The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • INDvAUS 4th test Day 4 live Rohit Sharma was seen raising his finger with umpire Paul Wilson to give David Warner Out

जब डेविड वॉर्नर को आउट देने के लिए 'अंपायर' बन गए रोहित शर्मा

ब्रिसबेन से आया ये वीडियो आपने देखा क्या?

Advertisement
pic
18 जनवरी 2021 (अपडेटेड: 18 जनवरी 2021, 06:45 AM IST)
Img The Lallantop
David Warner Out होने पर उंगली उठाते दिखे Rohit Sharma (एपी फोटो)
Quick AI Highlights
Click here to view more
लंबी खींचतान के बाद आखिरकार सिडनी टेस्ट से रोहित शर्मा टीम इंडिया से जुड़े. IPL से शुरू हुई ये खींचतान सिडनी टेस्ट शुरू होने तक बरकरार रही. टेस्ट से ठीक पहले रोहित समेत कई इंडियन प्लेयर्स पर बायो बबल तोड़ने के आरोप भी लगे थे. लेकिन अंततः वह सिडनी टेस्ट में खेले और अब ब्रिसबेन टेस्ट में भी टीम इंडिया की उपकप्तानी कर रहे हैं. तीसरे टेस्ट में फिफ्टी मारने वाले रोहित ने चौथे टेस्ट में नवदीप सैनी की चोट के बाद उनका ओवर भी पूरा किया. इतना ही नहीं ब्रिसबेन टेस्ट के चौथे दिन वह और बकैती करते दिखे. रोहित ने मैच के पहले सेशन के ड्रिंक्स ब्रेक में स्टीव स्मिथ के सामने ही उनकी तरह शैडो बैटिंग की. और इससे पहले वह अंपायर पॉल विल्सन के साथ डेविड वॉर्नर को आउट देते भी दिखे थे. # Umpire RoBro गौरतलब है कि तीसरे दिन के आखिरी छह ओवर बैटिंग के बाद डेविड वॉर्नर और मार्कस हैरिस नॉटआउट लौटे थे. इसके बाद आया मैच का चौथा दिन. वॉर्नर और हैरिस ने अपनी साझेदारी में लगभग 20 ओवर्स और जोड़ लिए. आखिरकार 25वें ओवर में शार्दुल ठाकुर ने मार्कस हैरिस को आउट किया. हैरिस ने 38 रन बनाए. इसके बाद अगले ही ओवर में वॉशिंगटन सुंदर ने डेविड वॉर्नर को LBW कर दिया. सुंदर की ये गेंद सीधे वॉर्नर के ऑफ स्टंप पर जा रही थी. लेकिन वॉर्नर अंपायर पॉल विल्सन के फैसले से संतुष्ट नहीं थे. उन्होंने DRS ले लिया. रीप्ले से साफ हो गया कि वॉर्नर आउट थे. विल्सन ने दोबारा अपनी उंगली उठाकर वॉर्नर को वापसी का रास्ता दिखाया. हालांकि इस बार एक चीज अलग थी. अंपायर के साथ इंडियन वाइस-कैप्टन रोहित शर्मा ने भी मौज लेते हुए उंगली उठा दी. इस पारी में 48 रन बनाने वाले वॉर्नर ऑस्ट्रेलिया के दूसरे हाईएस्ट स्कोरर रहे. ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी 294 पर खत्म हुई. भारत को टेस्ट जीतने के लिए 328 रन का टार्गेट मिला है.

Advertisement

Advertisement

()