The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Indian pace bowler Ishant sharma to marry basketball player Pratima singh on december 9

सूट सिलवा लो, इशांत की शादी की डेट फिक्स हो गई है

इसी साल जून में की थी सगाई. होने वाली वाइफ बास्केटबॉल प्लेयर है.

Advertisement
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
pic
जागृतिक जग्गू
4 नवंबर 2016 (Updated: 3 नवंबर 2016, 04:47 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
घर में किसी की सगाई हो जाए तो शादी का इंतजार लोगों को बड़ी बेसब्री से होती है. खासकर जो छोटे होते हैं उनको. हजार प्लान बना कर बैठे होते हैं. फलाना करेंगे चिलाना करेंगे. याद होगा, इसी साल जून में इंडियन टीम के फास्ट बॉलर इशांत शर्मा ने सगाई की थी.


काफी टाइम से लोगों को उनकी शादी का इंतजार था. जो अब खत्म हो गया है. उनकी शादी की डेट फिक्स हो गई है. 9 दिसंबर 2016. इस दिन इशांत और प्रतिमा एक-दूसरे के हो जाएंगे. शादी का कार्ड छपेगा. वक्रतुंड महाकाय के कोटेशन वाला. शादी दिल्ली के किसी होटल से ही होगी. डेट कैलेंडर में मार्क कर लीजिए. खूब धूम-धड़ाका होगा. पटाखे फूटेंगे. और मौज तो होगी ही.
मंगलवार को इशांत और प्रतिमा की फैमिली दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती करते दिखे. बता दें कि चिकनगुनिया के कारण इशांत को न्यूजीलैंड के खिलाफ हुए मैचों से दूर रहना पड़ा था. लेकिन अब वो टीम में हैं. इंग्लैंड के खिलाफ 9 नवंबर से शुरु होने वाले टेस्ट सीरिज के लिए.
Ishant sharma

खैर ये सब छोड़िए. इशांत की नई होने वाली पत्नी के बारे में जानने के लिए कुलबुला तो रहे ही होंगे? आओ:
1. प्रतिमा बनारस की रहने वाली हैं. इनकी पांच बहने हैं और एक भाई. सब के सब स्पोर्ट्स से जुड़े हैं. मोहतरमा का निक नेम निशी है. और इनका बड्डे  6 फरवरी को होता है. नाइनटीज किड हैं.
pratima singh 1

2. प्रतिमा अपनी पांच बहनों में सबसे छोटी हैं. और बास्केटबॉल प्लेयर हैं. साल 2003 में बास्केटबॉल खेलना शुरु किया.
3. इनकी फैमिली को 'बास्केटबॉल फैमिली ऑफ इंडिया' कहा जाता है. और वो इसलिए क्योंकि पांचों बहनों का वास्ता बास्केटबॉल से है. भाई विक्रांत सोलंकी फुटबॉल का शौकीन है. हिन्दुस्तान फुटबॉल कल्ब अंडर-19 के लिए खेल चुका है. संतोष ट्रॉफी में दिल्ली के लिए खेलता है.
4. दिव्या, प्रशांति, अकांक्षा और प्रियंका. प्रतिमा की चारों बहने. प्रशांति इंडियन वुमन टीम की कैप्टन हैं. जबकी प्रियंका कोच हैं.
ये है सिंह बहनें
ये है सिंह बहनें

5. प्रतिमा की स्कूलिंग जीसस ऐंड मैरी कॉलेज से हुई है. दिल्ली यूनिवर्सिटी के बास्केटबॉल टीम की कैप्टन भी रह चुकी हैं. 2010 में गुआंगज़ौ एशियम गेम्स में पार्ट ले चुकी हैं. इसके अलावा इंटरनेशनल बास्केटबॉल फेडरेशन के अलग-अलग चैंपियनशिप में भी हिस्सा ले चुकी हैं.
pratima singh

 
6. ऐसी अफवाह है कि इशांत और प्रतिमा के बीच मामला दिल्ली के डीडीए स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के बास्केटबॉल कोर्ट से चरचराया है. जब 2011 में इशांत RIBA लीग में बतौर चीफ गेस्ट गए थे.


ये भी पढ़िए...
इंडियन क्रिकेट टीम का लल्लनटॉप वेडिंग एलबम

 

Advertisement

Advertisement

()