The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • INDvAUS 4th test day 4 Rohit Sharma joins Eknath Solkar, Rahul Dravid and Srikanth in a unique record vs Australia

बिना बैट उठाए किस एलीट लिस्ट में शामिल हो गए रोहित शर्मा?

हिटमैन का एक और कारनामा.

Advertisement
pic
18 जनवरी 2021 (अपडेटेड: 18 जनवरी 2021, 08:09 AM IST)
Img The Lallantop
Cameroon Green का Catch पकड़ते ही एलीट लिस्ट में शामिल हुए Rohit Sharma (एपी फोटो)
Quick AI Highlights
Click here to view more
रोहित शर्मा. सिडनी टेस्ट के पहले टीम इंडिया से जुड़ने के बाद से ही चर्चा में बने हुए हैं. रोहित ने सिडनी टेस्ट में बेहतरीन हाफ सेंचुरी मारी थी. हालांकि सिडनी की दोनों पारियों और फिर ब्रिसबेन टेस्ट की पहली पारी में उनके आउट होने के तरीके की खूब आलोचना हुई है. लेकिन इन सबसे परे रोहित अपने में मस्त बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के मजे ले रहे हैं. खासतौर से सीरीज का चौथा और आखिरी मैच उनके लिए काफी बिजी जा रहा है. पहली पारी में 74 गेंदों पर 44 रन बनाने के बाद रोहित बेहद लापरवाह शॉट खेलकर आउट हुए. उनका यह शॉट देख कॉमेंट्री कर रहे सुनील गावस्कर भड़क गए. लेकिन रोहित को इससे फ़र्क नहीं पड़ा. दिन का खेल खत्म होने के बाद हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने साफ कहा कि वह ये शॉट खेलना नहीं छोड़ेंगे. बैटिंग के अलावा रोहित मैच में मीडियम पेस बोलिंग और शैडो बैटिंग के लिए भी चर्चित हुए. # एलीट क्लब में रोहित ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी के दौरान जब स्टीव स्मिथ क्रीज़ पर थे, रोहित ड्रिंक्स ब्रेक के दौरान शैडो बैटिंग करते हुए दिखे. इसके साथ ही वह डेविड वॉर्नर को रनआउट देते हुए अंपायर के साथ उंगली उठाते भी देखे गए. लेकिन इन सब बवाली कामों से परे रोहित ने ब्रिसबेन टेस्ट में एक बेहतरीन रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. रोहित ने मैच में कुल पांच कैच पकड़े. पहली पारी में डेविड वॉर्नर, स्टीव स्मिथ और टिम पेन के कैच पकड़ने वाले रोहित ने दूसरी पारी में मार्नस लाबुशेन और कैमरन ग्रीन को लपका. इसके साथ ही वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक मैच में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले भारतीयों की एलीट लिस्ट में शामिल हो गए. रोहित से पहले इस लिस्ट में एकनाथ सोल्कर, क्रिस श्रीकांत और राहुल द्रविड़ जैसे दिग्गज हैं. सोल्कर ने 1969-70 जबकि द्रविड़ ने 1997-98 में चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच कैच लपके थे. जबकि श्रीकांत ने यह कारनामा 1991-92 के पर्थ टेस्ट में किया था.

Advertisement

Advertisement

()