The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Indian women wicket keeper Sushma Verma's stumping style is pretty similar to that of MS Dhoni

टीम इंडिया की ये महिला विकेट कीपर आपको धोनी की याद दिलाएगी

देखें, धोनी की स्टाइल में की गई स्टम्पिंग.

Advertisement
pic
2 जुलाई 2017 (अपडेटेड: 2 जुलाई 2017, 10:51 AM IST)
Img The Lallantop
सुषमा वर्मा.
Quick AI Highlights
Click here to view more
विमेन्स क्रिकेट वर्ल्ड कप चल रहा है. इंडिया चमक रही है. बैटिंग हो चाहे बॉलिंग, इंडिया की टीम अपना टॉप गेम खेल रही है. इंडियन की विकेट कीपर हैं सुषमा वर्मा. बढ़िया, सॉलिड कीपर. ऐडम गिलक्रिस्ट को देखकर कीपिंग से प्यार करने वाली सुषमा वर्ल्ड कप में बढ़िया परफॉर्म कर रही हैं. हिमाचल प्रदेश की ओर से क्रिकेट खेलना शुरू किया और अब टीम इंडिया में मौजूद हैं. सपना है तो बस वर्ल्ड कप जीतने का. वेस्ट इन्डीज़ के ख़िलाफ़ मैच. टूर्नामेंट का सातवां मैच. 40वां ओवर. हरमनप्रीत की गेंद. बैट्सविमेन चदियन नेशन पिच पर चलती हुई आईं और गेंद को ज़ोरदार हिट करने के लिए बल्ला भांज दिया. लेकिन उनसे गेंद मिस हो गई और विकेट के पीछे खड़ी सुषमा ने गिल्लियां उड़ा दीं. इस पूरे क्रम में जो एक बात गौर करने लायक रही वो थी सुषमा की स्टम्पिंग की स्टाइल. गिल्लियां उड़ाने का तरीका और उसमें शामिल भयानक कॉन्फिडेंस याद दिलाता है महेंद्र सिंह धोनी की. धोनी यानी टीम इंडिया का सफलताम कप्तान और सफलतम विकेट कीपर. वीडियो देखिये:

 ये भी पढ़ें:

जब गेंद वहां लगे जहां नहीं लगनी चाहिए, तो वो कतई न करें जो बेन स्टोक्स ने किया

धोनी से ऐसा क्या सवाल पूछा गया कि उन्हें कहना पड़ा, 'मैं शराब की तरह हूं'

'अकेली खड़ी हूं तो ज़बरदस्ती फोटो खींच लोगे मेरी? मैं क्या इंडिया गेट हूं?'

Advertisement

Advertisement

()