T20 वर्ल्ड कप में हार के बाद भारतीय क्रिकेट टीम न्यूज़ीलैंड के साथ सीरीज़ खेलरही है. टीम इंडिया ने किवियों को T20 सीरीज़ में 3-0 से क्लीनस्वीप करके जीत कीशुरुआत कर दी है. लेकिन अब गुरूवार 25 नवंबर से असली टेस्ट शुरू हुआ है. टेस्ट मानेटेस्ट क्रिकेट. कानपुर के ग्रीन पार्क क्रिकेट मैदान पर भारतीय कप्तान अजिंक्यरहाणे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी का फैसला किया है. खास बात ये रही कि इस मैचमें भारत के लिए युवा बल्लेबाज़ श्रेयस अय्यर डेब्यू कर रहे हैं. अय्यर को कोचराहुल द्रविड़ और टीम की मौजूदगी में लिजेंड्री क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने टेस्टकैप सौंपी. डेब्यू करते ही अय्यर की टीम इंडिया के स्टाइलिश क्रिकेटर युवराज सिंहसे एक समानता मिल गई. दरअसल टेस्ट क्रिकेट में श्रेयस अय्यर ने जिस न्यूज़ीलैंड टीमके खिलाफ डेब्यू किया है. उनसे पहले युवराज सिंह ने भी उसी न्यूज़ीलैंड टीम केखिलाफ़ अपना टेस्ट डेब्यू किया था. युवराज ने साल 2003 में मोहाली के मैदान पर अपनाटेस्ट डेब्यू किया था.Before Shreyas Iyer, the last Indian to make his Test debut against New Zealandwas Yuvraj Singh in 2003.#INDvNZ— Kausthub Gudipati (@kaustats) November 25, 2021 खास बात तो ये है कि 2003 मेंयुवराज सिंह और 2021 में श्रेयस अय्यर के डेब्यू के बीच किसी भी भारतीय खिलाड़ी काटेस्ट डेब्यू किवी टीम के खिलाफ नहीं हुआ. ऐसा भी नहीं है कि इन 18 सालों मेंदो-चार ही टेस्ट डेब्यू हुए हों. इन 18 सालों की बात करें तो युवराज और श्रेयस केबीच कुल 55 खिलाड़ियों ने डेब्यू किया लेकिन न्यूज़ीलैंड के खिलाफ़ किसी का डेब्यूनहीं हुआ. श्रेयस से पहले न्यूज़ीलैंड के खिलाफ़ डेब्यू करने वाले युवराज सिंह काटेस्ट करियर 40 मैचों का रहा है. उन्होंने इन 40 मैचों में कुल 1900 रन बनाए. इसदौरान युवराज का बैटिंग औसत 33.92 का रहा. युवराज ने टेस्ट में तीन शतक और 11अर्धशतक भी लगाए. भारतीय क्रिकेट फैंस तो अब यही उम्मीद करेंगे कि श्रेयस इससे भीआगे जाएं और भारतीय क्रिकेट के काम आ सकें. वैसे श्रेयस ने टेस्ट टीम में डेब्यूकरने से पहले भारतीय टीम की जर्सी में कुल 53 मुकाबले खेले हैं. जिनमें 31 T20 और22 वनडे मैच रहे. लेकिन अब टेस्ट क्रिकेट में भी श्रेयस को मिडिल ऑर्डर में फिटकरने की कोशिश की जा रही है. श्रेयस के इस डेब्यू से अलग अगर टीम इंडिया के मैच मेंअब तक के प्रदर्शन की बात करें तो भारतीय टीम ने पहले बैटिंग करते हुए लंच तक एकविकेट खोकर 82 रन बना लिए हैं. ओपनर मयंक अग्रवाल, काइल जैमिसन की गेंद पर 13 रनबनाकर विकेटकीपर के हाथों कैच आउट हो गए. उनके विकेट के बाद शुभमन गिल और उप-कप्तानचेतेश्वर पुजारा ने और कोई विकेट नहीं गिरने दिया. लंच तक शुभमन गिल शानदार अर्धशतकबनाकर और पुजारा 15 रन बनाकर बल्लेबाज़ी कर रहे थे.