भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एक बार फिर कमाल कर दिया है. बांग्लादेश में चल रही एशियनचैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम ने अपने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान को 3-1 से हरादिया है. भारत की तरफ से उपकप्तान हरमनप्रीत सिंह ने दो जबकि आकाशदीप सिंह ने एकगोल किया. वहीं पाकिस्तान की तरफ से एकमात्र गोल जुनैद मंजूर की हॉकी से आया. इसजीत के साथ ही भारतीय टीम सात अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है.ढाका में हुए इस कमाल के मैच में भारतीय टीम की शुरुआत ज़बरदस्त तरीके से हुई. मैचके आठवें मिनट में भारत को उनका पहला पेनल्टी कार्नर मिला जिसे हरमनप्रीत ने अपनीमजबूत ड्रैग फ्लिक के जरिये पकिस्तान के गोल में दाग दिया. पहला क्वार्टर 1-0 परसमाप्त हुआ. दूसरे क्वार्टर में भी दबदबा भारतीय टीम का ही रहा. पाकिस्तानी गोलपोस्ट पर लगातार प्रहार किए लेकिन गोलकीपर मज़र अब्बास ने जबरदस्त गोलकीपिंग करतेहुए हाफ टाइम के स्कोर को 1-0 तक ही सीमित रखा.Highlights from our splendid win over Pakistan in 📸! 😍#IndiaKaGame#HeroACT2021 pic.twitter.com/1Tk9EsGGP2— Hockey India (@TheHockeyIndia) December 17, 2021 मैच के 42वें मिनट में सुमितकी बेहतरीन पास पर आकाशदीप ने रिवर्स हिट लगाते हुए भारत को एक और गोल की बढ़त दिलादी. लेकिन तीसरे क्वार्टर के खत्म होने से कुछ सेकेंड पहले जुनैद ने पकिस्तान कीवापसी करवाई और स्कोर को 2-1 पर ला दिया. चौथे क्वार्टर में पाकिस्तान ने थोड़ाअग्रेसिव खेल दिखाया और 47वें मिनट में अपना पहला पेनल्टी कार्नर हासिल किया.हालांकि भारतीय गोलकीपर सूरज करकेरा ने पाकिस्तान को बराबरी नहीं करने दी.Putting a stronghold at the top of the charts! 🔝#IndiaKaGame #HeroACT2021pic.twitter.com/ZsAkc2Vb2a— Hockey India (@TheHockeyIndia) December 17, 2021 मैच के 53वें मिनट में भारत कोउनका दूसरा पेनल्टी कार्नर मिला. हरमनप्रीत ने इस बार भी कोई गलती नहीं की और अपनीनपी तुली ड्रैग फ्लिक के साथ भारत की जीत सुनिश्चित कर दी. भारतीय टीम की इसटूर्नामेंट में तीन मैचों में ये दूसरी जीत है. इससे पहले भारतीय टीम ने मेज़बानबांग्लादेश को 9-0 से मात दी थी. उस मैच के हीरो रहे थे हैटट्रिक लगाने वालेदिलप्रीत सिंह. इससे पहले भारत का मुक़ाबला कोरिया के साथ हुआ था जो 2-2 से ड्रा रहाथा. भारत का अगला मुक़ाबला रविवार 19 दिसंबर को जापान के साथ होगा.