न्यूजीलैंड ने दो दिग्गजों की छुट्टी कर टीम इंडिया का काम आसान कर दिया
18 नवंबर को खेला जाएगा पहला T20I मुकाबला.

T20 वर्ल्ड कप खत्म होने के बाद टीम इंडिया अब बाइलेट्रल सीरीज़ की तैयारी में जुट गई है. न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले T20I और वनडे सीरीज़ के लिए इंडियन टीम उनकी सरजमीं पर पहुंच चुकी है. इस दौरे पर टीम इंडिया 3-3 मैचों की T20I और वनडे सीरीज़ में हिस्सा लेगी. इस सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. वनडे और T20I दोनों स्क्वॉड में 13-13 खिलाड़ियों को जगह दी गई है. टीम की कमान एक बार फिर केन विलियमसन के हाथों में ही होगी. हालांकि इस टीम में मार्टिन गुप्टिल (Martin guptill) और ट्रेंट बोल्ट (Trent boult) जैसे दिग्गज खिलाड़ियों को जगह नहीं दी गई है.
पिछले कुछ समय से न्यूजीलैंड मार्टिन गुप्टिल की जगह युवा बल्लेबाज फिन एलन से ओपनिंग करा रही है. उन्होंने T20I वर्ल्ड कप के दौरान भी अच्छा खेल दिखाया था. ऐसे में एलन को गुप्टिल की जगह टीम में तरजीह दी गई है. वहीं ट्रेंट बोल्ट ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से खुद को दूर रखा था, जिस वजह से उनको टीम में शामिल नहीं किया गया है.
#न्यूजीलैंड की T20 टीम:केन विलियमसन (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, डेवन कॉन्वे, लॉकी फर्ग्यूसन, मिचेल सेंटनर, ईश सोढ़ी, डेरिल मिचेल, एडम मिल्ने, जिमी नीशम, ग्लेन फिलिप्स, टिम साउदी और ब्लेयर टिकनर
#न्यूजीलैंड की वनडे टीम:केन विलियमसन (c), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, डेवन कॉन्वे, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, ग्लेन फिलिप्स, टॉम लैथम, डेरिल मिचेल, एडम मिल्ने, जिमी नीशम, मिचेल सैंटनर और टिम साउदीे
#18 नवंबर से शुरू हो रही T20I सीरीज़इंडियन टीम इस दौरे की शुरुआत 18 नवंबर को वेलिंगटन में होने वाले T20I मुकाबले से करेगी. वहीं वनडे सीरीज़ की शुरुआत 25 नवंबर से होगी. जिसका आखिरी मुकाबला 30 नवंबर को क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा.
T20 सीरीज़ का शेड्यूल
पहला T20, 18 नवंबर, वेलिंगटन
दूसरा T20, 20 नवंबर, माउंट माउंगनुई
तीसरा T20, 22 नवंबर, ऑकलैंड
ODI सीरीज़ का शेड्यूल
पहला वनडे, 25 नवंबर, ऑकलैंड
दूसरा वनडे, 27 नवंबर, हैमिल्टन
तीसरा वनडे, 30 नवंबर, क्राइस्टचर्च
वहीं भारत ने इस दौरे के लिए 31 अक्टूबर को ही अपनी टीम का ऐलान कर दिया था. इस टीम में रोहित शर्मा, केएल राहुल और विराट कोहली जैसे सीनियर प्लेयर्स को दौरे के लिए आराम दिया गया था. वनडे टीम की कप्तानी शिखर धवन और T20I टीम की कमान हार्दिक पंड्या को सौंपी गई थी.
#भारत की T20I टीम:हार्दिक पंड्या (कप्तान), ऋषभ पंत (उपकप्तान, विकेटकीपर), शुभमन गिल, ईशान किशन, दीपक हूडा, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, युज़वेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज, भुवनेश्वर कुमार, उमरान मलिक.
#भारत की वनडे टीम:शिखर धवन (कैप्टन), ऋषभ पंत (उपकप्तान, विकेटकीपर), शुभमन गिल, दीपक हूंडा, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, शहबाज़ अहमद, युज़वेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, दीपक चाहर, कुलदीप सेन और उमरान मलिक.
PCB ने वर्ल्ड कप के लिए शाहीन शाह अफरीदी का करियर बर्बाद कर दिया!

.webp?width=60)

