The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Indian womens cricket team beat Ireland by 5 runs through DL method in T20 World Cup 2023

भारत ने आयरलैंड को हराया, अब सेमीफाइनल में सबसे बड़ा चैलेंज

स्मृति मांधना ने शानदार बैटिंग की.

Advertisement
pic
20 फ़रवरी 2023 (अपडेटेड: 20 फ़रवरी 2023, 10:59 PM IST)
Indian Women beat Ireland women in T20 World Cup 2023
महिला क्रिकेट टीम (Courtesy: Twitter)
Quick AI Highlights
Click here to view more

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जगह बना ली है.  सोमवार 20 फरवरी को हरमनप्रीत कौर की टीम का मुकाबला आयरलैंड से था. भारत ने इस मैच को पांच रन से जीता. ग्रुप बी में अपने आखिरी मुकाबला जीत टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है. इस ग्रुप से इंग्लैंड पहले ही क्वालिफाई कर चुकी है.

मैच में बारिश होने की वजह से इसका निर्णय डकवर्थ लुईस मेथड से किया गया. भारत ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला लिया था. भारत ने 20 ओवर बैटिंग कर छह विकेट के नुकसान पर 155 रन बनाए. टीम इंडिया के लिए स्मृति मांधना ने शानदार बैटिंग की. उनके साथ शफाली वर्मा, हरमनप्रीत कौर और जमाइमा रॉड्रिगेज़ ने छोटी-छोटी पारियां खेली. आयरलैंड के लिए कैप्टन लॉरा डेलानी ने सबसे ज्यादा विकेट्स चटकाए. डेलानी ने चार ओवर में 33 रन देकर चार विकेट चटकाए.

आयरलैंड ने 8.2 ओवर में 54 रन बना लिए थे. टीम के लिए गैबी लुईस ने 25 बॉल पर 32 रन बनाए. वहीं कैप्टन डेलानी उनके साथ क्रीज़ पर डटी हुई थी. बारिश होने तक लॉरा ने 17 रन बना लिए थे. भारतीय पेसर रेणुका सिंह ने भारत को शानदार शुरुआत दिलाई थी. आयरलैंड की पारी की पहली बॉल पर ही एमी हंटर रनआउट हो गईं थीं. पहले ओवर की पांचवी बॉल पर रेणुका ने ओर्ला प्रेंडरगास्ट को बोल्ड कर दिया था. पर इसके बाद आयरलैंड ने एक भी विकेट नहीं गंवाया था.

# स्मृति की शानदार बैटिंग

इस मैच में भारत की स्टार बल्लेबाज स्मृति मांधना ने T20 इंटरनेशनल करियर का 22वां अर्धशतक लगाया. उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ छक्का जड़ अपना पचासा पूरा किया. उन्होंने 40 बॉल में अपनी फिफ्टी पूरी की. इसके बाद उन्होंने गीयर बदला और ताबड़तोड़ शॉट्स लगाए. उन्होंने कुल 56 बॉल में 83 रन की पारी खेली. इस पारी में नौ चौके और तीन छक्के शामिल थे. T20 वर्ल्ड कप 2023 में ये स्मृति का दूसरा पचासा है. 14 ओवर तक भारत ने 95 रन बनाए थे. इसके बाद स्मृति ने शॉट्स खेलने शुरू किए और भारत और 150 के पार पहुंचाया.

#सेमीफाइनल में टीम इंडिया

भारतीय महिला क्रिकेट टीम इससे पहले चार बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है. टीम इंडिया ने 2009, 2010, 2018 और 2020 में सेमीफाइनल में जगह बनाई थी. 2020 में भारत ने फाइनल भी खेला था. पर फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने हमारी टीम को हराया था.

#सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया?

ग्रुप बी में भारत अभी दूसरे स्थान पर है. फिलहाल इंग्लैंड टॉप पर है. उनका रनरेट +1.776 है. वहीं भारत का नेट रनरेट +0.253 है. अगर इंग्लैंड ग्रुप स्टेज के आखिरी मैच में पाकिस्तान को हरा देता है, तो भारत का ऑस्ट्रेलिया से मैच पक्का हो जाएगा. अगर इंग्लैंड बुरी तरह से हारती है, तो भारत ग्रुप में टॉप पर आ जाएगा. ऐसे में उसका मुकाबला न्यूजीलैंड से होगा.  

वीडियो: टीम इंडिया में सेलेक्शन पर जयदेव उनादकट ने क्या कहा?

Advertisement

Advertisement

()