भारतीय खेल जगत में इन दिनों सब कुछ ठीक नहीं चल रहा. खासकर महिला एथलीट्स के साथ.पहले एक साइकलिस्ट, फिर एक सेलर ने कोच पर अनुचित व्यवहार का आरोप लगाया. अब आगामीFIFA अंडर-17 वर्ल्ड कप की तैयारी कर रही फुटबॉल टीम के असिस्टेंट कोच पर भी अनुचितव्यवहार का आरोप लगा है.The Away End में छपी ख़बर के मुताबिक इस घटना के बाद असिस्टेंट कोच एलेक्सएम्ब्रोस को सस्पेंड कर दिया गया है. भारतीय महिला अंडर-17 टीम फिलहाल नॉर्वे मेंआगामी FIFA अंडर-17 वर्ल्ड कप की तैयारी कर रही है. जहां टीम इस समय WU-16 नॉर्डिकओपन टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए कैंप कर रही है. इस घटना के सामने आने के बादAIFF ने कोच एलेक्स एम्ब्रोस को नॉर्वे से भारत वापस लौटने का आदेश दिया है.Touchdown 🛬🛬 in Norway 🇳🇴The Young Tigresses will participate in the Open Nordic Tournament WU16 fromJuly 1-7, 2022, in Norway 🤩 #BackTheBlue 💙 #ShePower 👧 #IndianFootball ⚽pic.twitter.com/ht8LhpxIhP— Indian Football Team (@IndianFootball) June 29, 2022AIFF ने जारी किया बयानइस घटना के बाद ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन ने एक बयान जारी कर कहा कि फेडरेशन ने आगेकी जांच होने तक संबंधित व्यक्ति को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है. AIFF नेकहा,‘यूरोप के दौरे पर गई U-17 महिला टीम में अनुचित व्यवहार की एक घटना की सूचना मिलीहै. AIFF अनुशासनहीनता पर जीरो टॉलरेंस की नीति का पालन करता है. शुरुआती कार्रवाईके तौर पर, फेडरेशन ने आगे की जांच होने तक संबंधित व्यक्ति को अस्थायी रूप सेनिलंबित कर दिया है. AIFF ने संबंधित व्यक्ति को टीम के साथ सभी संपर्क बंद करने काआदेश दिया है. साथ ही तुरंत भारत लौटने. और आगे की जांच के लिए उपस्थित रहने के लिएकहा है.’AIFF STATEMENTRead 👉 https://t.co/iQLKUuhp2h#IndianFootball ⚽ pic.twitter.com/HCYvYrfx9x— Indian Football Team (@IndianFootball) June 30, 2022AIFF ने नहीं लिया नामAIFF ने हालांकि अपने बयान में एम्ब्रोस का नाम नहीं लिया. लेकिन SPORTSTAR में छपीख़बर के मुताबिक एक AIFF ऑफिशल ने अपना नाम ना छापने की शर्त पर एलेक्स एम्ब्रोस केनाम की पुष्टि की है. उन्होंने कहा,‘भारतीय टीम के एक खिलाड़ी द्वारा उनके खिलाफ लगाए गए अनुचित व्यवहार के आरोपों केबाद एम्ब्रोस भारत लौट आएंगे.’इस साल होगा U17 विश्व कपइस साल अक्टूबर से भारत में खेले जाने वाले विश्व कप से पहले भारतीय अंडर-17 महिलाटीम स्वीडिश मुख्य कोच थॉमस डेनरबी की देखरेख में यूरोप का दौरा कर रही है. WU-16नॉर्डिक ओपन टूर्नामेंट का आयोजन 1 जुलाई से 7 तक होगा. जिसमें भारतीय टीम पहली बारहिस्सा ले रही है.