आईपीएल का 17वां मैच. चेन्नई सुपर किंग्स वर्सेज किंग्स इलेवन पंजाब. चेन्नई नेपहले बैटिंग करते हुए अच्छी शुरुआत की. ओपनर प्लेसिस ने शानदार 54 रन बनाए. एक वक्तचेन्नई का स्कोर पांच ओवर के बाद बिना विकेट खोए 54 रन था. इस रन रेट को चेन्नईआखिरी तक मेंटेन नहीं रख सकी. अश्विन ने 3 विकेट लेकर चेन्नई की नकेल कसने की कोशिशकी लेकिन आख़िरी के ओवर्स में धोनी ने शानदार शॉट्स लगाए. पिछले मैच में धोनी 21गेंदे खेल सिर्फ 12 रन बनाकर आउट हो गए थे. लेकिन इस मैच में 23 बॉल में नॉटआउट 37रन बनाए. चेन्नई ने 20 ओवर के बाद 160 का स्कोर बनाया.फाफ डु प्लेसिस ने अपनी 54 रन की इनिंग्स में 4 शानदार छक्के लगाए.बॉलिंग करते हुए पंजाब के कप्तान अश्विन ने सबसे पहले ओपनिंग पार्टनरशिप कोतोड़ा. शेन वॉटसन को 26 रन पर आउट किया. डीप मिडविकेट पर शेन का कैच ऑलराउंडर सैमकरन ने लपका. 14वें ओवर में अश्विन अपने कोटे का आख़िरी ओवर करने आए. इस ओवर कीतीसरी और चौथी गेंद पर अश्विन ने पहले प्लेसिस और अगली ही गेंद पर रैना को चलताकिया. स्टेडियम में लोग अश्विन-अश्विन चिल्लाने लगे. क्योंकि अश्विन हैट-ट्रिक परथे. स्ट्राइक पर थे रायडू. अश्विन ने कैरम बॉल डाली जिसे रायडू ने डाउन द विकेट कीओर खेला. इस गेंद पर कोई रन तो नहीं आया लेकिन अश्विन हैट-ट्रिक लेने से चूक गए.अश्विन ने 4 ओवर में 23 रन देकर 3 विकेट चटकाए.आईपीएल 2019 में अभी तक एक हैट-ट्रिक पंजाब के ही सैम करन ने ली है. सैम इंग्लैंडके पहले बॉलर हैं जिनके नाम आईपीएल में हैट-ट्रिक हुई है. डेल्ही कैपिटल्स के खिलाफसैम की हैट-ट्रिक आईपीएल की 15वीं हैट-ट्रिक थी.--------------------------------------------------------------------------------वीडियो- IPL 2019: विराट कोहली की शानदार बैटिंग और 200+ स्कोर के बाद आंद्रे रसलने भरा RCB में भूसा