भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत ने मैचमें शानदार वापसी की है. दूसरी पारी में भारत ने 14 रन बनाकर कुल 63 रन की बढ़तहासिल कर ली है. पहली पारी में भारत के 345 रनों के जवाब में न्यूज़ीलैंड की पहलीपारी महज़ 296 रनों पर सिमट गई. तीसरे दिन के खेल की शुरुआत किवी टीम ने 129/0 सेकी. दूसरे दिन के खेल के बाद लग रहा था भारतीय टीम के लिए तीसरा दिन मुश्किलगुज़रने वाला है. लेकिन पहले सेशन में ही रविचन्द्रन अश्विन ने विल यंग का बड़ाविकेट निकाल दिया. उनके बाद कप्तान केन विलियमसन को उमेश यादव ने LBW किय और आगे कीकहानी अक्षर पटेल के नाम रही. अक्षर पटेल ने पारी में कुल पांच विकेट निकाले औरकमाल कर दिया. उन्होंने लेथम, टेलर, निकल्स, ब्लंडेल और साउदी को आउट किया. आखिरमें अश्विन ने दो और विकेट निकाले और पूरी किवी टीम 296 रनों पर सिमट गई. इसके बादभी दिन के आखिरी सेशन का आधा घंटा बचा था. भारत बैटिंग के लिए उतरा. लेकिन शुभमनगिल एक बार फिर जेमीसन की गेंद पर बोल्ड होकर लौट गए. उनके विकेट के बाद पुजारा औरमयंक ने कोई और विकेट नहीं गिरने दिया. दोनों ने दिन की आखिरी गेंद तक क्रीज़ परपैर जमाए रखे. भारत ने दिन का खेल खत्म होते वक्त तक एक विकेट खोकर 14 रन बना लिएहैं. खैर, इस मैच के दौरान ट्विटर पर मैच से जुड़ा क्या कुछ घटा. आपको बताते हैं.#AxarPatel ये हैशटेग मैच से भी बड़ा रहा. अक्षर पटेल ने मैच में 34 ओवर गेंदबाज़ीकी और पांच विकेट अपने खाते में डाल लिए. जिस तरह से अपने छोटे से करियर में अक्षर5-5 विकेट चटका रहे हैं. उनका वायरल होना तो बनता था. अक्षर को टैग कर करके फैंस नेअपनी-अपनी यादें और रिकॉर्ड्स बताने शुरू कर दिए.Axar Patel is on fire... 🔥A fifth Test five-wicket haul for the spinner! #WTC23 | #INDvNZ | #axarpatel#patel @akshar2026 pic.twitter.com/Kknuyg04ZF — Prince Patel Patidar(@GinoyaPrince) November 27, 2021 #Ashwin रविचन्द्रन अश्विन ने किवी टीम के खिलाफपहली पारी में सबसे ज़्यादा गेंदबाज़ी की. उन्होंने कुल 42.3 ओवर फेंके और तीनविकेट चटकाए. लेकिन उनके विकेट से ज़्यादा चर्चा उनके फील्ड अंपायर नितिन मेनन सेउलझने को लेकर हो रही है. कई लोग मेनन से उलझने के मामले में अश्विन के पक्ष मेंउतर आए हैं. तो कइयों ने कहा कि अश्विन तो अकसर ऐसा ही करते हैं.Nitin Menon - if u go across I cannot see lbw.Ashwin - u didn't see the last time anyway https://t.co/K8xnltBMtK — ∆nkit🏏(@CaughtAtGully) November 27, 2021 #Blundell किवी टीम की पारी के 97वें ओवर मेंजब हेनरी निकल्स आउट हुए तो टॉम लेथम का साथ देने के लिए टॉम ब्लंडेल मैदान परउतरे. जिस वक्त किवी टीम एक के बाद एक विकेट गंवा रही थी तब ब्लंडेल ने एक एंड परपैर जमाए रखें. उन्होंने आउट होने से पहले काइल जेमिसन के साथ एक अच्छी पार्टनरशिपभी की. ब्लंडेल ने मैदान पर कुल 93 गेंदें खेंली, 97 मिनट बिताए और 13 रन बनाए.जिसके बाद उन्हें भी खूब सराहना मिली.Blundell has one of the best forward defence against spinners. Calm andcomposed, no real rush, doesn’t look hurried, nice forward stretch, bat and padclose together, head right over where the bat meets the ball. Aesthetic.Dravid will be proud. #CricketTwitter #INDvNZ pic.twitter.com/rRtloSqWb7 —Cricketologist (@AMP86793444) November 27, 2021 #Latham DRS हो, 95 रनों की लंबीपारी या फिर शतक से ठीक पहले स्टम्पिंग. टॉम लेथम का ज़िक्र ट्विटर पर होता रहा.दूसरे दिन 50 रन बनाकर नॉट-आउट लौटे लेथम शतक से पांच रहने पहले अक्षर की गेंद परस्टम्प आउट हो गए. जिसके बाद लेथम को लेकर ढेर सारे ट्वीट्स हुए. किसी ने उनकी 282गेंदों पर बेमिसाल पारी तारीफ की. तो किसी ने उनके आउट होने के तरीके पर सवाल उठाए.Tom Latham was dismissed for 95 runs today.It is the first nervous 90 dismissal since April, 2013 among visiting batsmen inTests in India. Before Latham, Mitchell Starc was dismissed for 99 in the MohaliTest in 2013.#INDvsNZ — Umang Pabari (@UPStatsman) November 27, 2021 इस तरह सेभारत और न्यूज़ीलैंड पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल घटा और ट्विटर पर लोगों नेइसकी खूब सारी चर्चा की. अब देखना होगा कि भारतीय टीम चौथे दिन कैसी बल्लेबाज़ीकरती है जिससे की टीम इंडिया मैच में शानदार वापसी कर सके.