रोहित शर्मा की अगुवाई में भारत ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ सीरीज़ 3-0 से अपने नाम करली है. कोलकाता के ईडन गार्डन में खेले गए सीरीज के तीसरे और अंतिम T20 मुकाबले मेंटीम इंडिया ने न्यूज़ीलैंड को 73 रन से हरा दिया है. पहले बल्लेबाजी करते हुए टीमइंडिया ने 20 ओवर्स में 184 रन बनाए थे, जिसका पीछा करते हुए न्यूज़ीलैंड की टीम111 रन पर ऑल आउट हो गई. न्यूज़ीलैंड के खिलाफ मिली इस जीत का क्रेडिट भारतीयकप्तान रोहित शर्मा ने गेंदबाजों के साथ नए खिलाड़ियों को दिया है. पोस्ट मैच मेंगेंदबाजों पर बात करते हुए रोहित ने कहा, पूरी सीरीज में स्पिनरों ने हमारे लिए कामकिया है. अश्विन ने जिस तरह से गेंदबाज़ी की, अक्षर और चहल ने जिस तरह से वापसी की.वेंकटेश अय्यर को उनकी स्किल्स के साथ गेंदबाज़ी करते हुए देखकर अच्छा लगा.’ मैच केबाद रोहित शर्मा ने अपनी बल्लेबाजी पर भी बात की. उन्होंने कहा, अच्छी शुरुआत करनामहत्वपूर्ण है. हमेशा से यही मेरी मानसिकता रही है. एक बार जब आप पिच देख लेते हैंतो आप जानते हैं कि आपको क्या करना है. ओस जल्दी आने के कारण गेंद बल्ले पर अच्छीतरह से आ रही थी. हमने बल्लेबाज़ी ग्रुप के रूप में कुछ योजना बनाई थी. यह नहींकहूंगा कि हमने उस पर पूरी तरह अमल किया है. मिडल ऑर्डर में सुधार की ज़रुरत है.हालांकि उनको आज के अलावा ज्यादा मौके भी नहीं मिले है. इसके साथ रोहित शर्मा नेटीम में बैटिंग की गहराई पर भी बात की. उन्होंने कहा, आगे बढ़ने के लिए हमारे लिएगहरी बल्लेबाज़ी महत्वपूर्ण है. दुनिया भर की टीमों को देखा जाए तो वो काफ़ी गहरीबल्लेबाज़ी करती है. नंबर आठ और नंबर नौ के खिलाड़ी बड़ी भूमिका निभा सकते हैं.हर्षल पटेल, जब वो हरियाणा के लिए खेलते हैं, तो उनके लिए बल्लेबाज़ी की शुरुआतकरते है. और फिर दीपक, हमने देखा कि उसने श्रीलंका में क्या किया. चहल भी बल्लेबाजीकरने के लिए उत्सुक थे. अपना उदाहरण देते हुए रोहित ने कहा, ‘मैं कंक्रीट पिच परखेलते हुए बड़ा हुआ हूं. जब मैंने ओपनिंग करनी शुरु की थी, तब से मेरे लिए काफीचीज़ें बदल गई. ये नहीं कहूंगा कि पुल शॉट खेलना स्वाभाविक रुप से आया है. मैंने उनशॉट्स को खेलने के लिए काफी प्रैक्टिस की है. कुछ दिन ये शॉट्स काफी अच्छे लगते हैलेकिन मैं यहीं शॉट खेलने के चक्कर में आउट भी हुआ हूं. इसलिए मैं हमेशा कहता हूं,जब आपके पास कोई ताकत हो, आपको उसको बैक करना चाहिए. #मैच में क्या हुआ? भारत औरन्यूज़ीलैंड मैच में रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया.टीम के लिए बल्लेबाज़ी की शुरुआत रोहित शर्मा के साथ ईशान किशन ने की. दोनोंखिलाड़ियों के बीच 69 रन की साझेदारी हुई. रोहित शर्मा के 56 और दीपक चाहर के 8गेंद में 21 रन की पारी की बदौलत टीम इंडिया ने 20 ओवर्स में 184 रन बनाए. मैदान पर185 रन का लक्ष्य लेकर उतरी न्यूज़ीलैंड को शुरुआत में ही झटके लगने शुरु हो गए.अक्षर पटेल ने लगातार अंतराल पर न्यूज़ीलैंड की शुरुआती तीन विकेट निकाल दिए. इसकेबाद मार्टिन गुप्टिल 51 और टिम साइफर्ट 17 के बीच छोटी साझेदारी ज़रूर हुई लेकिन वोभी जल्दी ही टूट गई. इन दोनों ही खिलाड़ियों ने टीम के लिए सबसे ज्यादा रन भी बनाए.17.2 ओवर में टीम 111 रन पर ऑल-आउट हो गई. बताते चलें, अब न्यूज़ीलैंड भारत के साथदो टेस्ट मैच की सीरीज खेलेगा, जिसकी शुरुआत 25 नवम्बर से होगी.