The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • INDsAUS Rishabh Pant is the Greatest Wicket Keeper Batsman India Ever has had or will have

ऋषभ पंत भारतीय क्रिकेट के GOAT KEEPER Batsman हैं

बस इतना ही कहना है, That's All.

Advertisement
pic
19 जनवरी 2021 (अपडेटेड: 19 जनवरी 2021, 08:32 AM IST)
Img The Lallantop
Rishabh Pant को छक्के मारते देखना शायद GOAT ऋषभ पंत का भी फेवरेट काम होगा (एपी फोटो)
Quick AI Highlights
Click here to view more
ऋषभ पंत भारतीय क्रिकेट इतिहास के महानतम विकेटकीपर बल्लेबाज हैं. जी हां. अगर आपने गाबा टेस्ट के पांचवे दिन का खेल देखा हो तो आप हमसे सहमत होंगे. नहीं देखा तो हम आपको बताएंगे कि हम क्यों ऋषभ पंत को भारतीय क्रिकेट इतिहास का महानतम विकेटकीपर बल्लेबाज मानते हैं. कट टू गाबा टेस्ट. पांचवां दिन. भारतीय पारी का 97वां ओवर. आखिरी बॉल. ऑफ स्टंप के आसपास गिरती गेंद. ऋषभ पंत ने इसे लॉन्ग-ऑफ की ओर लुढ़का दिया. कॉमेंट्रेटर ने कहा- और ये ऋषभ पंत ने स्ट्राइक अपने पास रखी. लेकिन उन्हें शायद ही पता था कि गेंद बाउंड्री के बाहर जा रही है. ऑस्ट्रेलिया ने मिड-ऑफ की जगह सिर्फ एक्स्ट्रा कवर फील्डर लगाया था. और पंत ने अपनी कलाइयों के सहारे गेंद को ड्राइव कर उस फील्डर की बाईं ओर से निकाल दिया. गेंद उस फील्डर को पार कर बाउंड्री की ओर बढ़ी, लेकिन गेंद के बाउंड्री पार जाने से पहले भारतीय टीम बाउंड्री के अंदर आ चुकी थी. अपने हीरो ऋषभ पंत को गले से लगाने. भारत ने टेस्ट और सीरीज दोनों अपने नाम कर लिए थे. # GOAT Rishabh Pant टीम इंडिया बाउंड्री के अंदर आ रही थी... ऋषभ पंत और नवदीप सैनी बाहर की ओर भागे जा रहे थे. सब के सब खुशी से अझुराए हुए (ऐसी स्थिति जब समझ ही ना आए कि करना क्या है) थे. हों भी क्यों ना, गाबा में पांचवे दिन 328 रन चेज किए हैं. उस गाबा में, जहां ऑस्ट्रेलिया आखिरी बार जब हारा था तब रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा को छोड़कर बाकी की हमारी टीम पैदा भी नहीं हुई थी. और इस बड़ी जीत के हीरो रहे ऋषभ पंत और शुभमन गिल. 23 और 21 साल के दो युवा. गिल ने भारत को कमाल की शुरुआत दी और अपनी इमेज से उलट पंत ने संभलकर खेलते हुए इसे अंजाम तक पहुंचाया. बीते टेस्ट में पंत की 118 गेंद पर 97 रन की पारी को देखते हुए इस बार भी टीम ने उन्हें पांचवें नंबर पर उतारा. पंत के आते ही क्रिकेट कवर करने वाली मशहूर वेबसाइट क्रिकइंफो ने ट्वीट किया,
'क्या भारत जीत के लिए जा रहा है? ऋषभ पंत नंबर 5 पर.'
SENA देशों में टेस्ट के पांचवे दिन ये जलवा किसी भारतीय विकेटकीपर का नहीं देखा. भारत के लिए तमाम महान विकेटकीपर खेले लेकिन टेस्ट में ऐसा ख़ौफ कोई पैदा नहीं कर पाया. जैसा कि गाबा फतह के बाद कोच रवि शास्त्री ने भी कहा,
'सिडनी में पंत एक घंटा और खेल जाता तो हम वो टेस्ट भी जीत जाते'
ये दिखाता है कि ऐसी बैटिंग क्षमता वाला विकेटकीपर भारत के लिए कभी नहीं खेला. पंत की कीपिंग में थोड़ी कमियां हैं, लेकिन इस उम्र में धोनी में भी ये कमियां थीं. जी हां, वही धोनी जो आज महानतम विकेटकीपर्स में से एक माने जाते हैं. और कीपिंग से थोड़ा हटकर बैटिंग की ओर देखें तो वाकई पंत के आगे कोई नहीं टिकता.

ऋषभ पंत भारतीय क्रिकेट के महानतम विकेटकीपर बल्लेबाज हैं.

Advertisement

Advertisement

()