The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Indian team outperforms and silences Australia 1st innings in Nagpur Test

रिकॉर्ड जीत के साथ एक पारी में ऑस्ट्रेलिया के हर आरोप का जवाब दे गई टीम इंडिया!

अब जवाब दो, ऑस्ट्रेलिया.

Advertisement
pic
11 फ़रवरी 2023 (अपडेटेड: 11 फ़रवरी 2023, 02:28 PM IST)
India responds to Australia's claims in style in 1st Test in Nagpur
बैटिंग करते हुए जड्डू (PTI)
Quick AI Highlights
Click here to view more

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हरा दिया है. बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले मैच में टीम इंडिया ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए एक पारी और 132 रनों से जीत दर्ज की. अश्विन ने इस जीत में अहम भूमिका निभाई. दूसरी पारी में अश्विन ने 5 विकेट झटके और भारत को जीत दिला दी.

भारत की इस जीत के बाद ये कहना गलत नहीं होगा कि टीम इंडिया ने शानदार क्रिकेट खेलकर ऑस्ट्रेलिया के हर आरोप का मुंहतोड़ जवाब दिया है. एक-एक करके बताते हैं.

# पहला आरोप - 'पिच में पेसर्स के लिए कुछ नहीं'

इसका जवाब तो मैच के दूसरे और तीसरे ओवर में ही मिल गया होगा. मोहम्मद सिराज ने उस्मान ख़्वाजा को आउट किया. और मोहम्मद शमी ने जैसे वार्नर को बोल्ड किया, उसका कोई जवाब नहीं. बॉल लेंथ पर गिरी, और शार्प स्विंग कर वार्नर का ऑफस्टंप ले गई.

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने रोहित को जैसे बोल्ड किया, ये भी इसका अच्छा उदाहरण है. गुड लेंथ पर बॉल, ऑफ और मिडल की लाइन. हल्की से आउट स्विंग और 120 पर बैटिंग कर रहा बल्लेबाज़ बोल्ड. यानी सही लाइन और लेंथ रखेंगे, तो आपको फायदा मिलेगा.

# दूसरा आरोप - 'पिच ऐसी बनाई है कि बैटिंग होगी ही नहीं'

रोहित शर्मा तो ख़ैर बल्लेबाज़ हैं, पर अक्षर पटेल और रविन्द्र जडेजा तो बॉलिंग ऑलराउंडर्स ही हैं. और ये दोनों ऑलराउंडर भी हों, शमी तो भाई बॉलर ही हैं. प्योर बॉलर. अगर वो रन्स बना सकते हैं, तो वर्ल्ड नंबर वन और वर्ल्ड नंबर दो को रन्स बनाने चाहिए. खड़े रहना मुश्किल है, तो शॉट्स खेलना चाहिए था.

दुनिया ने बैजबॉल देख लिया है. कंडीशन्स के हिसाब से अगर एडजस्ट नहीं कर सकती, फिर कैसी वर्ल्ड नंबर वन टीम है ऑस्ट्रेलिया?

# तीसरा आरोप - 'सिर्फ लेफ्ट हैंडर्स के लिए डॉक्टर्ड है पिच'

इसका जवाब दूसरे दिन के आखिरी दो सेशन्स में ऑस्ट्रेलिया ने देखा. रोहित के आउट होने के बाद श्रीकर भरत आउट हो गए. ऑस्ट्रेलियन फ़ैन्स को लगा, अब विकेट्स लगातार आएंगे. पर बैटिंग करते हुए जड्डू और अक्षर ने दिखाया, कि ये आरोप भी झूठा है. न सिर्फ दोनों टिके रहे, ताबड़तोड़ रन्स भी बने.

88 रन की पार्टनरशिप के बाद भारत और मजबूत पोजीशन में पहुंच चुका था. इसका एक उदाहरण ऑस्ट्रेलिया के पास भी है. एलेक्स कैरी ने पहली पारी में 33 बॉल में 36 रन ठोके. यानी बाएं हाथ के बल्लेबाज़ आसानी से बैटिंग कर सकते हैं. बस खुद को अप्लाई करने की जरूरत है.

# दूसरी पारी की शुरुआत

शमी की शानदार बैटिंग के बाद मोहम्मद सिराज आए. उन्होंने अक्षर पटेल का साथ दिया. अक्षर ने फिर शॉट्स खेलने शुरू किए और शतक के करीब पहुंचने लगे. हालांकि ऑस्ट्रेलियन कैप्टन पैट कमिंस ने उन्हें 84 रन पर बोल्ड कर दिया. टीम इंडिया 400 पर ऑलआउट हो गई.

भारत ने पहली पारी में 223 रन की लीड ले ली है. बताने की जरूरत नहीं है, ऑस्ट्रेलिया को इस मैच में वापसी करने के लिए शानदार बैटिंग करनी होगी. पर ऐसा होता दिख नहीं रहा है. ख़बर लिखे जाने तक ऑस्ट्रेलिया ने 34 रन बनाकर तीन विकेट खो दिया है.

वीडियो: जडेजा पर आरोप लगाने वाले ऑस्ट्रेलियंस पहले ढंग से ये देख लेते तो अच्छा होता!

Advertisement

Advertisement

()