पाकिस्तान क्रिकेट टीम भले ही ICC T20 विश्वकप से बाहर हो गई है. लेकिन उनके स्टारबल्लेबाज़ मोहम्मद रिज़वान के जज़्बे की हर कोई तारीफ कर रहा है. रिज़वान नेसेमीफाइनल मुकाबले से पहले हॉस्पिटल में टीम के लिए खेलने को लेकर जो जज़्बा दिखायाअब उसके बारे में भी पता चला है. दुबई के मीड्योर अस्पताल के डॉक्टर साहिर सैनलबदीनने बताया है कि वो रिज़वान की इतनी तेज़ रिकवरी देख हैरान थे. आपको बता दें कि दुबईमें रिज़वान का इलाज करने वाले डॉक्टर साहिर भारत से हैं. 11 नवंबर वाले मैच सेपहले मोहम्मद रिज़वान दुबई के अस्पताल में 36 घंटों के लिए भर्ती थे. उन्हें सीनेमें इंफ़ेक्शन था. जिसकी वजह से उन्हें ICU में एडमिट करना पड़ा. मुकाबले से 3-5दिन पहले से उनके सीने में जकड़न की शिकायत थी. उन्हें बुखार और सर्दी भी थी. हांलेकिन ऐसी हालत में भी वो लगातार टीम के लिए खेलने को लेकर बातें कर रहे थे. डॉसाहिर ने अस्पताल में रिज़वान से जुड़ी बहुत सी बातें बताईं. डॉ साहिर ने बताया किरिज़वान अस्पताल में सिर्फ एक ही बात कह रहे थे. वो लगातार बोल रहे थे कि ''मुझेखेलना है, टीम के साथ रहना है.'' उन्होंने बताया कि ''रिज़वान के अंदर अपनी टीम केलिए उस ज़रूरी नॉक-आउट मैच में खेलने जज़्बा था. वो काफी मज़बूत और आत्मविश्वास सेभरा हुआ था. जिस तरह से उसने रिकवर किया. मैं खुद उससे हैरान हूं.'' रिज़वान कीहालत इतनी खराब थी कि उन्हें अस्पताल में ICU में भर्ती करना पड़ा. डॉक्टर ने बतायाकि ''रिज़वान को बहुत सारे इंफेक्शन थे. ऐसे में सेमीफाइनल से पहले इस तरह से रिकवरकरना और फिट होना आश्चर्यजनक है. ऐसी स्थिति में किसी के लिए भी रिकवर करने में 5-7दिन लग जाते हैं.'' डॉक्टर ने बताया कि रिज़वान अस्पताल में इस विश्वास के साथ थेकि वो समय से ठीक होकर वापसी कर पाएंगे. डॉक्टर ने कहा, ''रिज़वान काफी फोकस्ड दिखरहा था, उसका अल्लाह में विश्वास था. वो सिर्फ और सिर्फ सेमीफाइनल के बारे में सोचरहे थे.'' साहिर ने बताया कि रिज़वान लगभग 35 घंटों तक ICU में रहे लेकिन उनकीफिटनेस और बतौर स्पोर्ट्स पर्सन उनका जज़्बा उन्हें जल्द से जल्द वापस ले आया.डॉक्टर साहिर ने कहा, ''स्पोर्ट्स इवेंट्स के दौरान अकसर खिलाड़ी चोटों के साथ आतेहैं. लेकिन ऐसा पहली बार था कि कोई खिलाड़ी इस तरह से इंफेक्शन के साथ आया और इतनीतेज़ी से ठीक होकर लौट गया.'' उन्होंने ये भी कहा कि ''जब रिज़वान रिकवर होने केबाद सेमीफाइनल में बड़े छक्के लगा रहा था तो हम सभी काफी खुश थे. क्योंकि बीमारी सेठीक होने के बाद उसने जो ताकत हासिल की वो बेमिसाल है.'' डॉक्टर साहिर ने बताया किरिज़वान ने ठीक होकर लौटते हुए डॉक्टर्स का शुक्रिया अदा किया और अपनी जर्सी भीगिफ्ट की. रिज़वान ने इसके बाद सेमीफाइनल में शानदार पारी खेली. हालांकि इस शानदारप्रदर्शन के बावजूद पाकिस्तान की टीम सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से पांच विकेट सेहारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई.