बाबर एक सुपरस्टार हैं... अपने कप्तान की फॉर्म पर बड़ी बात बोल गए मोहम्मद रिज़वान
इंडिया से 'बेस्ट ऑफ थ्री' खेल रहा है पाकिस्तान.

इंडिया वर्सेज पाकिस्तान. बड़ा मुकाबला. एशिया कप के अपने पहले मैच में यह दोनों टीम आमने-सामने थीं. जहां भारत ने पाकिस्तान को हराया. और अब ये दोनों एक बार फिर तैयार हैं. संडे, 4 सितंबर को यह दोनों टीम इस टूर्नामेंट में दोबारा भिड़ेंगी. और इस मैच से पहले पाकिस्तान के विकेटकीपर मोहम्मद रिज़वान ने कुछ इंट्रेस्टिंग चीजें बोली हैं.
रिज़वान ने मैच के बारे में कहा कि उनके साथी आपस में बात करते हुए इसे भारत और पाकिस्तान के बीच 'बेस्ट ऑफ थ्री मैच सीरीज़' बता रहे हैं. रिज़वान का इशारा दोनों टीम्स के बीच होने वाले संभावित फाइनल की ओर था. उन्होंने कहा,
लगभग एक दशक से दोनों टीम आपस में द्विपक्षीय सीरीज़ नहीं खेली हैं. ये अब सिर्फ ICC और ACC इवेंट्स में साथ खेलती दिखती हैं. बीते T20 वर्ल्ड कर के बाद यह टीम्स इस टूर्नामेंट में ही आपस में खेल रही हैं. पहले मैच में भारत ने पाकिस्तान को पांच विकेट से हराया था. और अब दूसरे मैच से पहले रिज़वान ने स्वीकार किया कि भारत के खिलाफ़ खेलते वक्त प्रेशर तो रहता ही है. रिज़वान ने कहा,
रिज़वान ने ये भी कहा कि प्रेशर तो इंडिया पर भी होगा ही. उन्होंने कहा,
इस टूर्नामेंट में अभी तक बाबर आज़म का बल्ला नहीं चला है. और इस बारे में रिज़वान ने कहा कि यह बस कुछ वक्त की बात है. बाबर वापसी कर लेंगे. रिज़वान ने कहा,
भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले इस मैच से पहले दोनों ही टीम्स के लिए बुरी ख़बरें हैं. पाकिस्तान के शाहनवाज़ दहानी और भारत के रविंद्र जडेजा इस मैच से बाहर हो गए हैं. दहानी जहां कुछ दिन के लिए बाहर हुए हैं वहीं जडेजा अगले कई महीनों तक एक्शन में नहीं दिखेंगे.
शाहीन शाह अफरीदी पर मोहम्मद हफीज ने PCB को लपेट लिया

.webp?width=60)

