इंडियन क्रिकेट टीम में बदलावों का सिलसिला शुरू हो चुका है. T20I में टीम को नयाकप्तान मिला है. और इसके साथ ही अब टीम के पास राहुल द्रविड़ के रूप में नया कोच भीहै. और टीम के वाइस कैप्टन केएल राहुल की मानें तो टीम इन बदलावों को लेकर उत्साहितहै. T20I टीम के नए कप्तान रोहित शर्मा के डिप्टी बने राहुल का मानना है कि द्रविड़अपने साथ एक ऐसा कल्चर लाएंगे जिसमें प्लेयर्स टीम को खुद से आगे रखेंगे. राहुल नेइस बारे में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि मैं उन्हेंकाफी लंबे वक्त से जानता हूं. जाहिर तौर पर एक युवा प्लेयर के रूप में मैंने उनकेजैसा सोचने की कोशिश की थी और फिर मैंने गेम को बेहतर समझा, और उनसे बात करके मैंनेबैटिंग की कला को समझा. और कर्नाटक में वह हम सबके लिए काफी दयालु और मददगार रहेहैं. जाहिर तौर पर खेलना छोड़ने के बाद से वह अलग-अलग टीमों को कोचिंग दे रहे हैंऔर देश भर के लड़कों की मदद कर रहे हैं. तो जाहिर तौर पर उन्हें यहां इस सेटअप मेंपाना हम सबके लिए उनसे सीखने का बेहतरीन मौका है. हम सबको पता है कि एक क्रिकेटर केरूप में राहुल द्रविड़ कितना बड़ा नाम हैं और उन्होंने हमारे देश के लिए क्या कुछकिया है. इसलिए यह हम सबके लिए बेहतरीन मौका और वक्त होगा कि हम उनसे सीख सकें औरक्रिकेटर के रूप में बेहतर हो सकें, खेल को अच्छे से समझ सकें.' बता दें कि राहुलपहले भी द्रविड़ की कोचिंग में खेल चुके हैं. और उन्हें पता है कि द्रविड़ अपनेप्लेयर्स से क्या चाहते हैं. इस बारे में राहुल ने कहा, 'जब कोचिंग की बात आती हैतो मैं द्रविड़ के अंडर इंडिया-ए सेटअप में कुछ गेम्स खेल चुका हूं. और यहांट्रेनिंग के लिए आने से पहले हमारी थोड़ी बातचीत हुई थी. और वह एक ऐसे व्यक्ति हैंजो अच्छा टीम कल्चर बनाने में यकीन रखते हैं. वह माहौल को ऐसा बनाना चाहते हैं जहांसब लोग अच्छा करें और ना सिर्फ क्रिकेटर बल्कि इंसान के रूप में भी बेहतर होने कीकोशिश करें. वह अपने खेलने के दिनों में हमेशा ही टीम मैन थे. और वह यहां भी ऐसा हीकल्चर लाना चाहते हैं. जहां सभी लोग टीम को व्यक्तिगत उपलब्धियों पर वरीयता दें.'बता दें कि राहुल द्रविड़ के अंडर टीम इंडिया को पहली चुनौती न्यूज़ीलैंड सेमिलेगी. बुधवार 17 नवंबर से शुरू हो रही तीन मैचों की T20I सीरीज के बाद दोनोंटीमें दो टेस्ट मैचों की सीरीज भी खेलेंगी.