मोहम्मद शमी. भारतीय क्रिकेट टीम के तेज़ गेंदबाज़. T20 विश्वकप 2021 के इकलौते मैचमें खराब प्रदर्शन की वजह से कुछ छद्म क्रिकेटप्रेमी शमी को सोशल मीडिया पर ट्रोलकरने लगे. लेकिन जितने लोगों ने मोहम्मद शमी के खिलाफ कैम्पेन छेड़ा था. उससेज़्यादा लोग टीम इंडिया के इस स्टार के सपोर्ट में आ गए. मोहम्मद शमी को निशाने परलेने वालों के खिलाफ सचिन तेंडुलकर, विरेंदर सहवाग, इरफान पठान, हरभजन सिंह, वीवीएसलक्ष्मण और वेंकटेश प्रसाद जैसे क्रिकेटर्स ने मोर्चा खोल दिया. सचिन तेंडुलकर नेट्वीट किया, 'जब हम टीम इंडिया को सपोर्ट करते हैं तो हम हर उस खिलाड़ी का सपोर्टकरते हैं जो टीम का प्रतिनिधित्व करता है. मोहम्मद शमी टीम के लिए कमिटेड हैं, वोएक वर्ल्ड क्लास गेंदबाज़ हैं. हर स्पोर्ट्स पर्सन की तरह उनका भी एक खराब दिन रहा.मैं शमी और टीम इंडिया के साथ हूं.'When we support #TeamIndia, we support every person who represents Team India.@MdShami11 is a committed, world-class bowler. He had an off day like any othersportsperson can have.I stand behind Shami & Team India. — Sachin Tendulkar (@sachin_rt) October 25,2021 सहवाग ने भी शमी के समर्थन में ट्वीट किया और लिखा, 'मोहम्मद शमी पर ऑनलाइनअटैक हैरान करने वाला है. हम उनके साथ हैं. वो एक चैम्पियन हैं और जो भी कोई भारतकी कैप पहनता है, उसके दिल में भारत किसी भी ऑनलाइन भीड़ से कहीं ज़्यादा होता है.अगले मैच में दिखा दो जलवा.'The online attack on Mohammad Shami is shocking and we stand by him. He is achampion and Anyone who wears the India cap has India in their hearts far morethan any online mob. With you Shami. Agle match mein dikado jalwa.— Virender Sehwag (@virendersehwag) October 25, 2021 हरभजन सिंह ने लिखा, 'वी लवयू मोहम्मद शमी.'We love you @MdShami11 🇮🇳 #Shami— Harbhajan Turbanator (@harbhajan_singh) October 25, 2021 इरफान पठान भी शमी केसमर्थन में आए और कहा, 'मैं भी भारत पाकिस्तान के बीच हुए ऐसे मैचों का हिस्सा रहाहूं जहां हम हारे. लेकिन मुझे कभी भी पाकिस्तान जाने के लिए नहीं कहा गया. मैं कुछसाल पहले के भारत की बात कर रहा हूं. इस तरह की बकवास बंद होनी चाहिए.'Even I was part of #IndvsPak battles on the field where we have lost but neverbeen told to go to Pakistan! I’m talking about 🇮🇳 of few years back. THIS CRAPNEEDS TO STOP. #Shami— Irfan Pathan (@IrfanPathan) October 25, 2021 भारतीय पेसर शमी के समर्थन मेंवीवीएस लक्ष्मण ने लिखा, 'मोहम्मद शमी पिछले आठ सालों से भारतीय टीम के एक शानदारपरफॉर्मर रहे हैं. जिन्होंने कई जीतों में अहम रोल प्ले किया है. उन्हें किसी भी एकप्रदर्शन के आधार पर नहीं तोला जा सकता. मेरी शुभकामनाएं उनके साथ हैं. मैं सभीफैंस और फॉलोअर्स से उनका सपोर्ट करने का निवेदन करूंगा.'Mohammed Shami has been a stellar performer for India for eight years, playing asignificant role in many a victory. He can't be defined by one performance. Mybest wishes are always with him. I urge fans & followers of the game to support@MdShami11 and the Indian team.— VVS Laxman (@VVSLaxman281) October 25, 2021 टीम इंडिया के पूर्व तेज़ गेंदबाज़वेंकटेश प्रसाद ने लिखा, '355 इंटरनेशनल विकेट. ये भारत है जो कि भारत काप्रतिनिधित्व करने वाले के दिल में धड़कता है. मोहम्मद शमी भारतीय क्रिकेट केबेहतरीन सेवादार हैं.'355 International wickets. It is India that beats in the heart of anyonerepresenting India. And Mohammad Shami has been an outstanding and yet unsungservant of Indian cricket. More power to him.— Venkatesh Prasad (@venkateshprasad) October 25, 2021 वैसे समझ तो हमारे भी नहींआता कि खुद को भारतीय क्रिकेट का फैन बताने वाले लोग भारतीय क्रिकेट के एक स्टार केसाथ इतनी बदतमीजी कैसे कर सकते हैं. वो स्टार जिसने देश के लिए एक नहीं बल्कि कईबेमिसाल प्रदर्शन दिए हैं. फिर चाहे बात 2015 क्रिकेट विश्वकप की हो, या फिर 2019क्रिकेट विश्वकप की. हर बार मोहम्मद शमी नंबर दो पर रहते हुए भारत की कितनी हीजीतों के नायक रहे.