रांची के क्रिकेट मैदान पर भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच खेले गए दूसरे T20 को जीतभारत ने सीरीज़ जीत ली है. दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की सीरीज़ खेली जा रही है.जिसका आखिरी मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा. लेकिन तीसरे मैच से पहलेबात दूसरे T20 की. जिसमें कप्तान विराट कोहली के रिकॉर्ड्स निशाने पर रहे. एक तरफभारतीय टीम के T20 कप्तान रोहित शर्मा ने विराट के रिकॉर्ड की बराबरी की. वहींदूसरी तरफ किवी ओपनर मार्टिन गप्टिल ने विराट का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया. विराट कीबराबरी पर रोहित: रांची में न्यूज़ीलैंड से मिले लक्ष्य का पीछा करते हुए रोहितशर्मा ने एक शानदार अर्धशतक लगाया. इसके साथ ही उनके नाम T20 इंटरनेशनल में कुल 29अर्धशतक हो गए हैं. इसका मतलब हुआ कि रोहित ने T20I में अर्धशतकों के मामले मेंविराट की बराबरी कर ली है. विराट कोहली के नाम भी T20I में कुल 29 अर्धशतक हैं.हालांकि विराट इस सीरीज़ में तो रोहित से आगे नहीं निकल पाएंगे. क्योंकि उन्हें इससीरीज़ में आराम दिया गया है.Most 50-plus scores in T20Is:29 : Virat Kohli 29 : Rohit Sharma*#INDvNZ — Umang Pabari (@UPStatsman) November19, 2021 T20I के शिखर पर गप्टिल: मार्टिन गप्टिल ने भारत के खिलाफ रांची में जैसेही 11 रन बनाए. उनके T20I में सबसे अधिक रन हो गए हैं. गप्टिल ने विराट कोहली कोपीछे छोड़ा. जिनके नाम T20I में कुल 3227 रन हैं. गप्टिल ने इस रिकॉर्ड के साथ हीकुल 3248 रन बना लिए हैं और वो T20I में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज़ बन गएहैं. इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर भी भारतीय ही हैं. रोहित शर्मा इस लिस्ट में भीमौजूद हैं. उनके नाम T20I में कुल 3141 रन हैं.Martin Guptill is now the highest run-getter in T20Is, going past Kohli’s tallyof 3227 runs. #INDvNZ— Umang Pabari (@UPStatsman) November 19, 2021 इस मैच में रोहित शर्मा ने एक बारफिर से टॉस जीतकर न्यूज़ीलैंड को बैटिंग के लिए बुलाया था. किवी टीम जैसे ही बैटिंगके लिए उतरी मार्टिन गप्टिल ने ये माइलस्टोन छू लिया. गप्टिल ने मैच में 15 गेंदोंमें 31 रनों की पारी खेली. उनके अलावा डैरिल मिचेल ने 31, मार्क चैपमेन ने 21 औरग्लेन फिलिप्स ने 34 रनों का योगदान दिया. जिसकी मदद से न्यूज़ीलैंड की टीम ने मैचमें बोर्ड पर 153 रन लगाए. हालांकि ये स्कोर किसी भी वक्त भारतीय टीम के लिएमुश्किल नहीं रहा. कप्तान रोहित शर्मा ने केएल राहुल के साथ मिलकर पहले विकेट केलिए 117 रन जोड़ दिए. केएल राहुल ने महज़ 49 गेंदों पर 65. वहीं रोहित शर्मा ने 36गेंदों पर 55 रनों की पारी खेली. जिसकी मदद से भारत ने मैच को सात विकेट से जीतलिया. सीरीज़ का तीसरा आखिरी T20 मैच कोलकाता में खेला जाएगा. जहां पर टीम इंडियाक्लीनस्वीप और किवी टीम कम से कम एक मैच जीतने की तरफ देखेगी.