The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • IndiaVsAus Brisbane Test: bollywood congratulates team india Shahrukh khan, Reitesh Deshmukh, Ranveer singh, preity zinta, saiyami kher, farhan akhtar, harshwardhan kapoor

टीम इंडिया की करिश्माई जीत पर शाहरुख़ ने जो कहा, उससे पूरा इंडिया सहमत हो जाएगा

आम लोग तो आम लोग, सिनेस्टार्स भी इमोशनल हो रहे हैं.

Advertisement
pic
19 जनवरी 2021 (अपडेटेड: 19 जनवरी 2021, 10:41 AM IST)
Img The Lallantop
इंडिया की जीत से हर तरफ त्योहार जैसा माहौल है. फोटो - ट्विटर
Quick AI Highlights
Click here to view more
टीम इंडिया ने इतिहास रच दिया. ऑस्ट्रेलिया को उसी की धरती पर हराकर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी को अपने नाम कर लिया. चौथे टेस्ट की दूसरी पारी में भारत को 328 रन का टारगेट मिला था. जिसे कतई शानदार बैटिंग लाइनअप की बदौलत हासिल कर लिया गया. ये टेस्ट मैच ब्रिस्बेन के गाबा मैदान में हुआ. जहां इंडिया ने इससे पहले 6 मैच खेले, पर कभी जीत दर्ज नहीं कर पाई. आज ये माइलस्टोन भी हासिल कर लिया. हर तरफ लोग अपनी इस विजेता टीम पर बधाइयां लुटाने में लगे हैं. ऐसे में फिल्म इंडस्ट्री कैसे पीछे रहती. फिल्मी कलाकारों ने भी अपने मेन इन ब्लू की तारीफ में सोशल मीडिया पर पोस्ट किए. शाहरुख खान ने ट्वीट किया,
क्या शानदार जीत दर्ज की है हमारी टीम ने. पूरी रात जागकर मैच का बॉल-बाय-बॉल एक्शन देखा. अब शांति से सोऊंगा और इस ऐतिहासिक पल का आनंद उठाऊंगा. टीम के सभी लड़कों को प्यार और प्रशंसा उनकी हिम्मत की, जिसने पूरे देश को एक पावर दी है. चक दे इंडिया!
किंग खान के बाद रितेश देशमुख ने भी ट्वीट किया. लिखा,
इंडिया ज़िंदाबाद. टीम इंडिया, गर्व है तुमपर. ये एक बहुत बड़ी जीत है. बधाइयां कप्तान अजिंक्य रहाणे.
  रणवीर सिंह ने BCCI को टैग कर लिखा,
ऐतिहासिक जीत. क्या शानदार एफर्ट. सो प्राउड.
करण जौहर ने ‘कभी खुशी कभी ग़म’ की एक क्लिप शेयर की. जहां काजोल का किरदार इंडिया की जीत पर खुशी मना रहा है. शेयर कर कैप्शन में लिखा,
ये है पूरे देश का मूड.
  हुमा कुरेशी ने इंडिया टीम की फोटो शेयर की. जहां प्लेयर्स ट्रॉफी के साथ बैठे हैं. साथ में लिखा,
ऐतिहासिक!
हर्षवर्धन कपूर ने ट्वीट कर लिखा,
ऋषभ पंत ने आज इंडियन क्रिकेट की दंतकथाओं में अपना नाम अमर कर लिया है.
  बोमन ईरानी ने ट्वीट किया,
शाबाश इंडिया. शाबाश टीम इंडिया. शाबाश टेस्ट क्रिकेट. इतने इमोशंस बह रहे हैं कि शब्द इनके रास्ते में आ रहे हैं. इसलिए इसे सिम्पल ही रखूंगा. थैंक यू बॉयज़. क्या कमाल की फीलिंग है.
सैयामी खेर ने लिखा,
आंखों से आंसू आ रहे हैं. आखिरी बार ऐसा तब हुआ था, जब मैं वानखेडे में थी और इंडिया ने वर्ल्ड कप की ट्रॉफी उठाई थी. सलाम, टीम इंडिया. सलाम, कप्तान अजिंक्य रहाणे.
  किंग्स इलेवन पंजाब की ओनर प्रीति जिंटा ने ट्वीट किया,
OMG! क्या शानदार जीत. गाबा को ध्वस्त किया और उसे जीता भी. इसी के साथ टीम इंडिया वर्ल्ड टेस्ट रैंकिंग में पहले पायदान पर पहुंच गई. क्या हिम्मत और दृढ़ता दिखाई है बॉयज़ इन ब्लू ने.
फरहान अख्तर ने अपने सोशल मीडिया पर लिखा,
शानदार! गो टीम इंडिया. चैंपियंस.

Advertisement

Advertisement

()