टीम इंडिया के बापू यानि अक्षर पटेल ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ कानपुर में खेले जारहे पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में पांच विकेट लेकर कमाल कर दिया है. उनके पांचविकेट की मदद से भारत ने न्यूज़ीलैंड टीम की पहली पारी 296 रनों पर समेट दी है.भारत के 345 रनों के जवाब में किवी टीम 300 रन का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई औरभारत को अहम 49 रनों की बढ़त मिल गई है. तीसरे दिन के खेल में जितनी तारीफ अक्षरपटेल की हो रही है. उतनी ही तारीफ रविचन्द्रन अश्विन की भी होनी चाहिए. अश्विन नेकिवी टीम की पहली पारी में तीन विकेट चटकाए. और इन विकेट के साथ ही उन्होंने टेस्टक्रिकेट में एक बड़ा कारनामा कर दिया है. अश्विन टेस्ट क्रिकेट में 14वें सबसे अधिकविकेट लेने वाले गेंदबाज़ बन गए हैं. उन्होंने न्यूज़ीलैंड के बल्लेबाज़ काइलजेमिसन का जैसे ही विकेट चटकाया. उनके टेस्ट में 416 विकेट हो गए. इतना ही नहीं इसविकेट के साथ उन्होंने पाकिस्तानी लिजेंड्री पेसर वसीम अकरम को भी पीछे छोड़ दिया.वसीम अकरम के नाम टेस्ट क्रिकेट में 414 विकेट हैं. वो अब अश्विन से पीछे छूट गएहैं. अश्विन दूसरी पारी या दूसरे टेस्ट में दो विकेट चटका लेते हैं तो वो भारतीयस्पिनर हरभजन सिंह से भी आगे निकल जाएंगे. हरभजन के टेस्ट क्रिकेट में 417 विकेटहैं. भज्जी ने कुल 103 मैचों में ये कारनामा किया था. जबकि अश्विन 80वें मैच में हीहरभजन से आगे निकलने के लिए तैयार हैं. अश्विन ने किवी टीम को तीसरे दिन पहला झटकादिया. उन्होंने सुबह के पहले सेशन में ही विल यंग को केएस भरत के हाथों कैच आउटकरवाया. विल यंग जब आउट हुए तो वो 89 रन बनाकर खेल रहे थे और शतक के बेहद करीब थे.यंग के बाद तो सारा खेल अक्षर के नाम रहा. लेकिन जब पारी समेटने की बात आई और काइलजेमिसन मुश्किल बन रहे थे. तो अश्विन ने 22 के स्कोर पर उन्हें अक्षर पटेल के हाथोंही कैच आउट करवाया. आखिर में अश्विन ने विलियम समरविल को बोल्ड कर ये कारनामा करदिया. भारतीय गेंदबाज़ों ने एक बार फिर से अपना काम पूरा कर दिया है. अब मैच कासारा दारोमदार बल्लेबाज़ों पर है. मैच में दो दिन का खेल बाकी है. अब देखना होगाकिस तरह से भारतीय टीम किवी टीम के सामने लक्ष्य रख पाती है.