हैदराबाद और राजस्थान के बीच मैच की 3 सबसे अच्छी परफॉरमेंस ये रहीं
मैच में 400 के आस-पास रन बने.
Advertisement

फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
आईपीएल 2019. आठवां मैच. हैदराबाद में सनराइज़र्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स आमने सामने थीं. राजस्थान ने टॉस जीता और पहले बैटिंग की. सनराइज़र्स की तरफ़ से केन विलियमसन वापसी कर रहे थे और वही टीम की कप्तानी भी कर रहे थे. पहले मैच में उनकी गैर-मौजूदगी के कारण भुवनेश्वर कुमार कप्तान थे. भुवी ने लिए ये मैच अच्छा नहीं गया. उन्होंने 4 ओवर में 55 रन दिए. एक भी विकेट नहीं मिला. ये उनका आईपीएल करियर में सबसे ख़राब बॉलिंग फ़िगर है. राजस्थान ने 20 ओवर में कुल 198 रन बनाये. इसमें 102 रन संजू सैमसन के थे. इसके जवाब में जब हैदराबाद की टीम खेलने के लिए उतरी तो पहली ही बॉल से मालूम चल गया था कि आगे क्या घटने वाला था.
हैदराबाद की जीत और राजस्थान की हार के बीच 3 सबसे अच्छी परफॉरमेंस देखते हैं:
संजू ने अपने आईपीएल करियर की दूसरी सेंचुरी मारी. उन्होंने 55 गेंदों में 102 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 10 चौके और 4 छक्के जड़े.
संजू की इनिंग्स की सबसे शानदार बात थी उनके द्वारा खेले गए भुवनेश्वर कुमार के दो ओवर्स. भुवनेश्वर कुमार सनराइज़र्स हैदराबाद के मेन बॉलर हैं और उन्हें संजू सैमसन ने खुल कर धोया. भुवनेश्वर ने पहले 2 ओवर्स में सिर्फ़ 10 रन दिए थे. लेकिन अपने तीसरे और इनिंग्स के 18वें ओवर में उन्होंने 24 रन दिए. ये सारे रन्स संजू के खाते में आये. इस दौरान संजू ने 6, 4, 4, 2, 4, 4 मारे. इस दौरान संजू का हर चौका परफ़ेक्ट गैप में मारा हुआ था और ऐसा लग रहा था जैसे उन्हें प्लेयर्स नहीं बल्कि गैप्स दिखाई दे रहे थे.
भुवनेश्वर ने इनिंग्स का आख़िरी ओवर भी फेंका जिसमें कुल 21 रन आये. संजू ने इसमें 2 गेंदें खेली और इन्हीं के दौरान उन्होंने अपने आईपीएल करियर की दूसरी सेंचुरी पूरी की. स्टोक्स ने इस ओवर में भुवनेश्वर कुमार को 3 चौके जड़े.
आपको 199 का टार्गेट मिला है. लगभग 10 रन पर ओवर की रेट से रन्स बनाने हैं. आप क्या करेंगे? आप चिल करेंगे. क्यूंकि आपकी तरफ़ से डेविड वॉर्नर ओपनिंग करने के लिए गए हुए हैं. वॉर्नर जब चेज़ करने के लिए पहुंचे तो ऐसा लग रहा था जैसे इससे पहले वो फ़ील्डिंग नहीं कर रहे थे बल्कि कहीं नेट्स में प्रैक्टिस कर रहे थे. उन्होंने राजस्थान की बॉलिंग को ज़रा स भी सम्मान नहीं दिया और पहली बॉल से चौथे गियर में बैटिंग की.
वॉर्नर ने 37 गेंदों में 69 रन बनाये. उन्हें जोफ्रा आर्चर ने थोड़ा परेशान ज़रूर किया लेकिन वो बाकी बॉलर्स से कसर पूरी कर रहे थे. स्टोक्स और धवल कुलकर्णी खासकर उनके कोप का शिकार बने. इसके बाद कृष्णप्पा गौतम को भी वॉर्नर से मार पड़ी.
डेविड वॉर्नर एक बुरे साल के बाद आईपीएल में वापसी कर रहे हैं. ये वापसी उनके लिए किसी भी तरह से आसान नहीं होगी. लेकिन वो जिस तरह से बैटिंग कर रहे हैं, इस बात का यकीन है कि वो सेल्फ कॉन्फिडेंस से भरे हुए हैं और सभी टीमें वर्ल्ड कप के लिहाज़ से उनकी परफॉरमेंस पर नज़र रख राखी होंगी.
विजय शंकर. इंडिया के लिए वर्ल्ड कप प्रोजेक्ट. आज हैदराबाद की तरफ़ से खेलते हुए 15 गेंदों में 35 रन बना दिए. इसी इनिंग्स की बदौलत हैदराबाद की स्थिति यहां तक पहुंची कि उसे आख़िरी 3 ओवर्स में मात्र 20 रन बनाने थे.
विजय शंकर जब बैटिंग करने के लिये आये तो हैदराबाद को जीत के लिए 54 गेंदों में 82 रन चाहिए थे. जब वो गए तो 27 गेंदों में 32 रन चाहिए थे. इस बीच राजस्थान को सबसे ज़्यादा डैमेज विजय शंकर की इनिंग्स ने पहुंचाया. शंकर ने धवल कुलकर्णी को एक ओवर में 2 छक्के मारे और फिर उनडकत को भी एक छक्का मारा.
1. संजू सैमसन का सैकड़ा

2. डेविड वॉर्नर का विस्फ़ोट

3. विजय शंकर की गेस्ट अपियरेंस