The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • International Cricket Stars are Eyeing to steal Virat Kohli from Team India World Cup 2023

चार देशों के सुपरस्टार्स कैमरे पर बता गए, भारत से ये चुराना चाहते हैं!

पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, बांग्लादेश... सभी देश के प्लेयर्स किस ख़ास प्लेयर्स को अपनी टीम में शामिल करने की बात कर रहे हैं?

Advertisement
pic
12 अक्तूबर 2023 (पब्लिश्ड: 09:04 PM IST)
These cricketers want to steal Virat Kohli from Indian Team
इस प्लेयर को चुराना चाहते हैं ये सुपरस्टार्स! (तस्वीर - एपी)
Quick AI Highlights
Click here to view more

वनडे वर्ल्ड कप 2023 शुरू हो चुका है. टीम इंडिया ने इसके दो मैच खेलकर दोनों जीते हैं. इस दौरान विराट कोहली ने दो पचासे जड़े हैं. और इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है, जिसमें दूसरे देश के प्लेयर्स विराट को चुराने की बात कर रहे हैं. ये प्लेयर्स पाकिस्तान, बांग्लादेश, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड से आते हैं. इन सभी देशों के सुपरस्टार्स ने विराट को चुराने की बात कही है.

विराट फिलहाल टीम इंडिया के साथ अहमदाबाद पहुंच चुके हैं. यहां भारत को पाकिस्तान के खिलाफ़ वर्ल्ड कप 2023 में अपना तीसरा मैच खेलना है. आगे बढ़ते हैं और आपको बताते हैं, विराट को कौन चुराना चाहता है और क्यों?

ICC का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड कर रहा है. वीडियो थोड़ा पुराना है, पर उससे लिया गया एक हिस्सा खूब वायरल है. इसमें कई देश के प्लेयर्स से पूछा गया, वो किस प्लेयर को चुराकर अपनी टीम में शामिल करना चाहेंगे. यही सवाल पाकिस्तान के दो पेसर्स हारिस रऊफ़ और हसन अली से भी पूछा गया. सबका जवाब एक ही था- विराट कोहली. ये नाम चुनते हुए इन प्लेयर्स ने क्या कहा?

वीडियो डेवन कॉन्वे से शुरू होता है. न्यूजीलैंड के इस स्टाइलिश ओपनर ने विराट को चुना. यही काम शाकिब-अल-हसन, हैरी ब्रूक, हसन अली और हारिस रऊफ़ ने भी लिया. हारिस का विराट से स्पेशल कनेक्शन जानते ही हैं आप? T20 वर्ल्ड कप 2022 में विराट ने हारिस की बॉल पर उनके सर के ऊपर से एक तगड़ा छक्का मारा था. उस शॉट को बाद में 'शॉट ऑफ द टूर्नामेंट' चुना गया था.

ये भी पढ़ें - रोहित ने वर्ल्ड कप में सचिन, गांगुली, विराट... सबको पीछे छोड़ दिया!

हैरी ब्रूक ने कहा,

‘वनडे क्रिकेट खेलने वाले सबसे शानदार प्लेयर्स में से एक हैं विराट, अगर बेस्ट ना हों तो.’

शाकिब की बारी आई. कहा,

‘हम सब जानते हैं वो एक लिविंग लेजेंड हैं. वो हर मैच में ढेर सारे रन्स बनाते हैं.’

डेवन कॉन्वे ने अपनी चॉइस पर कहा,

‘वो कमाल के प्लेयर हैं, वो लंबे समय से क्रिकेट खेल रहे हैं और उन्हें इंडिया में खेलने का ढेर सारा एक्सपीरिएंस भी है. लोग उन्हें फॉलो भी करते हैं, इसलिए मैं इंडियन टीम से उन्हें चुराना चाहूंगा.’

ये भी पढ़ें - नवीन से गले मिल, विराट ने क्राउड से क्या कहा जो भयानक वायरल है?

34 साल के विराट इंटरनेशनल क्रिकेट में 25,000 से ज्यादा रन्स बना चुके हैं. इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में वो पांचवें नंबर पर हैं. टेस्ट में विराट के नाम 29 शतक हैं, वहीं वनडे में वह 47 शतक जड़ चुके हैं. वह जल्दी ही क्रिकेट फ़ॉर्मेट में सचिन के 49 सेंचुरी का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं.

वीडियो: रोहित और विराट की वायरल फोटो ने फ़ैन्स का दिन बना दिया!

Advertisement

Advertisement

()