आईपीएल 2019 का 13वां मैच. किंग्स इलेवन पंजाब वर्सेज डेल्ही कैपिटल्स. पंजाब नेपहले बैटिंग करते हुए 166 रन बनाए. टारगेट का पीछा करते हुए डेल्ही ने 16.3 गेंदोंमें 3 विकेट के नुकसान 144 रन बना लिए थे. 23 रन चाहिए थे और विकेट बाकी थे 7.लेकिन डेल्ही की टीम 152 पर सिमट गई. 17वें ओवर में शमी ने 7 रन देकर 1 विकेट लिया.इस ओवर में अश्विन ने एक रन आउट भी किया था. 18वें ओवर में सैम करन ने 4 रन देकर 2विकेट चटकाए. 19वें ओवर में शमी ने फिर से एक विकेट लिया. आख़िरी ओवर में डेल्ही कोमैच जीतने के लिए 15 रन चाहिए थे. पहली दो गेंदों पर विकेट लेकर सैम ने डेल्ही काकाम तमाम कर दिया. इसी के साथ सैम ने हैट-ट्रिक भी ली. इस मैच में डेल्ही की बैटिंगधराशायी हो गई. इससे पहले कोलकाता के खिलाफ मैच में डेल्ही आख़िरी ओवर में 6 रन नहींबना सकी थी और मैच सुपर ओवर तक गया था. लगातार दो मैच में आख़िरी के ओवर्स में खराबबैटिंग को लेकर कई एक्सपर्ट और खिलाड़ियों ने डेल्ही को लताड़ा है. युवा बॉलर सैम करनकी भी तारीफ की गई है. न्यूज़ीलैंड के डैनी मॉरिसन ने लिखा, पंजाब ने अपने होमग्राउंड पर खेले गए पहले मैच में क्या शानदार खेल दिखाया. बधाई हो.Congrats to @lionsdenkxip with a wonderful display in their 1st home game in@IPL season 12 👏🎉 #niceworkgents— Danny Morrison (@SteelyDan66) March 30, 2019 हर्षा भोगले ने लिखा, यह एक महानउदाहरण है कि सेट बैट्समैन को ही क्यों खत्म करना चाहिए. यह दिल्ली कैपिटल का एपिकपतन है.Great illustration today of why set batsmen must finish the game. This is anepic collapse from Delhi Capitals.— Harsha Bhogle (@bhogleharsha) April 1, 2019 जर्नलिस्ट संपत बंदरुपल्ली ने लिखा-20 साल और 302 दिन में हैट-ट्रिक विकेट लेकर सैम करन ऐसा करने वाले सबसे युवाखिलाड़ी बन गए हैं. इससे पहले यह रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम था. रोहित ने साल 2009में 22 साल 6 दिन की उम्र में ऐसा किया था.At the age of 20 years and 302 days, Sam Curran is the youngest player to claima hat-trick in the IPL. Previous youngest - Rohit Sharma (22y 6d in 2009)#IPL2019#KXIPvDC— Sampath Bandarupalli (@SampathStats) April 1, 2019 इंग्लैंड के जेम्स के टेलरने ट्वीट किया- वाह, सैम करन ने क्या शानदार खेला! यह देख अच्छा लग रहा है किइंग्लैंड के लड़के आईपीएल से निकल रहे हैं.Wow, what a performance from Sam Curran! Brilliant to see the England ladsproducing in the IPL! #IPL#Hattrick— James Taylor (@jamestaylor20) April 1, 2019 सैम के भाई टॉम करन ने ट्वीट किया-हाहा क्या जूनून था! सुपर प्राउड, क्या खेल था.Hahaha that was insane! Super proud, what a game @CurranSM 🔥🔥🔥— Tom Curran (@_TC59) April 1, 2019 फास्ट बॉलर रूद्र प्रताप सिंह ने ट्वीट करकेलिखा- ऋषभ पंत को मैच खत्म करना चाहिए था. डेल्ही को मिडिल में शायद एक शांत चित्तबैट्समैन चाहिए क्योंकि यह मैच पंजाब का नहीं था. सैम करन और मोहम्मद शमी ने शानदारबॉलिंग की है.Rishab Pant should have finished it, probably they need a calm batsman somewherein the middle because this was nowhere a win for KXIP, very accurate from Curranand Shami👌🏻#KXIPvDC— R P Singh रुद्र प्रताप सिंह (@rpsingh) April 1, 2019 इंग्लैंड के कप्तान रहेमाइकल वॉन ने कहा- युवा लड़के सैम करन ने शानदार खेल दिखाया...इंग्लैंड का एक औरखिलाड़ी चमकता हुआ.For such a young kid @CurranSM has Balls of steel ... Another England playerlighting up the #IPL2019#LoveIt— Michael Vaughan (@MichaelVaughan) April 1, 2019 आकाश चोपड़ा ने ट्वीट किया- जीतके जबड़े से हार तक पहुंचे. डेल्ही कैपिटल्स, ये तुमने क्या किया? यकीन नहीं हो रहा.Snatched defeat from the jaws of victory....what have you done tonight, #DC?Unreal. #KXIPvDC #IPL— Aakash Chopra (@cricketaakash) April 1, 2019--------------------------------------------------------------------------------वीडियो- KXIP vs DC: सैम करन ने पंजाब को हारा हुआ मैच जिताया, 17 बॉल में 7विकेट्स गिरे