तीसरे और आख़िरी T20I मैच में टीम इंडिया (Team India) ने लगातार तीसरी बारन्यूज़ीलैंड के हराकर जीत हासिल कर ली है. कोलकाता के ईडन गार्डन में भारत नेन्यूज़ीलैंड को 73 रन से हराया. और T20 सीरीज पर 3-0 से कब्जा जमा लिया. टीम इंडियाकी इस जीत के सबसे बड़े हीरो कप्तान रोहित शर्मा और अक्षर पटेल रहे. रोहित ने 31गेंद में 56 रन की पारी खेली. जबकि अक्षर पटेल ने महज नौ रन देकर तीन विकेट झटके.इस शानदार गेंदबाज़ी प्रदर्शन के बाद अक्षर पटेल को प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड सेनवाजा गया. जबकि रोहित प्लेयर ऑफ द सीरीज चुने गए. भारतीय टीम कोई मैच नहीं हारी,इतना बढ़िया खेल दिखाया लेकिन फिर भी टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ ज्यादाखुश नहीं दिखे. द्रविड़ ने मैच के बाद कहा कि हमने एक थकी हुई न्यूज़ीलैंड टीम कोहराया है. इसलिए पांव ज़मीन पर रखने की ज़रूरत है.To new beginnings...#OneFamily #INDvNZ @BCCI pic.twitter.com/zFOHEwWUH6— Mumbai Indians (@mipaltan) November 21, 2021 गौरतलब है कि न्यूज़ीलैंड टीम नेT20I विश्वकप में फाइनल तक का सफर तय किया था. खिताबी मुकाबले में केन विलियमसन कीअगुवाई वाली न्यूज़ीलैंड टीम को ऑस्ट्रेलिया ने आठ विकेट से हराया. फाइनल मुकाबलारविवार, 14 नवंबर को खेला गया था. इसके तीन दिन बाद यानी कि 17 नवंबर को न्यूज़ीलैंडने भारत के साथ पहला T20I मुकाबला खेला. ज़ाहिर है कि खिलाड़ियों को बिल्कुल भी आरामकरने का मौका नहीं मिला. T20I सीरीज जीत के बाद राहुल द्रविड़ ने कहा, 'यह वास्तवमें बहुत अच्छी सीरीज जीत रही. हर खिलाड़ी ने सीरीज़ की शुरुआत से ही अच्छा प्रदर्शनकिया. और शानदार शुरुआत करके अच्छा लग रहा है. लेकिन हम थोड़े रियलिस्टिक भी हैं.हमें अपने पांव जमीन पर रखने की ज़रूरत है. न्यूजीलैंड के लिये T20I विश्व कप फाइनलके बाद छह दिन के अंतराल में तीन मैच खेलना आसान नहीं था. हालांकि सीरीज़ केनज़रिये से हमें सीख लेकर आगे बढ़ना होगा. अगले दस महीनों में लंबा सफ़र तय करना है.और इस दौरान काफी उतार-चढ़ाव भी देखने को मिलेंगे.'Rahul Dravid wants India to keep their feet on the ground ♂️https://t.co/yrSiFTs63V | #INDvNZ pic.twitter.com/UTAd6bmO5n— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) November 21, 2021 बता दें कि किवी टीम के खिलाफ़T20I सीरीज में वेंकटेश अय्यर और हर्षल पटेल को डेब्यू करने का मौका मिला है. औरदोनों खिलाड़ियों ने अच्छा खेल दिखाया है. वहीं बाकी खिलाड़ियों ने भी एकजुट होकरबढ़िया प्रदर्शन किया है. युवाओं के प्रदर्शन पर राहुल द्रविड़ ने कहा, 'यह देखकरवास्तव में अच्छा लगा कि कुछ युवा खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया. हमने उनखिलाड़ियों को मौका दिया जिन्होंने पिछले कुछ महीनों में अधिक क्रिकेट नहीं खेलाथा. हमारे पास अच्छे विकल्प हैं. जैसे ही कुछ खिलाड़ी वापस लौटेंगे. हमारी टीम और भीज्यादा मजबूत दिखेगी. अगले विश्वकप तक काफी मैच खेले जाने हैं. हर खिलाड़ी को बराबरमौका भी देना है. आगे टेस्ट सीरीज है और T20 टीम से तीन से चार खिलाड़ी ऐसे हैं जोटेस्ट सीरीज का हिस्सा हैं.' बता दें कि भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच अब दो मैचों कीटेस्ट सीरीज खेली जाएगी. 25 नवंबर से कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में दोनोंटीमें पहले टेस्ट में भिड़ेंगी. विराट कोहली की गैरमौजूदगी में अजिंक्य रहाणे टीमइंडिया की कप्तानी करेंगे. जबकि दूसरा टेस्ट मुंबई के वानखेड़े में खेला जाएगा. औरइस मैच में कैप्टन कोहली खेलते हुए दिखेंगे.