इंग्लैंड के हाथों पाकिस्तान की हार देख युवराज को ससुराल क्यों याद आ गया?
हरभजन से लेकर लक्ष्मण, सबने ट्वीट किया है.
.webp?width=210)
T20 वर्ल्ड कप के फाइनल में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को हराकर अपना दूसरा T20 वर्ल्ड कप जीत लिया है. इंग्लैंड ने इससे पहले 2010 में फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराया था. अब मेलबर्न के मैदान पर जॉस बटलर की टीम ने इतिहास रच दिया. पांच विकेट से कमाई इस जीत को इंग्लैंड ने कैसे लिखा, वो बताने से पहले आपको सोशल मीडिया पर आई प्रतिक्रियाओं के बारे में बताते हैं.
मैच के दौरान और मैच ख़त्म होते ही कई इंडियन क्रिकेटर्स और पूर्व क्रिकेटर्स ने ट्वीट कर इंग्लैंड को जीत की बधाई दी. सबसे पहले आकाश चोपड़ा से ही शुरू कर लेते हैं. आकाश ने एक ट्वीट कर बेन स्टोक्स की तारीफ की और लिखा -
चोपड़ा ने एक और ट्वीट किया. इसमें उन्होंने पाकिस्तानी बॉलिंग की तारीफ की. चोपड़ा ने लिखा -
वसीम जाफर, जो लगातार ट्विटर पर अपनी राय देते रहते हैं. उन्होंने इंग्लैंड की जीत के बाद एक मज़ेदार ट्वीट किया. जाफर ने दो लड़कों का नाचते हुए वीडियो शेयर कर लिखा -
मैच के दौरान सचिन तेंडुलकर ने भी ट्वीट किया था. सचिन पाजी ने लिखा -
सचिन पाजी की बात सच भी साबित हुई. बेन स्टोक्स ने 52 रन की सधी हुई पारी खेली और अपनी टीम को मैच जिताया. मैच के बाद सचिन ने ट्वीट किया -
इंडियन टीम के पेसर मोहम्मद शमी ने भी इंग्लैंड को बधाई दी है. शमी ने ट्वीट कर लिखा -
टीम इंडिया फिलहाल न्यूजीलैंड के दौरे पर है. इस दौरे पर टीम के कोच वीवीएस लक्ष्मण ने भी ट्वीट किया है. उन्होंने लिखा -
इतना बड़ा दिन हो, और भज्जी ट्वीट ना करें, ऐसा कम ही होता है. 2007 में इंडिया को T20 वर्ल्ड कप जिताने वाले भज्जी ने लिखा -
इंग्लैंड की जीत देख युवराज सिंह को अपना ससुराल याद आ गया. कैसे, जान लीजिए. युवी ने मैच के बाद ट्वीट किया -
#Pak vs Eng मैच में क्या हुआ?मैच की बात करें तो इंग्लैंड के कप्तान जॉस बटलर ने टॉस जीतकर पहले बोलिंग करने का फैसला किया. उनका ये फैसला सही साबित हुआ और पाकिस्तान की टीम 8 विकेट खोकर 137 रन ही बना सकी. टीम के लिए शान मसूद ने सबसे ज्यादा 38 रन बनाए. वहीं इंग्लैंड के लिए सैम करन ने 12 रन देकर 3 विकेट हासिल किये.
जवाब में खेलने उतरी इंग्लैंड की टीम ने 138 रन के लक्ष्य को 19 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया. टीम के लिए बेन स्टोक्स ने सबसे ज्यादा नाबाद 52 रन बनाए. वहीं कप्तान बटलर ने 26 रन की पारी खेली. पाकिस्तान के लिए हारिस रऊफ ने 2 विकेट हासिल किये. इंग्लैंड ने लगातार अच्छा क्रिकेट खेलते हुए अपना दूसरा वर्ल्ड कप टाइटल जीता है.
हार देख भड़के कपिल देव, टीम इंडिया को कहा - "इनको चोकर्स कह लीजिए"

.webp?width=60)

