IPL का 48वां मैच. सनराइजर्स हैदराबाद वर्सेज किंग्स इलेवन पंजाब. जगह- हैदराबाद.हैदराबाद की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 212 रन बनाए. 213 रन के टारगेट का पीछाकरते हुए पंजाब की टीम 167 रन ही बना सकी और 45 रन से मैच हार गई. हैदराबाद के लिएसबसे ज्यादा 81 रन बनाने वाले डेविड वॉर्नर को प्लेयर ऑफ दी मैच का ख़िताब मिला.वॉर्नर वर्ल्ड कप 2019 की तैयारियों के लिए आईपीएल छोड़ वापस ऑस्ट्रेलिया जा रहेहैं. सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेल रहे इंग्लैंड के जॉनी बेयरस्टो पहले ही वर्ल्डकप की तैयारी के ही लिए इंग्लैंड लौट चुके हैं. इस आईपीएल सीजन में वॉर्नर ने 12मैच खेले और 692 रन बनाए. वॉर्नर ने 69.2 की औसत और 144 की स्ट्राइक रेट से रनबनाए.A fantastic IPL season for this man as he bids goodbye to the @SunRisers tonightthis season.Go well, David 👏👏 pic.twitter.com/q0VkPH4f4l — IndianPremierLeague (@IPL)April 29, 2019 मैच जीतने के बाद डेविड वॉर्नर और भुवनेश्वर कुमार अलग ही रोल मेंदिखे. एक वीडियो में ऑस्ट्रेलिया जाने से पहले वार्नर ने अपनी इस जर्नी को लेकरबताया. उन्होंने कहा- ऑरेंज हमारे लिए जबरदस्त कलर रहा है. यह सूर्य का रंग है-नारंगी और पीला. यहां रहते हुए खेलने के साथ खूब मौज-मस्ती की है. परिवार साथ हीरहा है. हैदराबाद मुझे बहुत पसंद है. हैदराबाद मेरे लिए दूसरा घर है. उम्मीद हैअगले साल फिर आउंगा. मौका देने के लिए शुक्रिया सनराइजर्स हैदराबाद. इस वीडियो कोभुवनेश्वर रिकॉर्ड कर रहे थे. भुवनेश्वर को लेकर वॉर्नर ने कहा कि भुवनेश्वर अपनेकाम में माहिर हैं. मुझे लगता है भुवी नए बॉल के साथ और आख़िरी ओवर्स में शानदारहैं. कैमरामैन भुवनेश्वर को लेकर वॉर्नर ने कहा आप फील्ड पर ज्यादा बेहतर हैं. इसकेबाद दोनों हंसने-मुस्कुराने लगे. वीडियो देखिए.Cameraman Bhuvi captures Warner's SRH journey https://t.co/6BRqBA5ivR via @ipl— Ajay Panwar (@tobeajay) April 30, 2019--------------------------------------------------------------------------------वीडियो- क्या हुआ जब खोई हुई गेंद अंपायर शमसुद्दीन की जेब में निकली