The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • IPL 2019: 3 Major reasons behind Kings XI Punjab beating Mumbai Indians at Mohali KXIP vs MI

इन 3 वजहों से पंजाब ने मुंबई को पटका

पंजाब टॉप 4 में पहुंची.

Advertisement
pic
30 मार्च 2019 (अपडेटेड: 30 मार्च 2019, 03:36 PM IST)
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
आईपीएल 2019. मैच नंबर 9. खेला गया मुंबई और पंजाब के बीच में. मुंबई घर के बाहर खेल रही थी लेकिन मुंबई इंडियन्स के युवराज सिंह घर में खेल रहे थे क्यूंकि मैच था मोहाली में. मुंबई ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के ख़िलाफ़ एक टाइट मैच जीत लिया था लेकिन इस मैच में यानी अपने तीसरे मैच में भी उसे हार मिली. मुंबई अपने पिछले आईपीएल की बुरी परफॉरमेंस का भार ढो रही है. वो प्ले-ऑफ में भी नहीं पहुंच पाई थी. मुंबई ने अच्छी शुरुआत की लेकिन उसके बैट्समैन बाद में कैपिटलाइज़ नहीं कर सके और एक वक़्त पर जब वो 200 के पार पहुंचती दिखाई दे रही थी, 176 पर अटक गई. जवाब में पंजाब कभी भी गेम से बाहर दिखी ही नहीं और 8 विकेट्स से उसने ये मैच जीत लिया. पंजाब की जीत और मुंबई की हार की मुख्य वजहें देखते हैं:

1. मुंबई का मिडल ऑर्डर

yuvraj singh KXIP vs MI IPL 2019 इसे पढ़ें युवराज सिंह और कीरोन पोलार्ड. ये दोनों बल्लेबाज़ मुंबई की टीम में क्यूं हैं, मालूम नहीं. दोनों ही प्लेयर्स अपने वक़्त के मज़बूत टी-20 बैट्समेन हैं. दोनों ने अकेले अपने बल्ले से न जाने कितनी बार टीमों को मार गिराया है. लेकिन फ़िलहाल सच्चाई ये है कि दोनों ही बल्लेबाज़, युवराज और पोलार्ड दगे हुए कारतूस हो चुके हैं. ये दोनों ही अपनी किसी भी अटैक को छितरा देने की क्षमता खो चुके हैं. आप इनसे ये अपेक्षा तो करेंगे ही कि कम से कम ये स्ट्राइक रोटेट करते रहें. अव्वल तो इनसे ये भी नहीं हो पा रहा है और अगर ऐसा कर भी रहे हैं तो ये अपने नाम और अपनी एबिलिटी के ख़िलाफ़ ही खेल रहे हैं. ऐसे में एक बार फिर ये टीम में अपनी मौजूदगी का केस नहीं बना रहे हैं. युवराज सिंह ने पहले दो मैचों में अच्छे स्कोर बनाये हैं लेकिन असलियत ये भी है कि अपनी इन दोनों इनिंग्स में वो कहीं भी कन्विन्सिंग नहीं लगे हैं. चाहल को 3 छक्के उन्होंने मारे लेकिन चाहल के लिए उन्हें चौथी बॉल पर सेट करना एक आसान काम साबित हुआ. पोलार्ड पिछले दो सीज़न से स्ट्रगल कर रहे हैं. वो किसी भी सीज़न में मुंबई से ड्रॉप किये जाने के खतरे को लेकर चल रहे हैं. युवराज ने आज 22 गेंदों में 18 रन बनाए. पोलार्ड ने 9 गेंद में 7 रन. 13 ओवर में 120 रन बना लेने वाली मुंबई की टीम इन दोनों बैट्समेन की वजह से अगले 7 ओवर में मात्र 56 रन बना सकी.

2. दो-दो अश्विन

Murugan Ashwin MI vs KXIP IPL 2019 पंजाब की तरफ़ से दो-दो अश्विन खेल रहे थे. एक आर अश्विन. दूसरे मुरुगन अश्विन. दोनों स्पिनर. दोनों ने शानदार बॉलिंग की. रविचंद्रन अश्विन ने 4 ओवर में 26 रन दिए जबकि मुरुगन ने 4 ओवर में 25 रन. रविचंद्रन ने युवराज सिंह को काफ़ी परेशान किया. इन दोनों बॉलर्स ने मुंबई की इनिंग्स पर असल ब्रेक लगाए और इन्हीं की धारदार स्पिन की वजह से 200 पार करती दिख रही मुंबई पौने 200 पर रुक गई.

3. केएल राहुल

KL Rahul KXIP vs MI IPL 2019 केएल राहुल की ये कमबैक इनिंग्स कही जानी चाहिए. पिछले दो मैचों में वो अंडर-कॉन्फिडेंट दिखे और पिछले मैच में तो वो काफ़ी निराशाजनक तरीके से आउट हुए थे. लेकिन मुंबई के ख़िलाफ़ उन्होंने सॉलिड बैटिंग की और अंत तक आउट ही नहीं हुए. राहुल ने 57 गेंदों में 71 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 6 चौके और 1 छक्का लगाया. यानी उन्होंने स्ट्राइक अच्छी रोटेट की और विकेट्स के बीच में खूब दौड़ लगाई. जिस वक़्त क्रिस गेल खड़े थे और बड़े शॉट्स लगा रहे थे, केएल राहुल शांतचित्त खड़े थे और गेल के बाद उन्होंने ड्राइविंग सीट पकड़ी. इस मैच के बाद पंजाब 3 मैच में से 2 जीतकर पॉइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर आ गई है. और मुंबई की टीम 3 में से सिर्फ़ 1 ही मैच जीत पाई है और वो अभी छठे नंबर पर है.

Advertisement

Advertisement

()