The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Indian Under-19 Team thrashed Australia to Enter into the Semifinal of U-19 Cricket world Cup

U-19 वर्ल्ड कप : कार्तिक त्यागी ने एक ही ओवर में ध्वस्त कर दीं ऑस्ट्रेलिया की उम्मीदें

ऑस्ट्रेलिया को पीटकर सेमीफाइनल में पहुंचा भारत.

Advertisement
pic
29 जनवरी 2020 (अपडेटेड: 29 जनवरी 2020, 07:25 AM IST)
Img The Lallantop
Under-19 World Cup 2020 के Semifinal में पहुंची Indian Under 19 Team
Quick AI Highlights
Click here to view more
पेसर कार्तिक त्यागी के बेहतरीन शुरुआती स्पेल और आकाश सिंह के तीन विकेट की बदौलत भारतीय अंडर-19 टीम ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर अंडर-19 वर्ल्ड कप 2020 के सेमीफाइनल में एंट्री कर ली. टीम इंडिया की इस जीत में यशस्वी जायसवाल और अथर्व अंकोलेकर ने हाफ सेंचुरीज जमाई. इससे पहले, ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बोलिंग का फैसला किया. दिव्यांश सक्सेना और यशस्वी जायसवाल की जोड़ी भारत को अच्छी शुरुआत देने में नाकाम रही. 10वें ओवर में दिव्यांश सिर्फ 14 रन बनाकर आउट हो गए. 35 के टोटल पर पहला झटका लगने के बाद भारत ने 44 के टोटल पर तिलक वर्मा का विकेट भी गंवा दिया. कैप्टन प्रियम गर्ग 54 के टोटल पर सिर्फ पांच रन बनाकर लौट गए.

# यशस्वी, अथर्व और कार्तिक

इसके बाद यशस्वी और विकेटकीपर ध्रुव जुरेल ने 48 रन की पार्टनरशिप की. 102 के टोटल पर यशस्वी 62 रन बनाकर आउट हुए. 114 के टोटल पर जुरेल विकेट के पीछे लपके गए. इसके बाद सिद्धेश वीर ने 25 और रवि बिश्नोई ने 30 रन की उपयोगी पारियां खेलीं. मैच में 55 रन की नॉटआउट पारी खेलने वाले अथर्व अंकोलेकर ने इनके साथ मिलकर टीम को 233 के टोटल तक पहुंचाया. 234 के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत बेहद खराब रही. पहला ओवर लेकर आए कार्तिक त्यागी की पहली ही बॉल पर जेक फ्रेजर रनआउट हो गए. ओवर की चौथी बॉल पर मैकेंजी हार्वी LBW हुए, जबकि अगली बॉल पर कार्तिक ने लचलन हीर्ने को बोल्ड कर दिया. ऑस्ट्रेलिया ने पहले ओवर में ही तीन विकेट गंवा दिए. कार्तिक ने अपने अगले और पारी के तीसरे ओवर में ओलिवर डेविस को जायसवाल के हाथों कैच करा दिया. सिर्फ 17 के टोटल पर चार विकेट खोने के बाद ऑस्ट्रेलिया मैच में वापसी नहीं कर पाई. बीच में सैम फैनिंग ने अलग-अलग प्लेयर्स के साथ साझेदारियां कीं, लेकिन यह टीम को जीत दिलाने के लिए काफी नहीं थी. अंत में ऑस्ट्रेलिया 159 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. अंडर-19 वर्ल्ड कप में ये भारत की लगातार 10वीं जीत थी. टीम ने साल 2018 से अब तक लगातार 10 मैच जीते हैं, यह वर्ल्ड रिकॉर्ड है. पिछला रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के नाम था, जिन्होंने साल 2002 से 2004 तक लगातार 9 मैच जीते थे. भारत के इस रिकॉर्ड की खास बात यह है कि उन्होंने इन 10 मैचों में पहला और दसवां मैच ऑस्ट्रेलिया के ही ख़िलाफ जीता.
अंडर-19 वर्ल्ड कप: इंडियन क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड को हराया

Advertisement

Advertisement

()