इंडियन विमिंस हॉकी टीम एशियन चैम्पियनशिप 2021 से बाहर हो गई है. एक खिलाड़ी केकोरोना पॉजिटिव होने के चलते टीम को इस टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा है. बता देंकि टीम इंडिया से पहले टीम मलेशिया को भी कोरोना की वजह से ही टूर्नामेंट से बाहरहोना पड़ा था. बता दें कि बुधवार आठ दिसंबर को भारतीय टीम का कोरिया से मैच होनाथा. इस मैच से पहले टीम की एक खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव आई और मैच को रद्द कर दियागया. इस बात की जानकारी एशियन हॉकी फेडरेशन ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए दी थी.उन्होंने लिखा, ‘एशियन हॉकी फेडरेशन को ये बताते हुए दुख हो रखा है कि बीते दिनरूटीन टेस्टिंग में भारतीय टीम की एक खिलाड़ी पॉजिटिव आई है. इसलिए कोरिया औरइंडिया के बीच का मैच रद्द हो गया है.’The Asian Hockey Federation regrets to inform that a positive Covid test resulthas been received from yesterday's routine testing for a member of Team India.Today's match at 15:00 between Korea and India is therefore not taking place.Further information will be provided soon. pic.twitter.com/SKyPTz1LN0 — AsianHockey Federation (@asia_hockey) December 8, 2021 इसके बाद हॉकी इंडिया ने अगलेदिन, यानी 9 दिसंबर को चीन के साथ होने वाले मैच पर अपडेट दिया. उन्होंने ट्वीटकिया, ‘खिलाड़ियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को सबसे ऊपर रखते हुए चीन के खिलाफ होनेवाला भारतीय हॉकी महिला टीम का मैच नहीं होगा.’ 🚨 UPDATE 🚨 With the health andsafety of the players being paramount, the Indian Women's Hockey Team's matchagainst China on 9th December will not take place.#IndiaKaGame — Hockey India(@TheHockeyIndia) December 8, 2021 एशियन हॉकी फेडरेशन के सोर्स के मुताबिक यह दोमैच रद्द होने के चलते टीम इंडिया टूर्नामेंट से बाहर हो गई है. टीम के खिलाड़ीक्वारंटीन हैं और जो खिलाड़ी संक्रमित हुई है, उसकी पहचान नहीं बताई गई है. AFH केसोर्स ने कहा, ‘पिछले एडिशन की रनर-अप टीम इंडिया कोरोना पॉजिटिव मामले के चलतेटूर्नामेंट से बाहर हो गई है. भारत अब टूर्नामेंट में आगे हिस्सा नहीं लेगा.’ बतातेचलें कि इस टूर्नामेंट में कोरोना का खतरा सोमवार, 6 दिसंबर को ही दिख गया था. जबभारतीय टीम का मलेशिया के साथ होने वाला दूसरा मुकाबला रद्द हो गया. मलेशिया टीम कीनूरुल फ़ैज़ाह शफ़ीक़ाह ख़लीम पॉजिटिव पाई गई थी. टूर्नामेंट में टीम इंडिया केपरफॉर्मेंस की बात करें तो टीम ने एक ही मैच खेला था. थाईलैंड के खिलाफ टीम ने 13-0से जीत हासिल की थी. जिसमें ड्रैग फ्लिकर गुरजीत कौर ने पांच गोल दागे थे. इंडियाइस टूर्नामेंट में सबसे अच्छी रैंकिंग वाली टीम थी. इंटरनेशनल हॉकी फेडरेशन कीविमिंस रैंकिंग में टीम इंडिया नौवें नंबर पर है.