थे. ऐसा ही हुआ भी और आख़िरी के 5ओवर में 51 रन चाहिए थे. यहां से राजस्थान ने 2 अच्छे ओवर फ़ेंके जिनमें सिर्फ़ 12 हीरन आये. इसने चेन्नई की मुश्किलें बढ़ा दीं और उन्हें आख़िरी ओवर में 18 रन चाहिए थे.इसी ओवर में धोनी की इनिंग्स का अंत हुआ लेकिन आख़िरी गेंद पर चेन्नई सुपर किंग्सजीत गई.2. अम्बती रायडूरायडू चेन्नई की टीम का रेगुलर हिस्सा हैं. इससे पहले वो मुंबई के लिए भी ऐसे हीखिलाड़ी होते थे. रायडू के लिए 2019 का आईपीएल बहुत अच्छा नहीं जा रहा था लेकिन इसमैच में धोनी के साथ बनाई पार्टनरशिप ने उन्हें काफ़ी अच्छा महसूस करवाया होगा.रायडू की इनिंग्स धोनी की इनिंग्स जितनी ही प्रभावी थी और इन दोनों ने ही चेन्नई कीजीत की स्क्रिप्ट लिखी. रायडू ने 47 गेंदों पर 57 रन बनाए और धोनी का खूब साथ दिया.धोनी की ही तरह रायडू ने भी 2 चौके और 3 छक्के मारे और ये बताता है कि इन दोनों नेअपनी पार्टनरशिप के दौरान कितनी सहज तरीके से स्ट्राइक रोटेट की.3. रवीन्द्र जडेजाचेन्नई का एक और प्लेयर जो इस मैच में खूब चमका. जडेजा को पूरे 4 ओवर फेंकने कोमिले और उन्होंने 20 रन देकर 2 विकेट्स लिए. बैटिंग में भी जडेजा ने शानदार इनिंग्सखेली और भले ही उन्हें 4 ही गेंदें मिलीं लेकिन इस में भी उन्होंने भरपूरकंट्रीब्यूट किया और 9 रन बनाये. आख़िरी ओवर में, जब चेन्नई को जीतने के लिए 18 रनचाहिए थे, जडेजा ने पहली ही गेंद पर बेन स्टोक्स को छक्का मारा. ये छक्का भी कमनाटकीय नहीं था. बाहर फ़ेंकी गेंद को वो बॉलर के सर के ऊपर से मारने की फ़िराक मेंथे. ये शॉट मारने के चक्कर में वो गिर पड़े और गिरने के क्रम में ही उन्होंने गेंदको बल्ले से कनेक्ट किया. इसके बाद वो ज़मीन पर पड़े थे और गेंद को बाउंड्री के पारगिरता हुआ देख रहे थे. इसके बाद अगली गेंद पर उन्होंने स्ट्राइक बदली और यहां सेउन्हें एक भी और गेंद खेलने को नहीं मिली. रवीन्द्र जडेजा अपनी फ़ील्डिंग के लिए भीजाने जाते हैं और हर मैच में 5-10 रन फ़ील्डिंग के दम पर ही बचा ले जाते हैं.पॉइंट्स टेबल में (जैसा कि हमने पहले भी बताया है) चेन्नई अब भी टॉप पर है. उसके 7मैचों में 12 पॉइंट्स हो गए हैं. राजस्थान 2 पॉइंट्स के साथ 7वें नंबर है.--------------------------------------------------------------------------------लल्लनटॉप वीडियो भी देखिए-