The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Indian Cricketer Sarfaraz Khan exclusive Interview after his classic hundred

टीम में नहीं मिल रहा मौका, एक और शतक बनाकर क्या बोले सरफ़राज़?

सरफराज़ ने बताया, एक दिन में 600-700 गेंदें खेलते हैं.

Advertisement
pic
17 जनवरी 2023 (अपडेटेड: 17 जनवरी 2023, 12:13 AM IST)
Sarfaraz Khan. File Photo.
सरफराज़ खान. File Photo
Quick AI Highlights
Click here to view more

मुंबई के युवा बल्लेबाज़ सरफ़राज़ खान का बल्ले से ड्रीम रन जारी है. पिछले कुछ सालों में घरेलू सर्किट में लगातार रन बनाने वाले दाएं हाथ के बल्लेबाज़ सरफ़राज़ ने दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में दिल्ली के खिलाफ़ एक और शतकीय पारी खेल डाली. उन्होंने 125 रन बनाए हैं. रणजी ट्रॉफी के ग्रुप बी के Delhi vs Mumbai के मुकाबले में सरफ़राज़ ने इस सीज़न का तीसरा शतक शतक ठोका.

सरफराज़ ने 155 गेंदों में 16 चौकों और चार छक्कों की मदद से 125 रन बनाए. उनकी पारी ने मुंबई को ऑल आउट होने से पहले 293 रन का टोटल बनाने में अहम रोल निभाया. इस पारी के बाद सरफ़राज़ ने स्पोर्ट्स तक खास बातचीत की.

सरफराज़ ने इस खास बातचीत में अपने पापा से मिलने वाले टिप्स, ट्रेनिंग, सर डॉन ब्रैडमेन से तुलना और टीम में चुनाव जैसी चीज़ों पर बात की.  

सरफराज़ ने अपने पापा से मिलने वाली मदद पर कहा,

'काफी ज़रूरी रहता है, मुझे आदत है हर दिन जब मैं मुंबई में रहता हूं तो 600 से 700 बॉल्स डेली खेलता हूं. गैप होने की वजह से उतनी बैटिंग नहीं मिल पाती. लेकिन वो (पापा) टूर पर आते हैं और ट्रेनिंग कराते हैं तो उससे काफी फायदा मिलता है.'

सरफराज़ से जब बड़े लेवल पर मौका नहीं मिलने पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा,

'जी बिल्कुल, मेरे हाथ में परफॉर्म करना, मेहनत करना है. मुझे क्रिकेट से काफी लगाव है प्यार है, छोटेपन से काफी स्ट्रगल किया है, वो ही चीज़ मतलब छोटेपन में इतनी मेहनत इसी दिन के लिए की है, मैं फर्स्ट-क्लास में खेलूं और रन्स बनाउं. मैं वो ही ट्राई कर रहा हूं.'

सरफराज़ से जब डॉन ब्रैडमेन पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा,

'मैं बहुत खुश हूं सर की बराबरी तो कोई नहीं कर सकता, मुझे पता चला मैं उनके आसपास हूं, रिकॉर्ड्स तो बनते हैं टूटते हैं. कभी एवरेज अच्छा रहता है, कभी नीचे आ जाता है. यही ट्राई करता हूं जब तक अच्छा परफॉर्म हो रहा है, करता रहूं.'

सरफराज़ से उनके गोल के बारे में भी पूछा गया. इस पर उन्होंने कहा,

'जब मैं यूपी से मुंबई आया था, मैंने बहुत टाइम पहले ही सोच लिया था, मेरी लाइफ में कोई गोल नहीं है. सिर्फ हर मैच में रन्स करने हैं.'  

सरफराज़ खान ने पिछले पांच मैच में तीन शतक और एक अर्धशतक लगाया है. जिसमें 125, 162, 75 और 126 रन की पारियां शामिल हैं. सरफराज़ के ओवरऑल फर्स्टक्लास रिकॉर्ड की बात करें तो उन्होंने 36 मुकाबलों में 81 से ज़्यादा की औसत से 3500 से ज़्यादा रन्स बनाए हैं. जिनमें 13 शतक और नौ अर्धशतक शामिल हैं.

वीडियो: मोहम्मद अली की बीवी द्वारा सुनाया गया वो क़िस्सा जब अली ने बताया था कि उन्होंने इस्लाम क्यों चुना?

Advertisement

Advertisement

()