The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • indian cricketer sneh rana travelled in general compartment near toilet seats struggle story

कभी टॉयलेट सीट के बगल में तो कभी बैग्स के ऊपर बैठकर किया सफर, क्रिकेटर स्नेह राणा की अनसुनी कहानी

Sneh Rana इस समय टीम इंडिया की स्टार खिलाड़ियो में शुमार हैं. उन्होंने एक साल बाद वनडे टीम में वापसी की और ट्राई सीरीज में कमाल करके दिखाया. राणा को उनके संघर्ष का फल मिल रहा है.

Advertisement
sneh rana, cricket news, sports news
स्नेह राणा भारतीय क्रिकेट टीम की स्टार ऑलराउंडर हैं. (Photo-PTI)
pic
रिया कसाना
15 मई 2025 (अपडेटेड: 18 मई 2025, 11:21 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

भारतीय ऑलराउंडर Sneh Rana ने हाल ही में खत्म हुई ट्राईसीरीज में शानदार प्रदर्शन किया. पांच मैचों में 15 विकेट लेकर वह ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ रहीं. साउथ अफ्रीका और श्रीलंकाई खिलाड़ियों को खूब परेशान किया. स्नेह राणा ने वापसी करने के बाद से अपना यह फॉर्म जारी रखा है. हालांकि उनकी जिंदगी हमेशा से इतनी आसान नहीं थी. क्रिकेटर बनने के लिए उन्होंने छोटी ही उम्र से संघर्ष करना शुरू कर दिया था.

राणा ने बताया कि उन्हें और उनकी साथ क्रिकेट खेल रही लड़कियों को क्रिकेट खेलने के लिए अकसर जनरल डब्बों में ही सफर करना होता था. उन्होंने लल्लनटॉप बैठकी में कहा,

Image embed

टॉयलेट सीट के पास बैठकर किया सफर

राणा के मुताबिक उन्होंने कई बार टॉयलेट के पास बैठकर सफर किया है. उन्होंने बताया,

Image embed

ये भी पढ़ें: स्नेह राणा ने महिला क्रिकेटर्स को लुक्स पर जज करने वालों को करारा जवाब दिया

भारतीय ऑलराउंडर ने यहां अपने ट्रेन के सफर का यादगार किस्सा भी शेयर किया. उन्होंने कहा,

Image embed

बताते चलें कि स्नेह राणा ने 2014 में अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था. 2014 में वनडे और फिर टी20 में डेब्यू किया. साल 2021 में राणा ने पहला टेस्ट मैच खेला. स्नेह ने 32 वनडे में 216 रन बनाए और 44 विकेट अपने नाम किए हैं. वहीं टी20 में उनके नाम 25 मैच में 24 विकेट और 76 रन हैं.

वीडियो: बैठकी: सचिन से मुलाकात, महिला ड्रेसिंग रूम की बातों पर क्या बता गईं क्रिकेटर स्नेह राणा?

Advertisement

Advertisement

()