युवराज सिंह. पचीसवीं फर्स्ट क्लास सेंचुरी मारी है. एकदम फर्स्ट क्लास. रणजीट्रॉफी में पंजाब अपना दूसरा मैच खेल रही थी. मध्य प्रदेश के खिलाफ़. मैच हो रहा थारोहतक में.पंजाब ने टॉस जीता और कहा कि पहले बल्लेबाजी करेंगे. पंजाब की स्टार्ट ऐसे हुई जैसेस्पार्क प्लग में कचरा फंस गया हो. 15 रन पर 2 झटके. और युवराज सिंह पहले घंटे मेंही मैदान पर मौजूद दिखे. युवराज सिंह आये और ऐसे खेलना चालू किया जैसे कुछ हुआ ही नहो. जैसे काफी समय से कहीं नॉकिंग कर रहे हों. पहले जीवनजोत सिंह के साथ 180 कीपार्टनरशिप की. तीसरे विकेट के लिए. उसके बाद 152 रन की पार्टनरशिप की गुरकीरत सिंहके साथ. गुरकीरत ने 102 गेंद में 101 रन बनाये.युवराज वैसे खेल रहे थे जैसे आदर्श तरीके से खेलने को कहा जाता है. अच्छी गेंदों कोदूरदर्शन कमेंट्री की भाषा में सम्मान दे रहे थे और बुरी गेंदों पर प्रहार कर रहेथे. उनका स्ट्राइक रेट था 68.04 का. 24 चौवे मारने के बाद युवराज 164 रन पर बिनाआउट हुए खेल रहे थे. कुल गेंदें उन्होंने खेलीं 241.युवराज सिंह का ये है कि उन्हें टीम में सेलेक्ट नहीं किया जाता है, और वो अगले हीपल रन बना कर अपनी दावेदारी पेश कर देते हैं. उनके पिताजी तो पहले से ही धोनी परपिनके रहते हैं. वो कह भी चुके हैं, "धोनी भूखा मरेगा."25th FC Hundred from Yuvi paaji! 😍❤ . Batting on 128* off 196 balls !! ❤ VC -@aneeshyuviA video posted by Yuvraj Singh (@yuvrajsinghfc) on Oct 13, 2016 at 3:11am PDT