21 जून. इंटरनेशनल योगा डे. 21 जून, मंगलवार को दुनिया भर में आठवां इंटरनेशनल योगाडे मनाया गया. इस दौरान जगह- जगह योग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. इस मौके परतमाम लोगों ने देशभर में योग किया. भारतीय खेलों से जुड़ी कई हस्तियां भी योगा डेमानती दिखीं. भारतीय क्रिकेट से जुड़े कई सितारों ने योग करते हुए अपनी तस्वीरेंपोस्ट की और योग का भरपूर आनंद लिया.हरभजन सिंह, मयंक अग्रवाल, सूर्यकुमार यादव जैसे क्रिकेट स्टार्स ने इंटरनेशनल योगदिवस पर अपनी अपनी तस्वीरें पोस्ट की. इन सभी क्रिकेटर्स ने योग भी किया और उसकेफायदे लोगों को बताये. टीम इंडिया के दिग्गज ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह (HarbhajanSingh) ने अपनी योग करते हुए एक फोटो ट्वीट करते हुए लिखा,‘योग बहुत पीसफुल और रिलैक्सिंग होता है. आज इंटरनेशनल योगा डे के दिन मैं सभी सेकहूंगा कि वो योगा की प्रैक्टिस करें जिससे वो खुद को फिजिकली फिट और मेंटलीस्ट्रांग रख सकें.’Yoga can be very peaceful and relaxing. On the occasion of#InternationalDayofYoga, I urge everyone to practise Yoga to keep themselvesphysically fit and mentally strong. pic.twitter.com/pKK4fsrrp4— Harbhajan Turbanator (@harbhajan_singh) June 21, 2022इंडियन क्रिकेट टीम के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने IPLफ्रैंचाइज मुंबई इंडियंस की जर्सी में योग करते हुए अपनी फोटो ट्वीट की. मुंबईइंडियंस की ओर से खेलने वाले सूर्यकुमार यादव ने इंटरनेशनल योग दिवस के मौके पर सभीको अच्छे स्वास्थ्य की शुभकामनाएं दी हैं.इंडियन टेस्ट टीम के सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल (Mayank Agarwal) ने भी योग करतेहुए अपनी फोटो ट्विटर पर शेयर की है. मयंक ने इसके साथ कैप्शन लिखा,' योगा से ही होगा.'Yoga se hi hoga 🧘🏽♂️Happy International Yoga day ! #InternationalYogaDay #worldyogadaypic.twitter.com/boQF0VMlFQ— Mayank Agarwal (@mayankcricket) June 21, 2022Wishing good health to everyone on International Yoga Day 🧘♂️pic.twitter.com/5gmsACjbGe— Surya Kumar Yadav (@surya_14kumar) June 21, 2022टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज और मौजूदा बीजेपी सांसद गौतम गंभीर (GautamGambhir) ने भी योगा डे के मौके पर अपनी एक फोटो शेयर की है, जिसमें वह योग करतेहुए दिखाई दे रहे हैं. गंभीर इस मौके पर हैल्थवर्कर्स और डॉक्टर्स के साथ मौजूद रहेऔर सभी को बधाई देते हुए योग की खूबियों के बारे में बताया.What better way to spend #InternationalDayofYoga than with our handworkingdoctors, nurses & healthcare professionals! pic.twitter.com/oKuPIRvAIf— Gautam Gambhir (@GautamGambhir) June 21, 2022योग को लेकर उत्साह दूसरे खेलों में भी देखने को मिला. मौजूदा बॉक्सिंग वर्ल्डचैंपियन निकहत ज़रीन (Nikhat Zareen) ने भी रिंग में योग करते हुए अपनी एक फोटोशेयर की है. निकहत ने योग के फायदे के बारे में लिखा,योगा का सबसे बड़ा फायदा ये है कि ये कभी भी धुंधला नहीं हो सकता, यह हमेशा ज्योतिकी तरह प्रकाशमान रहेगा. सभी को योगा प्रैक्टिस करनी चाहिए. सभी को योगा डे कीशुभकामनाएं.’One of the greatest benefits of yoga is that it will never dim, once lit, thebrighter the flame will always remain. Practice Yoga. Here's wishing everyone aHappy International Yoga Day!🧘🏻♀️#InternationalDayofYogapic.twitter.com/UTrahjqdR8— Nikhat Zareen (@nikhat_zareen) June 21, 2022भारत की महानतम खिलाड़ियों में से एक पीटी उषा ने भी योग करते हुए अपनी तस्वीर शेयरकी. उषा ने योगा दिवस पर युवा एथलीट्स के साथ योग का आनंद लिया. उन्होंने ट्विटर परइसकी तस्वीर साझा करते हुए लिखा,‘योग से मिली आंतरिक शान्ति और तन, मन और आत्मा के संगम से विश्व में शान्ति औरसमन्वय बना रहता है. आज योगा डे के अवसर पर हम सभी को इस लक्ष्य को प्राप्त करने केलिए शुरुआत करनी चाहिए.’Inner peace and unity with body, mind and soul through Yoga manifests itself inthe form of world peace and harmony. On this Yoga Day today, let us start thejourney of self towards achieving this goal.#YogaForHumanitypic.twitter.com/egleati0g3— P.T. USHA (@PTUshaOfficial) June 21, 2022हाल ही में क्रिकेट को अलविदा कहने वाली पूर्व भारतीय महिला कप्तान मिताली राज नेभी योगा करते हुए तस्वीर साझा की और सन्देश दिया,‘स्वस्थ शरीर से खुशी मिलती है और आप ये दोनों योग से प्राप्त कर सकते हैं. सभी कोहैप्पी इंटरनेशनल योगा डे.’A happy soul resides in a healthy body and yoga helps us achieve both. A veryhappy International Yoga Day to all of you. 🙏🏻#InternationalYogaDaypic.twitter.com/oCryQbpZjv— Mithali Raj (@M_Raj03) June 21, 2022चैंपियन निशानेबाज मनु भाकर ने भी आज योगा करते हुए तस्वीर पोस्ट कर ख़ास कैप्शनलिखा, ‘आओ मिलकर योग करें. एक दिन नहीं, हर रोज़ करें.’आओ मिलकर योग करेंएक दिन नहीं , हर रोज़ करें. pic.twitter.com/lGL1l5lkjZ— Manu Bhaker (@realmanubhaker) June 21, 2022ओलंपिक्स मेडलिस्ट बजरंग पुनिया ने इंटरनेशनल योगा डे पर तमाम साथियों के साथ खुलेमैदान में योगा करते हुए तस्वीर साझा की और लिखा,‘खुद को तन मन से शक्तिशाली बनाये, आओ मिलकर सभी योग अपनाये.’खुद को तन मन से शक्तिशाली बनाये, आओ मिलकर सभी योग अपनाये.🙏🏽🙏🏽#YogaForHumanity #YogaDay pic.twitter.com/1CZ4w1uQKZ— Bajrang Punia 🇮🇳 (@BajrangPunia) June 21, 2022योग को तन और मन को फिट रखने का सबसे अच्छा तरीका बताया जाता है, इसी क्रम में तमामहस्तियों ने इंटरनेशनल योगा डे पर बेहद गर्मजोशी से योग आसन किये.