एक खिलाड़ी की क्रिकेट से विदाई और एक का डेब्यू. शुक्रवार 19 नवंबर का दिन कुछ ऐसाही रहा. वर्ल्ड क्रिकेट के लेजेंड्री क्रिकेटर एबी डिविलियर्स ने क्रिकेट जगत सेसंन्यास का ऐलान कर दिया. वहीं दूसरी तरफ हर्षल पटेल ने टीम इंडिया के लिए अपना T20डेब्यू किया है. वैसे तो इन दोनों खिलाड़ियों में क्रिकेटर होने के अलावा और कोईसमानता नहीं दिखती. लेकिन हर्षल पटेल ने अपने डेब्यू मैच में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ़बेहतरीन प्रदर्शन के बाद एबी डिविलियर्स की तारीफ़ की है और उन्हें खुद कीगेंदबाज़ी को बेहतर करने का क्रेडिट दिया है. हर्षल पटेल और एबी डिविलियर्स उस RCBटीम का हिस्सा रहे हैं. जिसकी कप्तानी विराट कोहली किया करते थे. RCB के अपने इसपुराने साथी का ज़िक्र करते हुए हर्षल ने कहा है कि एबीडी ने उन्हें बतौर गेंदबाज़सुधार करने में मदद की है. उन्होंने बताया कि एबीडी ने उन्हें हमेशा अपनी लेंथ परबरकरार रहने की सलाह दी. हर्षल पटेल ने मैच के बाद पोस्ट मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस मेंकहा, ''मुझे लगता है कि मेरे करियर पर AB का गहरा प्रभाव रहा है. मैं हमेशा उनकासाइलेंट ऑब्सर्वर रहा हूं. UAE लेग शुरू होने से पहले मैंने उनसे पूछा भी था कि मैंकैसे उन ओवरों को बेहतर कर सकता हूं जहां मैं IPL में 15-20 रनों के लिए जा रहाहूं. तो उन्होंने मुझसे एक ही बात कही, 'जब भी कभी बल्लेबाज़ तुम्हें अच्छी गेंदोंपर मारे तो तुम्हें अपनी लेंथ को नहीं बदलना चाहिए. उस बल्लेबाज़ को फोर्स करनाचाहिए कि वो लगातार उन अच्छी गेंदों को खेले. क्योंकि जब आप अच्छी गेंद पर मार खातेहैं और फिर अगली ही लेंथ चेंज कर देते हैं तो बल्लेबाज़ ऐसा ही चाहता है.' मैंने येबदलाव किए और सेकेंड लेग में ये मेरे लिए काम कर गया.'' हर्षल पटेल को IPL मेंबेहतरीन प्रदर्शन का ईनाम भारतीय टीम में सलेक्ट होकर मिला है. न्यूज़ीलैंड केखिलाफ T20 सीरीज़ के लिए हर्षल को डेब्यू का मौका मिला है. IPL में हर्षल ने 15मैचों में 32 विकेट अपने नाम किए थे. जो कि IPL के इतिहास में एक सीज़न में जॉएंटसबसे ज़्यादा है. ड्वेन ब्रावो ने भी एक सीज़न में 32 विकेट चटकाए थे. बस IPL के इसबेमिसाल प्रदर्शन के बाद उन्होंने टीम इंडिया के लिए रांची के मैदान पर डेब्यू कियाऔर छा गए. हर्षल ने पहले T20 में ही चार ओवर के स्पेल में महज़ 25 रन दिए और दोविकेट चटकाए. इस मैच में किवी टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 153 रन बनाए. जिसे टीमइंडिया ने बिना किसी परेशानी के सात विकेट बाकी रहते चेज़ कर लिया. भारत औरन्यूज़ीलैंड सीरीज़ का आखिरी मैच कोलकाता के मैदान पर खेला जाएगा. जहां पर एक बारफिर से हर्षल पटेल से ऐसी ही बेहतरीन गेंदबाज़ी की उम्मीद है.