जस्टिन लैंगर ने जो बात आज मानी, वो सलमान भाई 24 साल पहले ही चिल्लाकर बोल चुके थे!
हल्के में तो लेने का ही नहीं.
Advertisement

Salman Khan ने Dus में ही बता दिया था- सबसे आगे होंगे हिंदुस्तानी और अब Rishabh Pant ने Gabba Test में ये साबित भी कर दिया (एपी फोटो)
Quick AI Highlights
Click here to view more
'यह एक अतुल्य टेस्ट सीरीज थी और अंत में एक विनर और एक लूजर होता ही है. आज टेस्ट क्रिकेट जीता. यह हमें लंबे वक्त तक दर्द देगी. भारत को पूरा श्रेय मिलना चाहिए. उन्होंने कमाल का खेल दिखाया लेकिन हमने इससे कई सबक सीखे हैं. सबसे पहला, आप किसी चीज को हल्के में नहीं ले सकते. दूसरा, कभी भी, कभी भी, भारतीयों को हल्के में मत लीजिए. यहां 150 करोड़ (असल में थोड़े कम) भारतीय हैं और अगर आप फर्स्ट XI में खेलते हैं तो निश्चित तौर पर आप बेहतरीन हैं.'ऊपर लिखी बातें गाबा टेस्ट के बाद ऑस्ट्रेलिया के कोच जस्टिन लैंगर ने कहीं. चौथी पारी में 328 चेज कर रही टीम इंडिया ने सात विकेट खोकर जीत के लिए जरूरी रन बना लिए. ऋषभ पंत 89 रन बनाकर नाबाद लौटे. GOAT KEEPER पंत को इस पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया.
अब आप सोच रहे होंगे कि इन तमाम बातों में सलमान खान कहां से आए. तो मितरों... याद करिए 1997 का साल. बड़े जोर-शोर से एक पिच्चर बन रही थी. नाम था DUS. संजय दत्त, सलमान खान जैसे धुरंधरों वाली. पिच्चर तो ख़ैर कभी रिलीज नहीं हुई. लेकिन उसका एक गाना आज भी भारतीयों के रोंगटे खड़े कर देता है.NEVER EVER EVER EVER UNDERESTIMATE THE INDIANS pic.twitter.com/VhTOtH47fL
— Bhavesh Lodha (@bhav2406) January 19, 2021
'सुनो गौर से दुनियावालों, बुरी नज़र ना हमपे डालो.. चाहे जितना जोर लगालो... सबसे आगे होंगे हिंदुस्तानी.'तो हुई ना वही बात? लैंगर से 24 साल पहले ही सलमान भाई ने लोगों को बता दिया था-

