The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Indian Cricketers Leave for New Zealand, Ishant Sharma Twisted his Ankle during a Ranji Match Between Delhi and Vidarbha

न्यूज़ीलैंड टूर पर निकलते ही भारतीय क्रिकेट टीम को लगा करारा झटका

इसी हफ्ते से शुरू हो रही है न्यूज़ीलैंड सीरीज.

Advertisement
pic
21 जनवरी 2020 (अपडेटेड: 21 जनवरी 2020, 10:37 AM IST)
Img The Lallantop
Yuzvendra Chahal, Rohit Sharma, Rishabh Pant और Kuldeep Yadav (फोटो युज़वेंद्र के ट्विटर से साभार)
Quick AI Highlights
Click here to view more
बांग्लादेश, वेस्टइंडीज़, श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया को पीटने के बाद टीम इंडिया अगली चुनौती के लिए तैयार है. साल के पहले विदेशी दौरे में भारत को न्यूज़ीलैंड से खेलना है. टीम इंडिया पांच T20I, तीन वनडे और दो टेस्ट मैचों के इस दौरे के लिए न्यूज़ीलैंड रवाना हो चुकी है. इस टूर के वनडे और टेस्ट मैचों के लिए टीम अभी नहीं चुनी गई है. इसके चलते अभी सारे प्लेयर नहीं गए हैं. इस बीच, टीम इंडिया के लिए एक बुरी खबर है. टेस्ट टीम के रेगुलर खिलाड़ी ईशांत शर्मा को चोट लग गई है. चोट के चलते वह छह हफ्तों के लिए बाहर हो गए हैं.
पिछले न्यूज़ीलैंड टूर की बात करें, तो भारत ने वनडे सीरीज 4-1 से जीती थी, जबकि T20I सीरीज में टीम को 2-1 से हार मिली थी. इतना ही नहीं, कीवी टीम ने बीते साल हुए वनडे वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भी भारत को हराया था.

# हाई है टीम का जोश

टीम ने साल के पहले विदेश दौरे के लिए सोमवार रात को उड़ान भरी. सीरीज का पहला मैच शुक्रवार को खेला जाएगा. कप्तान विराट कोहली ने कहा कि जीत के साथ न्यूज़ीलैंड टूर पर जाना बेहद जरूरी था. कोहली ने कहा,
'यह महत्वपूर्ण है. हमने मैच से पहले इस पर बात की थी कि यह इस सीरीज का आखिरी मैच है. अगर हम जीतते हैं, तो टूर पर अच्छे मूड में जाएंगे. अगर हारे, तो काफी बातें होतीं. आप भले ही इसे किनारे कर देते कि यह सिर्फ एक हार है. लेकिन जब आप जीतते हैं, पिछले दो गेम्स की तरह अंडर प्रेशर जीतते हैं, तो इससे आपका कॉन्फिडेंस बढ़ता है. इसी को लेकर हम आगे बढ़ रहे हैं. न्यूज़ीलैंड टूर के लिए हम आशावान हैं.'
कोहली ने न्यूज़ीलैंड पर मेंटल प्रेशर डालने के लिए पिछले टूर का जिक्र किया. कैप्टन कोहली ने कहा,
'पिछली बार हमने वनडे सीरीज में न्यूज़ीलैंड को हराया था. इसलिए हम उससे भी काफी आत्मविश्वास हासिल कर रहे हैं. हम जिस तरह से खेले, काफी पॉजिटिव खेले. हमें पक्का पता था कि हमें क्या चाहिए. घर से बाहर खेलते वक्त अगर आप मेजबान टीम को प्रेशर में डाल पाते हैं, आप क्रिकेट का मज़ा ले सकते हैं. आपको घर पर जीतना ही होता है, यह कुछ ऐसी फीलिंग होती है. इसलिए अगर आप अपना 'A' गेम निकाल सकते हैं, तो आप निश्चित तौर पर उन्हें दबाव में रख सकते हैं.'

# अब चोटिल ईशांत की बात

इधर, इस टूर पर जाने वाली संभावित टेस्ट टीम में जगह बनाने के दावेदार पेसर ईशांत को लेकर बुरी ख़बर है. दिल्ली के लिए रणजी मैच खेलते हुए ईशांत चोटिल हो गए हैं. दिल्ली में चल रहे इस मैच में बोलिंग के दौरान ईशांत ने अपने टखने में चोट लगा ली.
Ishant Sharma Vs Vidharbha
Vidharbha के खिलाफ बोलिंग करते Ishant Sharma

ईशांत को यह चोट विदर्भ के खिलाफ चल रहे रणजी मैच के दौरान लगी. विदर्भ की दूसरी पारी का पांचवां ओवर फेंकने के दौरान ये हुआ. दिल्ली टीम मैनेजमेंट के एक सीनियर सदस्य ने पीटीआई से कहा,
'ईशांत ने अपना टखना मोड़ लिया और वहां सूजन भी है. अभी यह काफी बुरा लग रहा है. हम इस मैच में उन्हें लेकर दोबारा कोई रिस्क नहीं लेंगे. उम्मीद करते हैं कि यह फ्रैक्चर नहीं होगा. अगर यह सिर्फ सूजन होगी, तो वे कुछ दिन में फिट हो जाएंंगे. उन्हें जाहिर तौर पर NCA जाना होगा और फिटनेस वापस पानी होगी. साथ ही साथ उन्हें रिटर्न टू प्ले (RTP) सर्टिफिकेट भी हासिल करना होगा.'
ईशांत की चोट की बात करें, तो उन्होंने एक शॉर्ट बॉल फेंकी थी. विपक्षी कप्तान फैज़ फज़ल इसे पुल करना चाहते थे और बॉल उनके पैड पर लगी. इसके बाद ईशांत अपील करने लगे और एकाएक फिसलकर गिर गए. बाद में आई रिपोर्ट्स में पता चला कि ईशांत की चोट गंभीर है और वह कम से कम छह हफ्तों के लिए बाहर रहेंगे.


वनडे रैंकिंग में टॉप पर विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और दूसरे नंबर पर रोहित हैं!

Advertisement

Advertisement

()