कोलकाता और डेल्ही के बीच आईपीएल का 27वां मैच 12 अप्रैल को खेला गया. इस मैच कोडेल्ही ने जीत लिया. शिखर धवन ने नॉटआउट 97 रन बनाकर डेल्ही को जीत दिलाया. कोलकाताकी ओर से आंद्रे रसल ने भी जोरदार पारी लेकिन धवन के सामने वह इनिंग्स फीकी पड़ गई.इस मैच में कोलकाता की ओर से रसल ने 21 गेंदों में 45 रन बनाए. इस पारी में 3 चौकेऔर 4 छक्के शामिल थे. रसल ने इस मैच में दो छक्के लगाए. एकदम डिट्टो. 18वां ओवरकरने आए रबाडा. इस ओवर की पहली ही गेंद को रसल ने डीप मिडविकेट की ओर उड़ा दिया. यह69 मीटर का छक्का था. ओवर की दूसरी गेंद पर रसल दो रन भाग लिए. तीसरी गेंद पर रसलने एक बार फिर से रबाडा की शॉर्ट बॉल को डीप मिडविकेट की साइड घुमा दिया. यह बॉल भीबाउंड्री के पार गई. यह सिक्स भी 69 मीटर का था. यह शॉट इस ओवर की पहली गेंद कीकॉपी थी. मानो रसल ने कॉपी-पेस्ट कर दिया हो! इस आईपीएल का अभी तक का सबसे लंबाछक्का हार्दिक पंड्या के नाम है. हार्दिक ने 104 मीटर का छक्का लगाया था. यकीन नहींहो रहा तो यह वीडियो देख लीजिए.Russell's copy paste sixes in one over https://t.co/weh215G4KZ via @ipl— Ajay Panwar (@tobeajay) April 13, 2019 रसल इस आईपीएल में जाबड़ फॉर्म में हैं.अभी तक 302 रन बनाकर सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में रसल तीसरे स्थान पर हैं.रसल ने 212 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं. छक्के लगाने के मामले में रसल टॉप परहैं. उन्होंने इस सीजन में अब तक 29 छक्के लगाए हैं. इस रिकॉर्ड के आस-पास भी कोईखिलाड़ी नहीं है.--------------------------------------------------------------------------------वीडियो- IPL 2019 की तरह 2012 में अम्पायरिंग से नाराज़ धोनी ने ऑस्ट्रेलिया में कीथी मैदान में बहस