हॉकी लीजेंड पीआर श्रीजेश का केरल सरकार ने किया 'अपमान', प्लेयर को सूचना दिए बिना इवेंट कैंसिल!
PR Sreejesh को लेकर केरल सरकार की फजीहत हो रही है. केरल सरकार पर पीआर श्रीजेश का 'अपमान' करने का आरोप लगा है. खबरों के मुताबिक केरल सरकार के दो मंत्रालयों की बीच की खींचतान के चलते ये सम्मान समारोह बार-बार कैंसिल किया जा रहा है.
.webp?width=210)
इंडियन हॉकी के लीजेंड और पूर्व कप्तान पीआर श्रीजेश (PR Sreejesh) को लेकर केरल सरकार (Kerala Govt) की फजीहत हो रही है. केरल सरकार पर पीआर श्रीजेश का 'अपमान' करने का आरोप लगा है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केरल की पिनराई विजयन (Pinarayi Vijayan) सरकार की तरफ से श्रीजेश का सम्मान समारोह कैंसिल (Kerala govt cancels felicitation ceremony) कर दिया गया. वो भी एक बार नहीं बल्कि दो बार. इस कार्यक्रम में शिरकत करने पूर्व गोलकीपर परिवार समेत अपने घर कन्नूर से लगभग 485 किलोमीटर दूर राजधानी तिरुअनंतपुरम पहुंचे थे. इसको लेकर विपक्षी पार्टियों की तरफ से केरल सरकार पर निशाना साधा जा रहा है.
Mathrubhumi.com में छपी खबर के मुताबिक केरल सरकार की तरफ से सम्मान समारोह पहले 24 अगस्त को रखा गया था. जिसे बाद में आगे बढ़ाकर 26 अगस्त कर दिया गया. सम्मान समारोह में शामिल होने के लिए परिवार समेत तिरुअनंतपुरम पहुंच गए थे. जिसके बाद उन्हें पता चला कि ये समारोह कैंसिल हो चुका है. रिपोर्ट के मुताबिक अधिकारियों ने 24 अगस्त 2024 की रात को ही कार्यक्रम स्थगित करने का फैसला किया था, लेकिन उन्होंने श्रीजेश को इस बारे में सूचित नहीं किया. ऐसे में ओलंपियन ने अपने परिवार के साथ घर लौटने का फैसला किया.
ये भी पढ़ें: पापा ने गाय बेच किट दिलाई, मार्क्स के लिए थामी हॉकी, कहानी भारत को लगातार दो ओलंपिक्स मेडल जिताने वाले श्रीजेश की
रिपोर्ट के मुताबिक जब श्रीजेश से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया. इस पूरे मामले को लेकर केरल सरकार में आपस में ही आरोप-प्रत्यारोप चल रहा है. शिक्षा मंत्री वी सिवनकुट्टी के मुताबिक चूंकि श्रीजेश शिक्षा विभाग में संयुक्त निदेशक हैं, इसलिए उनके डिपार्टमेंट की तरफ से ही श्रीजेश को सम्मानित किया जाना चाहिए. वहीं खेल मंत्री वी अब्दुल रहमान ने इससे असहमति जाहिर की. खेल मंत्री के मुताबिक श्रीजेश को सम्मानित करने की जिम्मेदारी राज्य के खेल विभाग की है. इस असहमति के बाद कथित तौर पर मुख्यमंत्री कार्यालय ने मामले में हस्तक्षेप किया और इवेंट को कैंसिल कर दिया.
विपक्षी पार्टी ने बोला हमलापूरी घटना को लेकर कांग्रेस की तरफ से पिनराई विजयन सरकार पर हमला बोला गया. कांग्रेस नेता वीडी सतीशन ने आरोप लगाया कि मंत्रियों के बीच अहंकार की लड़ाई के कारण श्रीजेश का अपमान किया गया. कांग्रेस नेता ने कहा कि इस घटना को लेकर मुख्यमंत्री को ओलंपिक पदक विजेता से माफी मांगनी चाहिए. बताते चलें कि हॉकी टीम के पेरिस ओलंपिक्स में ब्रॉन्ज मेडल जीतने के बाद केरल सरकार ने पीआर श्रीजेश को 2 करोड़ रुपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की थी. श्रीजेश केरल के ही रहने वाले हैं. उन्होंने ओलंपिक्स के बाद हॉकी से रिटायरमेंट ले लिया था.
वीडियो: ग्रेस मार्क्स के चक्कर में थामी हॉकी! भारत को दो ओलंपिक्स मेडल जिताने वाले श्रीजेश की कहानी मेजदार है

