जब खौराए गावस्कर ने बीच मैच चेतन चौहान से कहा- वापस चलो, अब इनके साथ खेलना ही नहीं है
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुए मेलबर्न टेस्ट का क़िस्सा.
Advertisement

Chetan Chauhan और Sunil Gavaskar ने मिलकर भारत के लिए कई बेहतरीन साझेदारियां की थीं (गेटी फाइल)
साल 1981. इंडियन क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया टूर पर थी. इस टूर में वह दोनों दिग्गज खेल रहे थे जिनके नाम पर आज की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी खेली जाती है. सीरीज में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा रहा. टीम ने पहला टेस्ट पारी से जीता. दूसरा ड्रॉ हुआ और फिर बारी आई तीसरे टेस्ट की. यह टेस्ट मेलबर्न में होना था.
ऑस्ट्रेलिया 1-0 से आगे थी. भारत की सबसे बड़ी उम्मीद सुनील गावस्कर का बल्ला चल नहीं रहा था. सिडनी टेस्ट की पहली पारी में ज़ीरो, इसके बाद की तीन पारियां 10,23 और 5. यह सिलसिला तीसरे टेस्ट में भी जारी रहा. गावस्कर सिर्फ 10 रन बना पाए. गुंडप्पा विश्वनाथ की सेंचुरी के बावजूद टीम इंडिया पहली पारी में 182 रन से पिछड़ गई.
इस टूर पर अंपायरिंग का लेवल बेहद खराब था. रिलेट करने के लिए नए दौर के लोग चाहें तो स्टीव बकनर एरा को याद कर सकते हैं. इस टूर पर मामला कुछ ऐसा ही था. ख़ैर. टीम इंडिया दूसरी पारी खेलने उतरी. सुनील गावस्कर और चेतन चौहान की जोड़ी ने संभलकर खेलना शुरू किया. दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 165 रन जोड़ डाले.
अंपायर्स पर एकदम भड़क ही गए थे Sunil Gavaskar (गेटी फाइल)
बस फिर क्या था, पहले से भड़के गावस्कर बीच रास्ते से लौट आए. साथी ओपनर चेतन चौहान से कहा- मेरे साथ वापस चलो. चौहान की समझ ना आया क्या करें, वह चुपचाप चल पड़े. बाद में इस मामले पर क्रिकेटकंट्री के साथ बातचीत के दौरान चौहान ने कहा था, इधर दोनों को वापस आते देख इंडियन ड्रेसिंग रूम में हलचल मच गई. विकेटकीपर सैयद किरमानी चिल्लाते हुए टीम के मैनेजर शाहिद दुर्रानी के पास पहुंचे और उन्हें धक्का देते हुए बोले- साहब, आप जाइए और रोकिए इनको. इसके बाद दुर्रानी और असिस्टेंट मैनेजर बापू नादकर्णी भागते हुए गए और चेतन को बाउंड्री के अंदर ही रोक लिया.
ऑस्ट्रेलिया की बैटिंग को देखते हुए लक्ष्य एकदम आसान था. मैच के चौथे दिन जब कंगारू बैटिंग करने उतरे, कपिल देव चोट के चलते मैदान से बाहर थे. हालांकि उनकी गैर-मौजूदगी में दिलीप दोषी ने कमाल बोलिंग की. दिन का खेल खत्म हुआ तब ऑस्ट्रेलिया सिर्फ 24 रन पर तीन अहम विकेट गंवा चुका था.
टीम वापस ड्रेसिंग रूम में पहुंची. थोड़ी सी उम्मीद बाकी थी और बचा हुआ काम कर दिया गुंडप्पा विश्वनाथ की हुंकार ने. विश्वनाथ ने कहा- अब आया मैच का पांचवां दिन. कपिल पहले से बेहतर फील कर रहे थे और उन्होंने कहा कि मैं आज खेलूंगा. स्पिनर्स के साथ मिलकर कपिल ने कमाल करना शुरू किया. ऑस्ट्रेलिया ने सिर्फ 55 पर पांच विकेट गंवा दिए. लेकिन पहली पारी के सेंचुरियन एलन बॉर्डर अब भी बाकी थे. यहां सैयद किरमानी ने कपिल की गेंद पर गजब का कैच पकड़ा और बॉर्डर आउट हो गए. किरमानी इस कैच को अपने करियर के बेस्ट कैचों में से एक मानते हैं.
Gavaskar Walkout में दब गया Gundappa Viswanath और Kapil Dev का प्रदर्शन (गेटी फाइल)
कपिल ने इस पारी में सिर्फ 28 रन देकर पांच विकेट लिए और ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 83 पर सिमट गई. दो-दो विकेट करसन घावरी और दिलीप दोषी के हिस्से आए. भारत ने टेस्ट जीत सीरीज 1-1 से बराबर कर ली. लेकिन कपिल और विश्वनाथ का ये बेहतरीन काम गावस्कर के वॉकआउट के नीचे दब गया.
ऑस्ट्रेलिया 1-0 से आगे थी. भारत की सबसे बड़ी उम्मीद सुनील गावस्कर का बल्ला चल नहीं रहा था. सिडनी टेस्ट की पहली पारी में ज़ीरो, इसके बाद की तीन पारियां 10,23 और 5. यह सिलसिला तीसरे टेस्ट में भी जारी रहा. गावस्कर सिर्फ 10 रन बना पाए. गुंडप्पा विश्वनाथ की सेंचुरी के बावजूद टीम इंडिया पहली पारी में 182 रन से पिछड़ गई.
इस टूर पर अंपायरिंग का लेवल बेहद खराब था. रिलेट करने के लिए नए दौर के लोग चाहें तो स्टीव बकनर एरा को याद कर सकते हैं. इस टूर पर मामला कुछ ऐसा ही था. ख़ैर. टीम इंडिया दूसरी पारी खेलने उतरी. सुनील गावस्कर और चेतन चौहान की जोड़ी ने संभलकर खेलना शुरू किया. दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 165 रन जोड़ डाले.
# भड़क गए गावस्कर
इसी टोटल पर डेनिस लिली की एक गेंद गावस्कर के पैड पर लगी. लिली ने जोरदार अपील की. अंपायर रेक्स व्हाइटहेड ने उंगली उठा दी. इधर गावस्कर भड़क गए. उन्होंने बल्ला अपने पैड पर मारा और बार-बार एक ही बात दोहराई- एज लगा है, एज लगा है. इस बारे में लिली ने बाद में कहा, गावस्कर ने अंपायर के फैसले से जोरदार असहमति जताई और क्रीज़ पर टिके रहे. गावस्कर बार-बार अपना बल्ला, पैड पर मार रहे थे. इसी बीच लिली की एक हरकत ने उनका गुस्सा और बढ़ा दिया. गावस्कर को क्रीज़ पर टिका देख लिली उनकी ओर बढ़े, पैड की ओर इशारा किया और कुछ बड़बड़ाए. भन्नाए गावस्कर कुछ सोचकर अनमने ढंग से वापस लौटने लगे. लेकिन लिली की हरकतें और बढ़ गईं. उन्होंने गावस्कर पर कमेंट्स जारी रखे.अंपायर्स पर एकदम भड़क ही गए थे Sunil Gavaskar (गेटी फाइल)
बस फिर क्या था, पहले से भड़के गावस्कर बीच रास्ते से लौट आए. साथी ओपनर चेतन चौहान से कहा- मेरे साथ वापस चलो. चौहान की समझ ना आया क्या करें, वह चुपचाप चल पड़े. बाद में इस मामले पर क्रिकेटकंट्री के साथ बातचीत के दौरान चौहान ने कहा था, इधर दोनों को वापस आते देख इंडियन ड्रेसिंग रूम में हलचल मच गई. विकेटकीपर सैयद किरमानी चिल्लाते हुए टीम के मैनेजर शाहिद दुर्रानी के पास पहुंचे और उन्हें धक्का देते हुए बोले- साहब, आप जाइए और रोकिए इनको. इसके बाद दुर्रानी और असिस्टेंट मैनेजर बापू नादकर्णी भागते हुए गए और चेतन को बाउंड्री के अंदर ही रोक लिया.
# कमाल के कपिल
दोनों ने चौहान को समझाकर वापस बैटिंग करने भेजा. हालांकि इस घटना से चौहान का तारतम्य भी भंग हो गया. वह अपने स्कोर में कुछ ही रन जोड़ पाए और 85 के निजी स्कोर पर ब्रूस यार्डली को कैच थमा बैठे. यह विकेट भी लिली के खाते में गया. अंत में भारत की पारी 324 पर खत्म हुई. ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 143 का लक्ष्य मिला.ऑस्ट्रेलिया की बैटिंग को देखते हुए लक्ष्य एकदम आसान था. मैच के चौथे दिन जब कंगारू बैटिंग करने उतरे, कपिल देव चोट के चलते मैदान से बाहर थे. हालांकि उनकी गैर-मौजूदगी में दिलीप दोषी ने कमाल बोलिंग की. दिन का खेल खत्म हुआ तब ऑस्ट्रेलिया सिर्फ 24 रन पर तीन अहम विकेट गंवा चुका था.
टीम वापस ड्रेसिंग रूम में पहुंची. थोड़ी सी उम्मीद बाकी थी और बचा हुआ काम कर दिया गुंडप्पा विश्वनाथ की हुंकार ने. विश्वनाथ ने कहा- अब आया मैच का पांचवां दिन. कपिल पहले से बेहतर फील कर रहे थे और उन्होंने कहा कि मैं आज खेलूंगा. स्पिनर्स के साथ मिलकर कपिल ने कमाल करना शुरू किया. ऑस्ट्रेलिया ने सिर्फ 55 पर पांच विकेट गंवा दिए. लेकिन पहली पारी के सेंचुरियन एलन बॉर्डर अब भी बाकी थे. यहां सैयद किरमानी ने कपिल की गेंद पर गजब का कैच पकड़ा और बॉर्डर आउट हो गए. किरमानी इस कैच को अपने करियर के बेस्ट कैचों में से एक मानते हैं.
Gavaskar Walkout में दब गया Gundappa Viswanath और Kapil Dev का प्रदर्शन (गेटी फाइल)
कपिल ने इस पारी में सिर्फ 28 रन देकर पांच विकेट लिए और ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 83 पर सिमट गई. दो-दो विकेट करसन घावरी और दिलीप दोषी के हिस्से आए. भारत ने टेस्ट जीत सीरीज 1-1 से बराबर कर ली. लेकिन कपिल और विश्वनाथ का ये बेहतरीन काम गावस्कर के वॉकआउट के नीचे दब गया.

.webp?width=60)

