IPL 2019 का 15वां मैच. चेन्नई सुपर किंग्स वर्सेज मुंबई इंडियंस. चेन्नई की टीम171 के लक्ष्य का पीछा कर कर रही थी. इनिंग्स का 14वां ओवर क्रुणाल पंड्या कर रहेथे. ओवर की पांचवीं गेंद थी. स्कोर था 3 विकेट पर 85. स्ट्राइक पर थे केदार जाधव औरनॉन स्ट्राइकिंग एंड पर महेंद्र सिंह धोनी. इस गेंद पर क्रुणाल, केदार को बॉल डालतेहुए एकाएक रुक गए. क्रुणाल को शायद लगा कि धोनी ने गेंद पिच पर पड़ने से पहले हीक्रीज़ छोड़ दी है लेकिन ऐसा कुछ नहीं था. धोनी क्रीज़ में ही थे. वैसे वीडियो देखनेपर ऐसा नहीं लगता है कि क्रुणाल धोनी की ओर देख रहे हैं लेकिन बॉलर की मन की बातहमें क्या मालूम. इस दौरान कमेंटेटर कह रहे थे- धोनी को ऐसे आउट करना मुश्किल है.वह अधिकतर चीज़ें सही करते हैं. बहुत कम ऐसे मौके हैं जब धोनी गलती करते हैं. वीडियोदेखिए.Mankading MSD? Think again! https://t.co/c1fYTl0fdE via @ipl— Aditya Jha (@_adityajha) April 4, 2019 इस मैच में मुंबई ने 170 रन बनाए. लक्ष्यका पीछा करते हुए 20 ओवर के बाद चेन्नई 133 रन ही बना सकी और इस सीजन का पहला मैचहार गई. इस मैच में धोनी 21 गेंदों में सिर्फ 12 रन बनाकर आउट हुए. इससे पहलेक्रुणाल ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मयंक अग्रवाल को मांकड़ आउट करने की कोशिश कीऔर फिर चेतावनी देकर छोड़ दिया. क्रुणाल के इस स्टेप की तारीफ की गई थी. इसी आईपीएलमें इससे भी पहले अश्विन ने आईपीएल के इतहास में पहली बार मांकड़ आउट किया था. इस परखूब बवाल हुआ था. कई लोग सपोर्ट में आए और कई विरोध में. क्रिकेट की नियम बनानेवाली संस्था मैरीलेबोन क्रिकेट क्लब ने पहले अश्विन को सपोर्ट किया. बाद मेंयू-टर्न लेकर बटलर के पक्ष में दिखी. कई एक्सपर्ट्स, कई खिलाड़ियों ने भी अपनी रायरखी.--------------------------------------------------------------------------------वीडियो- क्रुनाल पंड्या ने वही मांकड़ रन आउट ट्राई किया जो अश्विन ने किया था,लेकिन इसमें एक अंतर है