शोएब अख़्तर. पाकिस्तान के पूर्व पेसर. क्रिकेट छोड़ने के बाद से अख़्तर सोशलमीडिया पर खूब एक्टिव हैं. स्पेशली भारत-पाकिस्तान मैच पर उनका सोशल मीडिया देखनेलायक होता है. पल्लेकल में INDvsPAK मैच के दौरान भी ऐसा ही हुआ. शाहीन शाह अफ़रीदीकी बोलिंग से उत्साहित शोएब ने ट्विटर पर गब्बर सिंह को याद कर लिया.हुआ ये कि शाहीन ने एक बार फिर से बेहतरीन बोलिंग की. भारतीय दिग्गज रोहित शर्मा औरविराट कोहली को शाहीन ने शुरुआत में ही बोल्ड मार दिया. और फिर जल्दी ही हारिस रऊफ़ने श्रेयस अय्यर को भी आउट कर दिया. ये तीन विकेट गिरते ही जोश में आए शोएब ने एकवीडियो ट्वीट किया. इस वीडियो में वह बोल रहे थे,'कितने लोग थे भाई? तीन. तीन में से दो तो शाहीन शाह खा गया. वेलडन. और वेल डनहारिस. प्रेशर बनाए रखिए. बहुत जरूरी है. पाकिस्तानी बोलिंग वर्सेज इंडियन बैटिंग.यही मुकाबला था. अभी तक सब चंगा है.'Kitnay aadmi thay? pic.twitter.com/Joe6xyFvlg— Shoaib Akhtar (@shoaib100mph) September 2, 2023हालांकि चार विकेट गिरने के बाद ईशान किशन और हार्दिक पंड्या ने मिलकर भारत कोसंभाल लिया. दोनों ने पांचवें विकेट के लिए रिकॉर्ड 138 रन जोड़े. और यह पार्टनरशिपदेख शोएब का मूड बदल गया. उन्होंने ईशान की तारीफ़ में ट्वीट किया,‘ईशान किशन एक बड़े मैच के प्लेयर बनते जा रहे हैं.’Ishan Kishan is turning out to be a big match player— Shoaib Akhtar (@shoaib100mph) September 2, 2023ईशान और हार्दिक की पार्टनरशिप से जब पाकिस्तान पर संकट बढ़ा तो अख़्तर ने कप्तानबाबर के फैसले पर सवाल उठाते हुए ट्वीट किया,‘जाहिर तौर पर शाहीन को पहले वापस लाना चाहिए था. लेकिन क्या कमाल की वापसी है. गेमऑन.’Shaheen should have been brought earlier obviously. What a comeback though.Game on!— Shoaib Akhtar (@shoaib100mph) September 2, 2023शोएब से इतर, मैच की बात करें तो रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी. औरउनका ये फैसला शुरू में ही ग़लत साबित हो गया. पहले चार ओवर्स भारतीय ओपनर्स नेकिसी तरह निकाल लिए. लेकिन फिर बारिश के चलते मैच रोकना पड़ा. पांचवें ओवर की दूसरी गेंद के बाद बारिश के चलते मैच रुका. दोबारा शुरू हुआ तोमाहौल बदल चुका था. ओवर की तीसरी गेंद तो ठीक रही, लेकिन चौथी और पांचवीं गेंद कोखूब मूवमेंट मिली. दोनों ही गेंदें आउटस्विंग होकर रोहित से दूर निकलीं. और फिर ओवरकी आखिरी गेंद शाहीन ने इनस्विंग करा दी. रोहित पूरी तरह से बीट हुए और बोल्ड होकरवापस चले गए. उन्होंने ग्यारह रन का योगदान दिया.सातवां ओवर लेकर लौटे अफ़रीदी ने विराट कोहली को भी बोल्ड कर वापस भेज दिया.अफ़रीदी की ये गेंद कोहली के बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर विकेट्स में घुस गई. औरफिर हारिस रऊफ़ ने दसवें ओवर में श्रेयस को भी वापस भेज दिया. जिसके बाद शोएबउत्साहित हो गए. हालांकि बाद में ईशान-हार्दिक और लोवर ऑर्डर ने मिलकर टीम इंडियाको 266 के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचा दिया.हार्दिक ने टीम के लिए सबसे ज्यादा, 87 रन बनाए जबकि ईशान ने 82 रन का योगदान दिया.टीम इंडिया के लिए तीसरा सबसे बड़ा स्कोर एक्स्ट्राज़ का रहा. इस तरीके सेस्कोरबोर्ड में 20 रन जुड़े. जबकि बुमराह ने 14 रन का योगदान दिया. रविंद्र जडेजाऔर अय्यर ने 14-14 रन बनाए. रोहित ने 11 और गिल ने 10 रन का योगदान दिया.