मौके पर चौका मारने वाला मुहावरा तो आपने सुना ही होगा. सुरेश रैना पर ये फिट बैठताहै. काहे से कुछ दिन पहले ही सैयद मुश्ताक टूर्नामेंट में रैना ने 49 बॉल पर शतकमारा था. और अब मौका आया साउथ अफ्रीका सीरीज के टी 20 मैचों के लिए टीम चुनने का.तो उनकी ये सेंचुरी काम कर गई. टीम में उनको जगह मिल गई है. टी20 सीरीज के लिए 16सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान 28 जनवरी को कर दिया गया. और उसमें रैना भी हैं.रैना एक बार फिर टीम इंडिया से खेलते दिखेंगे.दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन T-20 मैचों की सीरीज 18-24 फरवरी तक होनी है. टीम केकप्तान विराट कोहली होंगे तो उप कप्तान रोहित शर्मा होंगे. टीम में तेज गेंदबाजजयदेव उनादकट को भी जगह दी गई है. वही उनादकट जो इस बार की आईपीएल बिडिंग में सबसेमहंगे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं. माने उन्हें तो एक ही दिन डबल खुशी मिली है. अक्षरपटेल और शार्दुल ठाकुर की भी वापसी हुई है.पूरी टीम भी देख लो-विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, केएल राहुल, सुरेश रैना, महेंद्रसिंह धोनी (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक, हार्दिक पंड्या, मनीष पांडे, अक्षर पटेल,कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, जयदेव उनादकत, शार्दुल ठाकुर.--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ें-IPL नीलामी : जयदेव उनादकट पर छप्पर फाड़के बरसा पैसा, बने सबसे महंगे भारतीयखिलाड़ीKKR को अपने लिए बोली लगाने से खुद गंभीर ने ही मना किया था!IPL नीलामी में खरीदे गए प्लेयर्स का क्या कहना हैIPL नीलामी लाइव : कौन सा खिलाड़ी कितने में बिका?अंडर 19 वर्ल्डकप में भारत और पाकिस्तान दोनों का रिकॉर्ड भयानक हैलल्लनटॉप वीडियो देखें-